भील जनजाति में 'पेय पदार्थ' हेतु किस वृक्ष / पौधा का अधिक उपयोग किया जाता है? 

VDO Pre. (तृतीय चरण) 28.12.2021

  • आम 

  • महुआ 

  • खेजडी 

  • अंगूर 

🔹 व्याख्या:

👉 भील जनजाति में महुआ वृक्ष का विशेष महत्व है।
👉 इसके फूलों से एक विशेष प्रकार का पेय पदार्थ तैयार किया जाता है।
👉 इस पेय को महुआ शराब / महुआ दारू कहा जाता है।

✍️ सही उत्तर है – महुआ

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट काप्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - [*]

      सूची-I                                              सूची -II 

(राजस्थान की कुल जनसंख्या में       (प्रमुख आवास क्षेत्र) 

जनजातियों का प्रतिशत, 2011)

A) 20 प्रतिशत से कम                 i) बाराँ, बूँदी, करौली 

B) 20 से 25 प्रतिशत                  ii) चितौड़गढ़राजसमन्द झालावाड़ 

C) 26 से 50 प्रतिशत                  iii) उदयपुर, सिरोही, दौसा 

D) 51 से 80 प्रतिशत                 iv) बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ 

ग्रामसेवक & छात्रा. अधीक्षक 18.12.2016

कूट : 

      A     B     C     D 

  • i       ii      iii     iv 

  • ii      iv     i       iii

  • ii      i       iii     iv 

  • i       iv     ii      iii 

📌 महत्वपूर्ण सूचना: इस प्रश्न को बोर्ड द्वारा 'डिलीट' या अमान्य घोषित किया गया है।  

डामोर जनजाति का मुख्य व्यवसाय है : 

[JEN (कृषि) 12.07.2015]

  • फल इकटा करना 

  • शिकार करना 

  • खेती करना 

  • मछली पालन

🔹 व्याख्या:

👉 डामोर जनजाति मुख्यतः दक्षिणी अरावली के ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों में निवास करती है।
👉 इनका जीवन मुख्य रूप से खेती पर आधारित है और लगभग 95% लोग कृषक हैं।
👉 ये मक्का, ज्वार, बाजरा, गेहूँ, जौ, चना, मूंग, उड़द जैसी कई फसलें उगाते हैं।

✍️ सही उत्तर है – खेती करना

'बीजा' व 'माला' राजस्थान की किस जनजाति की शाखाएँ हैं ? 

[कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 03.03.2019]

  • डामोर 

  • सहरिया 

  • कांजर 

  • साँसी 

🔹 व्याख्या:

👉 सांसी जनजाति राजस्थान की प्रमुख जनजातियों में शामिल है।
👉 इसकी दो मुख्य उपजातियाँ हैं – बीजा और माला।
👉 यह जनजाति विशेष रूप से भरतपुर जिले में पाई जाती है।

✍️ सही उत्तर है – सांसी  

जनजातियों की जनसंख्या के आधार पर राजस्थान का भारत में कौन सा स्थान है? 

[VDO मुख्य परीक्षा 09.07.2022]

  • चौथा 

  • तीसरा 

  • दूसरा 

  • छठा 

  • जनजातियों (Scheduled Tribes) की कुल जनसंख्या के आधार पर भारत में राजस्थान का चौथा (4th) स्थान है .
  • राजस्थान में जनजातियों की स्थिति से जुड़े कुछ प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:
    • कुल जनसंख्या प्रतिशत: राजस्थान की कुल आबादी में आदिवासी जनसंख्या का प्रतिशत लगभग 13.48% है (2011 की जनगणना के अनुसार)。
    • शीर्ष राज्य: जनजातीय जनसंख्या के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है。
    • भारत में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति (ST) की कुल जनसंख्या मध्य प्रदेश में है।
    • यहाँ सबसे अधिक जनजातीय जनसंख्या वाले शीर्ष 5 राज्यों के नाम दिए गए हैं:1.मध्य प्रदेश (सर्वाधिक जनसंख्या)2.ओडिशा 3.महाराष्ट्र 4.राजस्थान 5.गुजरात

ग्रियर्सन ने किस बोली को 'भीली' बोली की संज्ञा दी है? 

JEN (सिविल डिग्रीधारक) 18.05.2022

  • डिंगल 

  • अहीरवाटी 

  • नीमाडी 

  • वागड़ी 

🔹 व्याख्या:

👉 वागड़ी बोली मुख्यतः भील जनजाति द्वारा बोली जाती है।
👉 भाषाविद् ग्रियर्सन ने इस बोली का अध्ययन किया।
👉 उन्होंने वागड़ी बोली को 'भीली' बोली की संज्ञा दी। 

भीलों के कमरे के बाहर 'बरामदे' (गैलरी) को कहा जाता है 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 01.03.2023]

  • पाल

  • बोलावा 

  • कू

  • डहलिया 

🔹 व्याख्या:

👉 भीलों के मकान कच्ची दीवारों, लकड़ी और खपरेल से बने होते हैं।
👉 घर के चारों ओर काँटों की बाड़ सुरक्षा के लिए लगाई जाती है।
👉 मकानों में बाहर की ओर बने बरामदे (गैलरी) को विशेष नाम दिया गया है।
👉 इस बरामदे को ‘डहलिया’ कहा जाता है।

✍️ सही उत्तर है – डहलिया

मक्का राजस्थान की किस जनजाति का मुख्य भोजन है ? 

[CET (स्नातक) (चरण -IV) 08.01.2023]

  • सांसी

  • भील

  • सहरिया 

  • मीणा 

🔹 व्याख्या:

👉 भील जनजाति वर्षा ऋतु में थोड़ी-बहुत खेती करती है।
👉 इनकी खेती में मुख्य अनाज मक्का होता है, जिसे ये प्रमुख भोजन के रूप में उपयोग करते हैं।
👉 इसके अलावा ये साँवा, मलीचा, कोदरा, माल जैसे जंगली अनाज भी खाते हैं।
👉 शिकार से प्राप्त मांस और जंगली फल इनके भोजन का हिस्सा होते हैं, परंतु मक्का सबसे प्रमुख आहार है।

✍️ सही उत्तर है – भील

निम्न में से कौन-से विकास कार्यक्रम राजस्थान में जनजाति अर्थव्यवस्था के सुधार से प्रत्यक्षतः सम्बन्धित नहीं हैं ? 

i) संशोधित क्षेत्र विकास उपागम तथा कलस्टर योजना 

ii) राजस्थान आजीविका मिशन (RMOL) 

iii) मेवात डांग तथा मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम 

iv) स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY)

ग्रामसेवक & छात्रा. अधीक्षक 18.12.2016

कूट : 

  • केवल i 

  • i, ii और iii 

  • ii, iii और iv

  • i और ii

🔹 व्याख्या:

👉 संशोधित क्षेत्र विकास उपागम और क्लस्टर परियोजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों का एकीकृत विकास है।
👉 यह कृषि, पशुपालन, शिक्षा, सहकारिता, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन के क्षेत्रों में सहायता प्रदान करती है।
👉 यह योजना विशेष रूप से जनजातीय कल्याण से संबंधित है। 

✍️ सही उत्तर है – ii, iii और iv

राजस्थान सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की स्थापना वर्ष_______ में की गई। 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

  • 1871 

  • 1975

  • 1979

  • 1981

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान सरकार ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की स्थापना की।
👉 यह स्थापना वर्ष 1975 में की गई।
👉 विभाग का मुख्यालय उदयपुर में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – 1975 

'डामोर जनजाति अधिकतर पायी जाती है 

VDO Pre. (द्वितीय चरण) 27.12.2021

  • कोटा और बारां में

  • भीलवाड़ा में

  • प्रतापगढ़ में 

  • डूंगरपुर और बांसवाड़ा में

🔹 व्याख्या:

👉 डामोर जनजाति मुख्यतः डूंगरपुर जिले की सोमलवाड़ा पंचायत समिति तथा बाँसवाड़ा जिले के गुजरात सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करती है।
👉 इनकी थोड़ी संख्या उदयपुर, राजसमंद, चूरू और गंगानगर जिलों में भी मिलती है।
👉 यह जनजाति विशेष रूप से दक्षिणी अरावली के ऊबड़-खाबड़ पर्वतीय क्षेत्रों में रहती है और कुशल कृषक मानी जाती है।
👉 खेती और वनों से जुड़े कार्य इनकी प्रमुख आजीविका का आधार हैं।

✍️ सही उत्तर है – डूंगरपुर और बांसवाड़ा में

शोभा लाल गुप्त द्वारा किस स्थान पर हरिजन एवं भीलों के विकास हेतु एक आश्रम की स्थापना की गई? 

JEN (विद्युत डिग्रीधारक) 19.05.2022

  • बांसवाड़ा 

  • सागवाड़ा 

  • वर्धा 

  • अलवर 

🔹 व्याख्या:

👉 शोभा लाल गुप्त ने जनजातियों और हरिजनों के उत्थान हेतु कार्य किया।
👉 उन्होंने सागवाड़ा स्थान को इसके लिए चुना।
👉 यहाँ हरिजन एवं भीलों के विकास के लिए आश्रम की स्थापना की गई।

✍️ सही उत्तर है – सागवाड़ा

डामोर जनजाति राजस्थान में मुख्यतः ____ ज़िलों में पाई जाती है

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 26.02.2023]

  • कोटा, बारां, झालावाड़  

  • चित्तौड़गढ, प्रतापगढ, राजसमन्द 

  • डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर

  • सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी 

🔹 व्याख्या:

👉 डामोर जनजाति का प्रमुख निवास क्षेत्र डूंगरपुर जिले की सोमलवाड़ा पंचायत समिति तथा बाँसवाड़ा जिले के गुजरात सीमावर्ती क्षेत्र हैं।
👉 इनकी थोड़ी संख्या उदयपुर, राजसमंद, चूरू और गंगानगर जिलों में भी मिलती है।
👉 यह जनजाति विशेष रूप से दक्षिणी अरावली के ऊबड़-खाबड़ पर्वतीय क्षेत्रों में रहती है।
👉 कृषि इनका मुख्य व्यवसाय है, इसलिए ये अच्छे कुशल कृषक माने जाते हैं।

✍️ सही उत्तर है – डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर

सांसी जनजाति के लोग राजस्थान के किस जिले में मुख्य रूप से पाये जाते हैं? 

[वनरक्षक (प्रथम चरण) 12.11.2022]

  • भरतपुर

  • अलवर 

  • धौलपुर 

  • करौली 

🔹 व्याख्या:

👉 सांसी जनजाति एक खानाबदोश जनजाति है, जो अस्थाई तम्बुओं में जीवन बिताती है।
👉 इनके लोग मुख्य रूप से भरतपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में निवास करते हैं।
👉 ये लोग गिरोह के रूप में डेरा बदलते रहते हैं और स्थायी मकान नहीं बनाते।
👉 इनकी जीवन शैली शिकार, हस्तशिल्प, कृषि और देवी-देवताओं की पूजा पर आधारित है।

✍️ सही उत्तर है – भरतपुर

पंजिया और चिमाता राजस्थान की किस जनजाति से सहसम्बन्धित हैं ? 

[VDO Pre. (प्रथम चरण) 27.12.2021]

  • सहरिया

  • गरासिया 

  • मीना 

  • भील 

🔹 व्याख्या:

👉 भील जनजाति में कृषि से जुड़े विशेष शब्द प्रयोग होते हैं।
👉 चिमाता – पहाड़ी ढलानों पर की जाने वाली खेती।
👉 दजिया – मैदानी क्षेत्रों में की जाने वाली खेती।
👉 पंजिया भी भील जनजाति से संबंधित शब्द है।

✍️ सही उत्तर है – भील  

चौथमाता किस जनजाति की कुलदेवी (आराध्यदेवी) है ? 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

  • कंजर

  • सांसी 

  • मीना 

  • भील 

🔹 व्याख्या:

👉 कंजर जनजाति राजस्थान की एक घुमंतू जाति है।
👉 इनके लोग प्राचीन समय से चोरी, डकैती और राहजनी जैसी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, हालाँकि अब कुछ मजदूरी भी करने लगे हैं।
👉 इस जाति में पटेल का स्थान प्रमुख माना जाता है और पंचायत नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाती है।
👉 इनके आराध्य देवता विशेष रूप से चौथमाता और हनुमानजी हैं।

✍️ सही उत्तर है – कंजर

सीताबाड़ी मेला मुख्यतः _________ जनजाति से सम्बंधित है- 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 01.03.2023]

  • सहरिया 

  • भील

  • गरासिया

  • सांसी 

🔹 व्याख्या:

👉 सीताबाड़ी मेला राजस्थान के बारां जिले में लगता है।
👉 यह मेला केलवाड़ा के पास सीताबाड़ी स्थान पर आयोजित होता है।
👉 मेले को सहरिया जनजाति का कुंभ कहा जाता है।
👉 यह मेला मुख्यतः सहरिया जनजाति से सम्बंधित है।

✍️ सही उत्तर है – सहरिया जनजाति

राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसी तहसील में सहरिया जनजाति का घनत्व अधिकतम है ? 

[लिपिक ग्रेड-II 09.09.2018]

  • किशनगंज 

  • छबरा 

  • धरियाबाद 

  • मांगरोल

🔹 व्याख्या:

👉 सहरिया जनजाति राजस्थान में सबसे कम जनसंख्या वाली जनजाति है।
👉 इनका निवास क्षेत्र विशेष रूप से बाराँ जिले की शाहबाद और किशनगंज तहसीलों में है।
👉 अध्याय में स्पष्ट उल्लेख है कि सहरियों का केन्द्रित निवास इन्हीं क्षेत्रों में पाया जाता है। 

✍️ सही उत्तर है – किशनगंज

सहरिया विकास कार्यक्रम ____ में लागु किया गया था। 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

  • शाहबाद व अटरू 

  • शाहबाद व किशनगंज 

  • छबड़ा व किशनगंज 

  • छबड़ा व अटरू   

🔹 व्याख्या:

👉 सहरिया विकास कार्यक्रम विशेष रूप से सहरिया जनजाति के उत्थान हेतु लागू किया गया।
👉 इसमें बाराँ जिले की शाहबाद एवं किशनगंज पंचायत समितियाँ सम्मिलित की गईं।
👉 इस क्षेत्र में रहने वाली सहरिया जाति के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर व्यय करती है।
👉 कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास को गति देना है।

✍️ सही उत्तर है – शाहबाद व किशनगंज

जनगणना 2011 के अनुसार, निम्न में से राजस्थान के से जिले में अधिकतम जनजाति जनसंख्या है ? 

[पटवार (प्रथम चरण) 23.10.2021]

  • बीकानेर 

  •  इनमें से कोई नहीं

  • उदयपुर 

  • जयपुर 

🔹 व्याख्या:

👉 2011 की जनगणना में राजस्थान की कुल जनजातीय जनसंख्या दर्ज की गई।
👉 जिलों में सबसे अधिक जनजातीय जनसंख्या उदयपुर जिले में पाई गई।
👉 इसलिए उदयपुर जिले का स्थान जनजातीय जनसंख्या की दृष्टि से प्रथम है।

✍️ सही उत्तर है – उदयपुर

सहरिया जनजाति राजस्थान के किस जिले में निवास करती है ?

[पटवार (तृतीय चरण) 24.10.2021]

  • झालावाड़ 

  • कोटा 

  • बूँदी 

  • बाराँ 

🔹 व्याख्या:

👉 सहरिया जनजाति राजस्थान की जनजातियों में सबसे कम जनसंख्या वाली जाति है।
👉 इनकी बस्तियाँ मुख्यतः दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में पाई जाती हैं।
👉 यह जनजाति विशेष रूप से बाराँ जिले की शाहबाद और किशनगंज तहसीलों में निवास करती है।
👉 इनका क्षेत्र पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ और वनों से आच्छादित है।

✍️ सही उत्तर है – बाराँ

निम्नलिखित में से कौन सा (जनजाति - स्थान / क्षेत्र) सुमेलित नहीं है ? 

[VDO मुख्य परीक्षा 09.07.2022]

  • कथोड़ी — सिमलवाड़ा 

  • डामोर — डूंगरपुर 

  • गरासिया — सिरोही, उदयपुर 

  • रेबारी — बारां 

🔹 व्याख्या:

👉 कथोड़ी जनजाति राजस्थान की प्रमुख जनजातियों में से एक है।
👉 यह जनजाति मुख्यतः उदयपुर जिले के झडोल क्षेत्र में पाई जाती है।
👉 सिमलवाड़ा (डूंगरपुर) कथोड़ी जनजाति का मूल स्थान नहीं है। 

2011 की जनगणना के अनुसार कौन सा ज़िला द्वितीय सर्वाधिक सहरिया जनसंख्या वाला हैं ? 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 27.02.2023]

  • कोटा 

  • बारां 

  • बूंदी 

  • झालावाड़

🔹 व्याख्या:

👉 सहरिया जनजाति राजस्थान की विशेष पिछड़ी जनजाति है।
👉 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी सर्वाधिक जनसंख्या बारां जिले में है।
👉 द्वितीय सर्वाधिक सहरिया जनसंख्या वाला जिला कोटा है।

✍️ सही उत्तर है – कोटा

डामोर जनजाति का निवास क्षेत्र है 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

  • डूंगरपुर, बांसवाड़ा, टोंक

  • जयपुर, अलवर, डूंगरपुर 

  • डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर 

  • जोधपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर   

🔹 व्याख्या:

👉 डामोर जनजाति मुख्यतः डूंगरपुर जिले की सोमलवाड़ा पंचायत समिति तथा बाँसवाड़ा जिले के गुजरात सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करती है।
👉 इनकी थोड़ी संख्या उदयपुर, राजसमंद, चूरू और गंगानगर जिलों में भी पाई जाती है।
👉 यह जनजाति विशेष रूप से दक्षिणी अरावली के पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करती है।
👉 खेती और वनों पर आधारित जीवन इनकी प्रमुख पहचान है।

✍️ सही उत्तर है – डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए 

         सूची-I                             सूची -II 

(राजस्थान की जनजातियाँ)      (प्रमुख आवास क्षेत्र) 

A) सहरिया                                i) डूंगरपुर, बाँसवाड़ा 

D) गरासिया                               ii) उदयपुर, सिरोही 

C) डामोर                                  iii) बारां, कोटा

D) मीणा                                   iv) जयपुर, दौसा 

ग्रामसेवक & छात्रा. अधीक्षक 18.12.2016

कूट : 

      A     B     C     D 

  • iii     ii      i       iv

  • ii      i       iii     iv

  • ii      iii     i       iv

  • iii     i       ii      iv

🔹 व्याख्या:

👉 सहरिया जनजाति का प्रमुख निवास क्षेत्र बाराँ जिला है, विशेषकर शाहबाद और किशनगंज तहसीलें → (iii)
👉 गरासिया जनजाति मुख्यतः सिरोही और उदयपुर जिलों की सीमा पर रहती है → (ii)
👉 डामोर जनजाति का मुख्य निवास डूंगरपुर और बाँसवाड़ा है → (i)
👉 मीणा जनजाति का केन्द्रण मुख्य रूप से जयपुर और दौसा जिलों में है → (iv) 

राजस्थान की भील जनजाति में गाँव का मुखिया कहलाता है ?

[पटवार (चतुर्थ चरण) 24.10.2021]

  • गमेती 

  • पाल 

  • पालवी 

  • फला 

🔹 व्याख्या:

👉 भील जनजाति बिखरे हुए पहाड़ी भागों में अपने-अपने फलों में रहती है।
👉 कई फले मिलकर पाल कहलाते हैं।
👉 प्रत्येक पाल का एक मुखिया होता है, जिसे गमेती या पालजी कहा जाता है।
👉 यह पद प्रायः पैतृक होता है और वही झगड़े निपटाने तथा निर्णय लेने का कार्य करता है।

✍️ सही उत्तर है – गमेती