⚡
राष्ट्रीय समसामयिकी (National Current Affairs) :- 12 अगस्त 2026
1. NASI युवा वैज्ञानिक सम्मान 2026
- विजेता: प्रो. कार्तिकेयन लंका (IIT बॉम्बे)
- आयोजन: 4-5 दिसंबर 2026 | BHU वाराणसी (NASI का 96वां वार्षिक सत्र)
- शोध क्षेत्र: रिमोट सेंसिंग, भूमि-वायुमंडल अंतःक्रिया, कृषि, सूखा व जलवायु अध्ययन
- NASI (नेशनल एकेडेमी ऑफ साइंसेज इंडिया): स्थापना - 1930 | मुख्यालय - प्रयागराज (UP)
2. लद्दाख : भारत की पहली गाइडेड हाई एल्टीट्यूड सफारी
- स्वीकृत क्षेत्र: हेमिस नेशनल पार्क, चांगथांग WLS, काराकोरम WLS
- नियम: ओपन-बैक जीप (केवल स्थानीय प्रशिक्षित गाइड व चालक)
- बर्ड वाचिंग: 20 स्थानीय युवाओं का प्रशिक्षण + 10 बर्ड वाचिंग हाइट्स विकसित
- स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) आंकड़े: भारत में कुल 718 | अकेले लद्दाख में 477
- स्टैटिक फैक्ट: क्लाउडेड लेपर्ड मेघालय का राजकीय पशु है।
3. 'हर घर तिरंगा 2026' (5वां संस्करण)
- मंत्रालय: संस्कृति मंत्रालय (शुभारंभ: 6 अगस्त 2026, नई दिल्ली)
- अवधि: 9 से 17 अगस्त 2026
- विशेष संदर्भ: 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ से संबद्ध
- डिजिटल पहलें: 'सेलफ़ी विद तिरंगा' पोर्टल | वंदे मातरम गायन हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण
- 14 अगस्त: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- सूर्यपथ तिरंगा पहल: 54 देशों में भारतीय मिशनों द्वारा ध्वजारोहण व प्रसारण
4. बायोफैच इंडिया (BioFach India) 2026
- आयोजक: APEDA + न्यूरमबर्ग मेसे इंडिया (6-8 अगस्त 2026 | ग्रेटर नोएडा)
- भागीदारी: 200+ कंपनियां, 60+ प्रदर्शक, 13 वैश्विक बाजारों के 35+ खरीदार (7 अगस्त : बायर-सेलर्स मीट)
- APEDA (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण): स्थापना : 1985 (वैधानिक संस्था) | मंत्रालय : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
5. अग्नि-4 (Agni-IV) मिसाइल का सफल परीक्षण
- परीक्षण: 6 अगस्त 2026 | चांदीपुर (ओडिशा) ITR से Strategic Forces Command (SFC) द्वारा
- विकासकर्ता: DRDO
- प्रकार: 2-चरण, ठोस ईंधन, सतह-से-सतह बैलिस्टिक मिसाइल
- क्षमता: मारक सीमा - 4,000 किमी | पेलोड - 1,000 किग्रा
- विशेषता: उन्नत Re-entry Heat Shield तकनीकी (अत्यधिक तापमान सहने योग्य)
6. अनिल मेनन : ISS पर पहला स्पेसवॉक
- व्यक्तित्व: डॉ. अनिल मेनन (भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री)
- उपलब्धि: ISS के बाहर स्पेसवॉक करने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति
- मिशन: Expedition 75 (US Spacewalk 96) | 6 अगस्त 2026 | अवधि: 6 घंटे 27 मिनट
- साथी: जेसिका मीर (इनका 6वां स्पेसवॉक)
- कार्य: ROSA (रोल-आउट सोलर एरे), केबलिंग, माउंटिंग हार्डवेयर व इंसुलेशन स्थापित करना
7. भावना कांत : पहली महिला Fighter Combat Leader
- उपलब्धि: IAF की प्रथम महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL)
- संस्थान: TACDE, ग्वालियर (20 सप्ताह का उन्नत प्रशिक्षण कोर्स)
- कमीशन तिथि: 20 जून 2016 (प्रथम महिला फाइटर पायलट बैच)
- अन्य सम्मान: नारी शक्ति पुरस्कार (2020) | 2021 गणतंत्र दिवस परेड में IAF झांकी में शामिल पहली महिला फाइटर पायलट
8. वायनाड : एक्स-बैंड डॉपलर वेदर रडार
- संस्था: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD - पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) + KSDMA (केरल)
- स्थान: पलपल्ली, जिला वायनाड (केरल) | समय: 2026 के अंत तक
- क्षमता: 100 किमी दायरा | भारी बारिश, बादल फटने व भूस्खलन की सटीक पूर्व चेतावनी
⚡
राजस्थान सूजस सार (Rajasthan Sujas Saar) :- 12 अगस्त 2026
1. सुशासन, जीरो टॉलरेंस व प्रशासनिक कार्यवाही
- भ्रष्टाचार निवारण (PC Act & PMLA 2002): ~40 मामलों का त्वरित निस्तारण।
- एसीबी (ACB) जांच: धारा 17-A के तहत 5 मामलों में एसीबी को विस्तृत जांच की स्वीकृति।
- पेंशन जब्ती: जांच के अधीन 10 सेवानिवृत्त अधिकारियों में से 5 मामलों में 100% पेंशन रोकने की स्वीकृति।
- सेवा बर्खास्तगी: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रा उत्पीड़न मामले में प्राचार्य को सेवा से बर्खास्त किया गया।
- राजस्थान सिविल सेवाएं (CCA) नियम 1958:
- • नियम 16 (गंभीर शास्ती): 6 प्रकरणों में देय वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकी गईं।
- • नियम 17 (लघु शास्ती): 2 प्रकरणों में 'परिनिंदा' (Censure) का दंड।
- • नियम 23 (रिव्यू याचिका): 2 मामलों में वेतन वृद्धि रोकने का दंड बदलकर 'परिनिंदा' किया गया।
- • नियम 34 (समीक्षा खारिज): 4 समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दंडादेश यथावत् रखते हुए राज्यपाल को प्रेषित किया गया।
2. पीएम ई-बस सेवा, परिवहन व सतत खाद्य सुरक्षा
- जयपुर पीएम ई-बस सेवा: सचिवालय से 16 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- संचालित ई-बसें: प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर) में 110 ई-बसें संचालित।
- कुल स्वीकृत ई-बसें: प्रथम चरण (675) + राज्य प्रयास (475) = कुल 1,150 पीएम ई-बसें मंजूर।
- राजस्थान रोडवेज बेड़ा: हाल ही में 144 नई बसे शुरू; शीघ्र ही 1,000 नई बसें बेड़े में जुड़ेंगी।
- सतत खाद्य सुरक्षा अभियान: 1 करोड़ नए पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा सम्मान से जोड़ा गया।
⭐ ध्येय वाक्य: "अन्न का अधिकार - पात्र परिवार का आधार"
⭐ तथा: "हमारा ध्येय - हमारा पाथेय | खाद्य सुरक्षा - जीवन रक्षा"
3. लोकतंत्र सेनानी सम्मान व सामाजिक संवाद
- लोकतंत्र सेनानी सम्मान: आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वाले सेनानियों का सीएमओ (CMO) में सम्मान।
- सेवानिवृत्त SC/ST अधिकारी संवाद: 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के साथ समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु संवाद।
4. जिला दर्शन : कोटा के 'पंच गौरव' (Kota Panch Gaurav)
भौगोलिक परिचय: चंबल नदी के तट पर बसा राज्य का 3rd सबसे बड़ा शहर; कोचिंग हब, चंबल फर्टिलाइजर्स (एशिया का बड़ा उर्वरक संयंत्र), रावतभाटा परमाणु संयंत्र, किशोर सागर व सेवन वंडर्स पार्क हेतु प्रसिद्ध।
| गौरव श्रेणी | विषय / नाम | वैज्ञानिक नाम / विशिष्ट तथ्य |
|---|---|---|
| 1. पर्यटन | चंबल रिवर फ्रंट |
• 2.75 किमी लंबाई (कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया, 26 घाट) • भारत का पहला हेरिटेज रिवर फ्रंट (9 विश्व वास्तुकलाओं की प्रतिकृतियां) • देश का पहला एलइडी गार्डन निर्मित। |
| 2. उत्पाद | कोटा डोरिया | बारीक बुनाई व जरी कार्य हेतु विश्वप्रसिद्ध साड़ी; बनारसी / कांजीवरम की प्रतिस्पर्धा; USA, कनाडा व यूके निर्यात। |
| 3. उपज | धनिया |
• वैज्ञानिक नाम: Coriandrum sativum • रामगंजमंडी एशिया की सबसे बड़ी धनिया मंडी; खाड़ी देशों, USA व रूस निर्यात। |
| 4. वनस्पति | खैर (करधाई) |
• वैज्ञानिक नाम: Acacia catechu • लकड़ी से कत्था निर्माण; पेचिश (Dysentery) के इलाज में औषधीय प्रयोग। |
| 5. खेल | कुश्ती | रामायण / महाभारत कालीन 'मल्लयुद्ध'; लोक शैली, फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन व कैच शैलियां। |
5. वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना - ग्रामीण रोजगार
- पूरा नाम: विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण)।
- देश में रैंकिंग: ग्रामीण रोजगार सृजन के मामले में राजस्थान पूरे देश में 1st स्थान पर।
- प्रारंभ तिथि: राजस्थान में 1 जुलाई 2026 से लागू।
- रोजगार आंकड़े (10 अगस्त 2026 तक): 8.59 लाख श्रमिक नियोजित (77,814 कार्यों पर) - मनरेगा की तुलना में 34.85% (2.22 लाख) अधिक नियोजन।
- कुल बजट प्रावधान (FY 2026-27): ₹12,636.44 करोड़ (केन्द्रांश: ₹7,581.87 Cr | राज्यांश: ₹5,054.57 Cr)।
- अग्रिम राशि वितरण: जुलाई-सितंबर 2026 हेतु ग्राम पंचायतों को ₹2,105.89 करोड़ जारी (औसत ₹12.4 लाख प्रति ग्राम पंचायत)।
- प्रमुख विशेषताएं:
- • 125 दिन का गारंटीशुदा रोजगार प्रतिवर्ष प्रति पात्र परिवार।
- • 318 अनुमत कार्य श्रेणियां (कुशल व अर्धकुशल श्रमिक भी शामिल)।
- • GIS मैपिंग: युक्तिधारा पोर्टल (Yuktidhara Portal) पर 6 लाख से अधिक कार्यों की GIS टैगिंग।
⚡ 6. वन-लाइनर त्वरित रिवीजन सारणी (Quick Fact Sheet)
| विषय / बिंदु | परीक्षा उपयोगी प्रमाणिक तथ्य |
|---|---|
| CCA Rules 1958 नियम 16 | गंभीर शास्तियां (वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकना) |
| CCA Rules 1958 नियम 17 | लघु शास्तियां (परिनिंदा / Censure) |
| जयपुर ई-बस सेवा (नवीन) | 16 नई पीएम ई-बसें का शुभारंभ |
| राजस्थान कुल मंजूर ई-बसें | 1,150 ई-बसें (675 Phase-I + 475 अतिरिक्त राज्य प्रयास) |
| NFSA नए लाभार्थी | 1 करोड़ लोग सतत खाद्य सुरक्षा अभियान से जुड़े |
| चंबल रिवर फ्रंट (कोटा) | 2.75 किमी लंबाई, 26 घाट, भारत का पहला LED गार्डन |
| धनिया (वैज्ञानिक नाम) | Coriandrum sativum (कोटा का 'पंच गौरव') |
| खैर / कत्था (वैज्ञानिक नाम) | Acacia catechu (कोटा का 'पंच गौरव') |
| VB-G RAM G प्रारंभ तिथि | 1 जुलाई 2026 (राजस्थान में) |
| रोजगार सृजन में राजस्थान | देश में प्रथम स्थान (8.59 लाख श्रमिक नियोजित) |
| VB-G RAM G कुल बजट | ₹12,636.44 करोड़ (FY 2026-27) |
| गारंटीशुदा रोजगार कार्यदिवस | 125 दिन प्रतिवर्ष |
| अनुमत कार्य श्रेणियां | 318 प्रकार के कार्य (4 श्रेणियों में विभाजित) |
| GIS मैपिंग पोर्टल | युक्तिधारा पोर्टल (Yuktidhara Portal) |