सभी उपभोक्ताओं तक शुद्ध खाद्य वस्तुओं की पहुँच को सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 15 फरवरी, 2024 को निम्न में से कौन सा अभियान शुरू किया गया था ?  

[Deputy Jailor Exam 13.07.2025]

  • शुद्ध आहार सम्पूर्ण पोषण 

  • शुद्ध आहार मिलावट पर वार 

  • हर घर शुद्ध आहार 

  • शुद्ध आहार हर घर स्वास्थ्य 

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान में अभियान – “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” चलाया गया।
👉 इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रारम्भ किया गया।
👉 खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस अभियान के तहत कार्यवाही की।
👉 9 अगस्त 2024 को इसने विश्व रिकॉर्ड बनाया।

✍️ सही उत्तर है – शुद्ध आहार मिलावट पर वार 

'निरामय राजस्थान अभियान' के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए :

कथन-A : यह अभियान विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल, 2025 को प्रारंभ किया गया था।
कथन-B : अक्टूबर 2025 माह के लिए अभियान की थीम "पढ़ाई भी - सेहत भी" थी।

[Asst. Prof. (Paper -III) 07.12.2025]

  • केवल कथन B सत्य है।

  • कथन A और B दोनों सत्य हैं।

  • कथन A और B दोनों असत्य हैं।

  • केवल कथन A सत्य है।

🔹 व्याख्या

👉 'निरामय राजस्थान' अभियान 7 अप्रैल, 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुरू हुआ।

👉 इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली और बेहतर स्वास्थ्य हेतु जागरूक करना है।

👉 अक्टूबर 2025 माह के लिए इसकी थीम "कम तेल - ज्यादा सेहत" रखी गई थी।

👉 कथन-B में दी गई थीम "पढ़ाई भी - सेहत भी" तथ्यात्मक रूप से गलत है।

✍️ सही उत्तर है – केवल कथन A सत्य है।

राजस्थान में स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना के सन्दर्भ में, निम्न में से क्या तथ्य गलत है ? 

[ACF परीक्षा 2011]

  • इस योजना में स्वयं सहायता समूहों को लाभ पहुँचाने को प्राथमिकता दी जाती है । 

  • यह योजना गरीब ग्रामीण परिवारों को मजदूरी पर रोजगार प्रदान करती है । 

  • यह ग्रामीण गरीब परिवारों को स्व रोजगार प्रदान करती है । 

  • यह केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 75:25 के अनुसार में वित्त पोषित है ।  

🔹 व्याख्या:

👉 स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना मजदूरी पर रोजगार देने हेतु नहीं है।
👉 इसका मुख्य उद्देश्य – गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को स्वरोजगार दिलाना।
👉 इसके तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्य होता है।
👉 लाभ – प्रशिक्षण, ऋण, तकनीक व बाजार से जोड़ना।

✍️ सही उत्तर है – यह योजना गरीब ग्रामीण परिवारों को मजदूरी पर रोजगार प्रदान करती है। 

निम्न में से किन शहरों को राजस्थान में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है

[वरिष्ठ अध्यापक (SST) 08.02.2018]

  • जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और जालौर  

  • जयपुर , उदयपुर , कोटा एवं जोधपुर  

  • जयपुर , उदयपुर , कोटा एवं अजमेर  

  • जयपुर , अजमेर ,कोटा और जैसलमेर  

🔹 व्याख्या:

👉 स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत राजस्थान से 4 शहर चुने गए।
👉 ये शहर हैं – जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर।
👉 उद्देश्य – निवासियों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना।
👉 इन शहरों में विभिन्न स्मार्ट परियोजनाएँ लागू की जा रही हैं।

✍️ सही उत्तर है – जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर 

राजस्थान में "भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना" के अंतर्गत अधिकतम बीमा राशि है। 

[वरिष्ठ अध्यापक 28.10.2018]

  • ₹3 लाख 

  • ₹4 लाख 

  • ₹5 लाख 

  • ₹2 लाख 

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान सरकार ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की।
👉 इसका उद्देश्य – परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देना।
👉 इस योजना के तहत अधिकतम बीमा राशि ₹3 लाख है।

✍️ सही उत्तर है – ₹3 लाख 

निम्नलिखित में से कौनसा कथन मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के सम्बन्ध में असंगत है?

[Junior Chemist PHED 01.02.2026]

  • किसी सरकारी विभाग में कम से कम छः माह का कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना।

  • पुरुषों को 4000 ₹ मासिक बेरोजगारी भत्ता।

  • दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर को 4500 ₹ मासिक बेरोजगारी भत्ता।

  • यह भत्ता दो साल तक या जब तक वे रोजगार सुरक्षित नहीं कर लेते प्रदान किया जाता है।

🔹 व्याख्या

👉 योजना उद्देश्य बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना है।
👉
इसमें कौशल प्रशिक्षण अनिवार्य प्रावधान नहीं है।
👉
इसलिए छः माह प्रशिक्षण कथन असंगत है।

✍️ सही उत्तर है – किसी सरकारी विभाग में कम से कम छः माह का कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना

प्रधानमंत्री जी-वन योजना संबंधित है : 

S.I. Telecom (Paper-II) 09.11.2025

  • चिकित्सा पद्धति से

  • जैव ईंधन से

  • वनीकरण से

  • पोषण से

🔹 व्याख्या

👉 प्रधानमंत्री जी-वन (PM JI-VAN) योजना का मुख्य उद्देश्य जैव ईंधन (Bio-Fuel) को बढ़ावा देना है।

👉 इस योजना के तहत कृषि अवशेषों, वानिकी अवशेषों तथा अन्य बायोमास से द्वितीय पीढ़ी (2G) इथेनॉल बनाया जाता है।

👉 यह योजना देश में स्वच्छ ऊर्जा, ईंधन वैविध्यकरण तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

✍️ सही उत्तर है – जैव ईंधन से

डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित–आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के विषय में निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिए :

(i) यह योजना राज्य के आर्थिक विकास में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों की प्रभावी सहभागिता और योगदान को सुनिश्चित करती है।
(ii)
इस योजना में मार्जिन मनी अनुदान परियोजना लागत के 25 प्रतिशत के बराबर या ₹25 लाख, जो भी कम हो, दिया जाता है।
(iii)
इस योजना में ब्याज अनुदान ₹25 लाख तक के ऋणों के लिये 9 प्रतिशत, ₹25 लाख से ₹5 करोड़ तक के ऋणों के लिये 7 प्रतिशत और ₹5 करोड़ से ₹10 करोड़ तक के ऋणों के लिये 6 प्रतिशत दिया जायेगा।

उपरोक्त में से कौन से सही हैं ? 

S.I. Telecom (Paper-II) 09.11.2025

  • (i), (ii) और (iii) सही हैं।

  • केवल (ii) और (iii) सही हैं।

  • केवल (i) और (ii) सही हैं।

  • केवल (i) और (iii) सही हैं।

🔹 व्याख्या

👉 कथन (i) सही है क्योंकि यह योजना SC-ST समुदाय की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने तथा राज्य के औद्योगिक विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संचालित की गई है।

👉 कथन (ii) सही है क्योंकि योजना में मार्जिन मनी अनुदान परियोजना लागत के 25% के बराबर या ₹25 लाख (जो भी कम हो) प्रदान किया जाता है।

👉 कथन (iii) भी सही है क्योंकि इस योजना में ऋण-राशि के अनुसार ब्याज अनुदान की दरें निर्धारित हैं—
• ₹25 लाख तक के ऋण पर 9% ब्याज अनुदान
• ₹25 लाख से ₹5 करोड़ तक के ऋण पर 7% ब्याज अनुदान
• ₹5 करोड़ से ₹10 करोड़ तक के ऋण पर 6% ब्याज अनुदान

✍️ सही उत्तर है – (i), (ii) और (iii) सही हैं।

सूची-I का सूची-II से सुमेलन कीजिए तथा नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :

सूची-I (स्कीम)

सूची-II (उद्देश्य)

i. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्कीम

a. स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद की बिक्री के लिए प्लेटफॉर्म देना

ii. अमृता हाट

b. महिलाओं का कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण द्वारा सशक्तिकरण

iii. मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना

c. समाज में लड़कियों के कल्याण के बारे में जागरूकता पैदा करना

iv. मुख्यमंत्री नारी शक्ति संवर्धन योजना

d. महिलाओं को उद्यम स्थापित करने या प्रशिक्षण एवं कौशल वित्तीय सहायता आदि प्रदान करना

कूट :

i ii iii iv

[Asst. Prof. (Paper -III) 07.12.2025]

  • c a d b

  • c a b d

  • d c b a

  • a b c d

🔹 व्याख्या

👉 बेटी बचाओ योजना का उद्देश्य लड़कियों जागरूकता है।
👉
अमृता हाट में उत्पाद बिक्री प्लेटफॉर्म दिया जाता है।
👉
नारी शक्ति उद्यम योजना में उद्यम/वित्तीय सहायता मिलती है।
👉
नारी शक्ति संवर्धन योजना में कौशल विकास/प्रशिक्षण होता है।

✍️ सही उत्तर है – c a d b

राजस्थान सरकार के स्थानीय स्वशासन विभाग द्वारा निम्नलिखित में से कौनसी योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं ?

(i) मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना 

(ii) श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना 

(iii) स्वामित्व योजना 

(iv) मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना 

सही विकल्प चुनें –  

[Research Assistant 10.07.2025]

  • केवल (ii), (iii) और (iv) 

  • (i), (ii), (iii) और (iv) 

  • केवल (i), (ii) और (iii) 

  • केवल (i), (ii) और (iv)

🔹 व्याख्या:

👉 मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना – स्थानीय स्वशासन विभाग द्वारा क्रियान्वित।
👉 श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना – स्थानीय निकायों के माध्यम से संचालित।
👉 स्वामित्व योजना – यह राजस्व व पंचायती राज विभाग से संबंधित है।

👉 यह योजना ग्रामीणों को संपत्ति के अधिकार पत्र (Property Card) उपलब्ध कराती है।

👉 उद्देश्य – घरों पर कानूनी स्वामित्व का प्रमाण देना।

👉 मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना – स्थानीय स्वशासन विभाग द्वारा संचालित।

✍️ सही उत्तर है – केवल (i), (ii) और (iv)

राजस्थान में 'किसान कलेवा योजना' क्या है?  

[वरिष्ठ अध्यापक (SST) 08.02.2018]

  • इसमें गाँवो के वरिष्ठ नागरिकों को नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है  

  • इसमें कृषि उपज मंडी समितियों में किसानों को अनुदानित दरों गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है

  • इसमें गाँवो में गर्भवती महिलाओं को अनुदानित भोजन उपलब्ध कराया जाता है     

  • इसमें किसानों के बच्चो को स्कूलों में नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है 

🔹 व्याख्या:

👉 किसान कलेवा योजना राजस्थान सरकार द्वारा लागू है।
👉 इसका उद्देश्य – किसानों को मंडियों में सुलभ दर पर भोजन उपलब्ध कराना।
👉 इसके तहत कृषि उपज मंडी समितियों में अनुदानित दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाता है।

✍️ सही उत्तर है – इसमें कृषि उपज मंडी समितियों में किसानों को अनुदानित दरों गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है 

गलत युग्म को पहचानिये और नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :

राजस्थान की स्कीम

लाभार्थी समूह / क्षेत्र

(a) आस्था स्कीम

(i) उन परिवारों को आस्था कार्ड देना जिनमें दो या अधिक व्यक्ति 50 प्रतिशत से अधिक अशक्तता वाले विशेष योग्य जन हों

(b) नवजीवन योजना

(ii) अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त समुदायों के कल्याण की स्कीम

(c) मिशन योजना

(iii) अनाथ बच्चों के कल्याण की स्कीम

(d) प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम

(iv) रेगिस्तानी तथा पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की कार्यक्रम स्कीम

कूट :

[Sub Inspector Exam 05.04.2026]

  • केवल (a) तथा (d) गलत हैं।

  • (a), (b), (c) तथा (d) सभी गलत हैं।

  • केवल (a), (b) तथा (c) गलत हैं।

  • केवल (b) तथा (c) गलत हैं।

🔹 व्याख्या

👉 आस्था स्कीम के तहत उन परिवारों को लाभ मिलता है जिनमें दो या अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता वाले हों।

👉 प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम मुख्य रूप से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे और कल्याण हेतु संचालित है।

👉 मिशन योजना (निर्माण श्रमिक) और नवजीवन योजना (अवैध शराब उन्मूलन) अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार सही हैं।

✍️ सही उत्तर है – केवल (a) तथा (d) गलत हैं।

राजस्थान की गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के लिये निम्न में से कौन सा/से सत्य हैं / हैं ? 

(a) रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने और कृषकों को जैविक उर्वरक, जैविक खाद और नैनो उर्वरक अपनाने के लिये प्रोत्साहित करने के लिये इस योजना को शुरू किया गया । 

(b) इस योजना में प्रत्येक ब्लॉक में 100 किसानों को प्रति किसान ₹20,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वे पशु अपशिष्ट का उपयोग करके जैविक खाद का उत्पादन कर सकें ।

[Asst. Prof. (Paper -III) 07.12.2025]

  • केवल (b) सत्य है। 

  • (a) और (b) दोनों सत्य हैं।

  • केवल (a) सत्य है। 

  • न तो (a) और न ही (b) सत्य है। 

🔹 व्याख्या

👉 गोवर्धन योजना का उद्देश्य रासायनिक उर्वरक कम करना है।
👉
इसमें जैविक व नैनो उर्वरक अपनाने को प्रोत्साहन दिया जाता है।
👉 ₹20,000
सहायता प्रावधान वाला कथन सही नहीं है।
👉
इसलिए केवल (a) ही सही है।

✍️ सही उत्तर है – केवल (a) सत्य है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक मनोवृत्ति विकसित करने तथा राज्य में उनके स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति में सुधार करने काप्रयास करती है । इस योजना के अन्तर्गत कितना अनुदान दिया जाता है ? 

[ACF 18.02.2021]

  • ₹ 25,000 

  • ₹1 लाख 

  • ₹ 50,000 

  • ₹ 75,000 

🔹 व्याख्या:

👉 मुख्यमंत्री राजश्री योजना बालिका सशक्तिकरण हेतु लागू है।
👉 इसके अंतर्गत बालिका के जन्म से कक्षा 12वीं तक वित्तीय सहायता दी जाती है।
👉 कुल राशि – ₹50,000।
👉 यह सहायता 6 किश्तों में प्रदान की जाती है।

✍️ सही उत्तर है – ₹50,000 

राजस्थान में स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है 

(a) पंचायती राज विभाग द्वारा 

(b) भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा 

(c) राजस्व विभाग द्वारा 

सही कूट का चयन कीजिए।  

[Deputy Jailor Exam 13.07.2025]

कूट : 

  • (a), (b) तथा (c) सभी

  • केवल (a) तथा (b) 

  • केवल (a) 

  • केवल (b) तथा (c) 

🔹 व्याख्या:

👉 स्वामित्व योजना संपत्ति के अधिकार पत्र (Property Cards) देने हेतु लागू है।
👉 इसमें मुख्य भूमिका भारतीय सर्वेक्षण विभाग की है।
👉 योजना का क्रियान्वयन स्थानीय स्तर पर पंचायती राज विभाग व राजस्व विभाग के सहयोग से होता है।

✍️ सही उत्तर है – (a), (b) तथा (c) सभी

राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के लिए केन्द्र सरकार द्वारा "फ्लैगशिप प्रोग्राम" के रूपमें स्वीकृत एकीकृत संरक्षण मिशन का नाम है -

[स्कूल व्याख्याता 11.10.2022]

  • हर हर गंगे प्रोग्राम 

  • गंगा एक्शन प्लान फेज़ II 

  • गंगा एक्शन प्लान 

  • नमामि गंगे प्रोग्राम 

🔹 व्याख्या:

👉 नमामि गंगे' भारत सरकार द्वारा जून 2014 में शुरू किया गया एक प्रमुख और एकीकृत नदी संरक्षण मिशन है, इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय नदी गंगा और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण को कम करना, उनका संरक्षण करना और उन्हें पुनर्जीवित करना है

राजस्थान जनाधार योजना के बारे में निम्न कथन पढ़िए और नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए :

A. राजस्थान जनाधार प्राधिकरण प्रत्येक परिवार को 11 अंकीय और परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 अंकीय पहचान संख्या प्रदान करता है।
B.
राजस्थान में जनाधार कार्ड ही राशन कार्ड भी है।
C.
जनाधार प्लेटफॉर्म को जन्म–मृत्यु–विवाह पंजीयन के लिए बनाए गये 'पहचान' पोर्टल के साथ समन्वित कर दिया गया है। 

S.I. Telecom (Paper-II) 09.11.2025

कूट :

  • केवल A और B सत्य हैं।

  • केवल A सत्य है।

  • केवल B और C सत्य हैं।

  • केवल A और C सत्य हैं।

🔹 व्याख्या

👉 जनाधार कार्ड को प्रदेश में राशन कार्ड के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है, अतः कथन B सत्य है।

👉 जनाधार प्लेटफॉर्म को जन्म–मृत्यु–विवाह पंजीयन हेतु बनाए गए ‘पहचान’ पोर्टल के साथ समन्वित किया गया है, इसलिए C भी सत्य है।

👉 कथन A असत्य है क्योंकि जनाधार में परिवार को 10 अंकीय संख्या तथा प्रत्येक सदस्य को 11 अंकीय संख्या दी जाती है, न कि प्रश्न में दिए अनुसार उलटी।

✍️ सही उत्तर है – केवल B और C सत्य हैं

पालनहार योजना के लाभार्थियों को व्यावसायिक, तकनीकी प्रशिक्षण या उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना का नाम है - 

[Assistant Director 09.07.2025]

  • मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना 

  • राजस्थान कौशल विकास योजना 

  • मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना 

  • पालनहार उत्थान योजना 

🔹 व्याख्या:

👉 पालनहार योजना के लाभार्थियों को आगे बढ़ाने हेतु नई योजना शुरू की गई।
👉 उद्देश्य – उन्हें व्यावसायिक, तकनीकी प्रशिक्षण व उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता देना।
👉 इससे लाभार्थियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जा सके।
👉 इस योजना का नाम है – मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना।

✍️ सही उत्तर है – मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना 

लाडो प्रोत्साहन योजना से संबन्धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए — 

(i) यह योजना 1 जुलाई, 2024 से प्रारंभ की गई।

(ii) इस योजना का लक्ष्य लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना, शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार लाना, मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करना और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करना है। 

(iii) इस योजना के तहत 2 लाख ₹ की वित्तीय सहायता सात किश्तों में प्रदान की जाती है, जिसमें छः किश्तें अभिभावक/संरक्षक को दी जाती हैं जबकि सातवीं किश्त बालिका के बैंक खाते में सीधे स्थानांतरित की जाती है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए - 

कूट -  

[Asst. Testing Officer 08.07.2025]

  • केवल (ii) व (iii) सही हैं 

  • केवल (ii) सही है 

  • केवल (i) व (ii) सही हैं 

  • केवल (iii) सही है 

🔹 व्याख्या:

👉 कथन (i) – लाडो प्रोत्साहन योजना 1 जुलाई 2024 से प्रारंभ नहीं हुई।
👉 कथन (ii) – इस योजना का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त करना, शिक्षा-स्वास्थ्य सुधारना, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करना व बाल विवाह रोकना है।
👉 कथन (iii) – योजना में ₹2 लाख सहायता सात किश्तों में दी जाने का प्रावधान नहीं है।

✍️ सही उत्तर है – केवल (ii) सही है

राजस्थान सरकार की योजनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

(I) लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बालिका के जन्म पर ₹ 1 लाख के स्थान पर ₹1.5 लाख का सेविंग बॉण्ड मिलेगा। 

(II) लखपति दीदी की श्रेणी में आने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को 2.5 प्रतिशत के बजाय 2.0 प्रतिशत ब्याज दर पर ₹1 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। 

सही विकल्प का चयन कीजिए :  

[Deputy Jailor Exam 13.07.2025]

  • न तो (I) न ही (II) सही है। 

  • केवल (I) सही है। 

  • (I) एवं (II) दोनों सही हैं।

  • केवल (II) सही है। 

🔹 व्याख्या:

👉 कथन (I) – लाडो प्रोत्साहन योजना में गरीब परिवार की बालिका के जन्म पर अब ₹1.5 लाख का सेविंग बॉण्ड मिलेगा।
👉 कथन (II) – लखपति दीदी योजना में ब्याज दर अब भी 2.5% है, 2.0% नहीं।
👉 अतः दिए गए कथनों में केवल कथन (I) सही है।

✍️ सही उत्तर है – केवल (I) सही है 

'जननी सुरक्षा योजना' कार्यक्रम का प्रयास है 

[ACF परीक्षा 2011]

  • महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवायें देना ।  

  • लडकियों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क शिक्षा देना । 

  • गरीब परिवारों में स्वास्थ्य शिक्षा को प्रोत्साहित करना । 

  • संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना । 

🔹 व्याख्या:

👉 जननी सुरक्षा योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजना है।
👉 इसका उद्देश्य प्रसव को घर के बजाय स्वास्थ्य संस्थान में कराना है।
👉 इससे मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर कम होती है।

✍️ सही उत्तर है – संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना

राजस्थान में निम्न में से कौन सी योजना वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित है ? 

[LDC (RPSC) 23.10.2016]

  • प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन योजना 

  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना 

  • इन्दिरा आवास योजना 

  • भामाशाह योजना 

🔹 व्याख्या:

👉 भामाशाह योजना राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई।
👉 उद्देश्य – महिला सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन व सरकारी लाभों का पारदर्शी वितरण।
👉 इसमें महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया गया।

✍️ सही उत्तर है – भामाशाह योजना 

राजस्थान की पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना का निम्न में से कौनसा मुख्य उद्देश्य है ?  

[Research Assistant 10.07.2025]

  • 'साथिन' के माध्यम से महिला सशक्तिकरण 

  • दक्षता के विकास से महिला सशक्तिकरण 

  • महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना 

  • 'मिशन शक्ति' के माध्यम से महिला सशक्तिकरण 

🔹 व्याख्या:

👉 पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना राजस्थान की सामाजिक सुरक्षा योजना है।
👉 उद्देश्य – आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्गों के बच्चों को शैक्षिक सहयोग व सामाजिक सुरक्षा देना।
👉 लाभार्थी – SC, ST, OBC व EWS वर्ग के बच्चे।
👉 इसके तहत बीमित सदस्यों के कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
👉 साथ ही शिक्षा सहयोग योजना भी शामिल है।

✍️ सही उत्तर है – महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना 

विधवा पुनर्विवाह उपहार योजना के अंतर्गत, पेंशन योजना की पात्र विधवा महिला अपने विवाह के अवसर पर राज्य सरकार से कितनी राशि का उपहार पाने की पात्र है ?

[Asst. Prof. (Paper -III) 07.12.2025]

  • ₹ 51,000

  • ₹ 21,000

  • ₹ 41,000

  • ₹ 31,000

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान में विधवा पुनर्विवाह उपहार योजना वर्ष 2007 में प्रारंभ की गई थी।

👉 वर्तमान में पेंशन की पात्र विधवा को विवाह पर ₹ 51,000 की राशि दी जाती है।

👉 वर्ष 2016 में यह राशि ₹ 30,000 थी, जिसे 2019 में बढ़ाकर इक्यावन हजार किया गया।

👉 इसका उद्देश्य सामाजिक स्तर पर विधवा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

✍️ सही उत्तर है – ₹ 51,000

लाडो प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को बालिका के जन्म पर कितने का सेविंग बॉन्ड दिया जाता है ?  

[सहायक आचार्य परीक्षा 08.09.2024]

  • 50,000 ₹ का 

  • 1,00,000 ₹ का 

  • 75,000 ₹ का 

  • 25,000 ₹ का 

🔹 व्याख्या:

👉 लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान बजट 2024-25 में घोषित हुई।
👉 यह योजना गरीब परिवारों की बालिकाओं हेतु है।
👉 बालिका के जन्म पर परिवार को सेविंग बॉन्ड दिया जाएगा।
👉 इस बॉन्ड का मूल्य ₹1,00,000 निर्धारित है।

✍️ सही उत्तर है – ₹1,00,000 

'लव-कुश वाटिका’ है - 

[Research Scholar 04.08.2024]

  • देवस्थान पर लगाई जाने वाली वाटिका। 

  • शाकाहारी वन्यजीव संरक्षण हेतु चयनित स्थान। 

  • जिला स्तर पर ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकसित की जा रही जगहें। 

  • विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए तैयार की जाने वाली किचन गार्डन वाटिका। 

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान में प्रत्येक जिले में लव-कुश वाटिका बनाई जा रही है।
👉 इसका उद्देश्य – पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन को बढ़ावा देना।
👉 इन उद्यानों का नाम भगवान राम के पुत्रों लव व कुश पर रखा गया है।
👉 इनका निर्माण स्थानीय वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

✍️ सही उत्तर है – जिला स्तर पर ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकसित की जा रही जगहें। 

मध्याह्न भोजन योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है ?  

[Asst. Testing Officer 08.07.2025]

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य लाभवंचित वर्गों के गरीब बच्चों को अधिक नियमित स्कूल आने के लिये प्रोत्साहित करना है।

  • वर्ष 2009-10 से इस कार्यक्रम को उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिये भी लागू कर दिया गया। 

  • प्राथमिक शिक्षा में पोषण सम्बन्धी सहायता का राष्ट्रीय कार्यक्रम 1995 में लागू किया गया था।

  • यह ग्रीष्मावकाश के दौरान आकाल - पीड़ित क्षेत्रों में प्रारंभिक स्तर के बच्चों को पोषण सम्बन्धी सहायता प्रदान करता है। 

🔹 व्याख्या:

👉 कथन (1) – ग्रीष्मावकाश में अकाल-पीड़ित क्षेत्रों के बच्चों को पोषण सहायता दी जाती है।
👉 कथन (2) – वर्ष 2009-10 नहीं, बल्कि 2008-09 से उच्च प्राथमिक कक्षाओं में लागू किया गया था।
👉 कथन (3) – प्राथमिक शिक्षा में पोषण सहायता का राष्ट्रीय कार्यक्रम 1995 में लागू हुआ।
👉 कथन (4) – उद्देश्य गरीब बच्चों को नियमित रूप से स्कूल लाना है।

✍️ सही उत्तर है – कथन वर्ष 2009-10 से इस कार्यक्रम को उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिये भी लागू कर दिया गया गलत है, शेष सभी सही हैं

'आस्था योजना' का सम्बंध है :

[कनिष्ठ लेखाकार (RPSC) 04.10.2016]

  • अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों से 

  • जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं से

  • झुग्गियों के निवासियों से 

  • विशेष योग्यजन से 

🔹 व्याख्या:

👉 आस्था योजना राजस्थान सरकार द्वारा संचालित है।
👉 इसके तहत विशेष योग्यजन (दिव्यांग) परिवारों को लाभ मिलता है।
👉 पात्रता – जिन परिवारों में दो या अधिक सदस्य 40% से अधिक दिव्यांग हों।
👉 इन परिवारों को BPL परिवारों के समान सुविधाएँ दी जाती हैं।

✍️ सही उत्तर है – विशेष योग्यजन से 

राजस्थान वस्त्र एवं परिधान नीति 2025 के उद्देश्यों के विषय में निम्न में से कौन सा सही नहीं है ?

[Asst. Prof. (Paper -III) 07.12.2025]

  • निजी क्षेत्र के द्वारा राज्य में 5 वस्त्र एवं परिधान औद्योगिक पार्कों के विकास को प्रोत्साहित करना।

  • जल कुशल प्रक्रियाओं और तकनीक के अनुप्रयोगों को बढ़ावा देना।

  • अगले 5 वर्षों के दौरान दस हज़ार करोड़ रुपयों के विनियोग को आकर्षित करना।

  • अगले 5 वर्षों के दौरान 10 लाख लोगों तक अतिरिक्त रोज़गार के अवसरों का सृजन करना।

🔹 व्याख्या

👉 वस्त्र एवं परिधान नीति 2025 का लक्ष्य 10 हजार करोड़ का निवेश आकर्षित करना है।

👉 इसके तहत निजी क्षेत्र में 5 टेक्सटाइल एवं परिधान पार्क विकसित किए जाएंगे।

👉 इस नीति का लक्ष्य 2 लाख लोगों को अतिरिक्त रोजगार प्रदान करना रखा गया है।

👉 यहाँ 10 लाख रोजगार का कथन गलत है, क्योंकि यह लक्ष्य वास्तविक सीमा से अधिक है।

✍️ सही उत्तर है – अगले 5 वर्षों के दौरान 10 लाख लोगों तक अतिरिक्त रोज़गार के अवसरों का सृजन करना।

राजस्थान में गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना 2016 शरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य है -

[Research Assistant 24.08.2017]

  • बालिकाओं को आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्धर बनाने के लिये उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देना| 

  • बालिका सशक्तिकरण के लिये उन्हें नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा देना|  

  • राज्य मैं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना|  

  • बालिका संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को मान्यता, पुरस्कृत एवं  प्रोत्साहन देना|    

🔹 व्याख्या:

👉 गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना राजस्थान में लागू है।
👉 इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में हुई।
👉 उद्देश्य – बालिका संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित करना।
👉 इसके तहत उन्हें मान्यता, पुरस्कार व प्रोत्साहन दिया जाता है।

✍️ सही उत्तर है – बालिका संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को मान्यता, पुरस्कृत एवं  प्रोत्साहन देना।    

राजस्थान की मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए :

(i) इस योजना में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ₹80,000 तक का ऋण प्राप्त कर सकेंगे।
(ii)
राज्य सरकार ऋण का समय पर भुगतान करने वाले लाभान्वितों को 5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान प्रदान करेगी।
(iii)
प्रार्थी 21 से 60 वर्ष की उम्र के बीच का होना चाहिए।
(iv)
यह योजना राजस्थान में काम करने वाले सभी श्रमिकों के लिये है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

S.I. Telecom (Paper-II) 09.11.2025

  • (i) और (ii) सही हैं।

  • केवल (i) सही है।

  • (i), (ii) और (iii) सही हैं।

  • (i), (ii), (iii) और (iv) सही हैं।

🔹 व्याख्या

👉 कथन (i) सही है क्योंकि मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ₹80,000 तक का ऋण प्रदान करने का प्रावधान है।

👉 कथन (ii) गलत है क्योंकि योजना में 5% नहीं, बल्कि अधिक ब्याज अनुदान निर्धारित किया गया है।

👉 कथन (iii) भी गलत है क्योंकि योजना में आयु सीमा 18 से 60 वर्ष के बीच निर्धारित है, न कि 21 से 60 वर्ष।

👉 कथन (iv) गलत है क्योंकि यह योजना सभी श्रमिकों के लिए नहीं, बल्कि केवल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है।

✍️ सही उत्तर है – केवल (i) सही है।

राजस्थान राज्य में क्रियान्वित की जा रही कालीबाई भील उड़ान योजना का क्या उद्देश्य है ?  

[Research Assistant 10.07.2025]

  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को रोजगार में आरक्षण प्रदान करना।

  • महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।

  • समाज के पिछड़े वर्ग की लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना।

  • 10 से 45 वर्ष की महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान करना।

🔹 व्याख्या:

👉 कालीबाई भील उड़ान योजना राजस्थान में लागू है।
👉 इसका उद्देश्य – 10 से 45 वर्ष की महिलाओं व किशोरियों को लाभ देना।
👉 योजना के तहत उन्हें मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाते हैं।

✍️ सही उत्तर है – 10 से 45 वर्ष की महिलाओं व किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन