झाला हवेली किस किले/महल में अवस्थित है ?
[वरिष्ठ अध्यापक 12.02.2023]
👉 झाला हवेली कोटा के गढ़ पैलेस में स्थित है।
👉 यह हवेली दीवान झाला जालिम सिंह के लिए बनाई गई थी।
👉 इसकी विशेषता इसके नायाब भित्तिचित्र हैं।
👉 इन भित्तिचित्रों को एशिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – कोटा
निम्नलिखित में से किस इतिहासकार ने राजस्थान के सभी राज्यों के राजप्रासादों में बून्दी के राजमहलों को सर्वश्रेष्ठ कहा है ?
[Asst. Prof. (History) 17.05.2024]
👉 कर्नल जेम्स टॉड ने राजस्थान के राजमहलों का वर्णन किया।
👉 उन्होंने बूंदी के राजमहलों को सर्वश्रेष्ठ बताया।
👉 अपनी पुस्तक “एनल्स एंड एंटीक्विटीज़ ऑफ राजस्थान” में इसका उल्लेख किया।
👉 यहाँ की स्थापत्य कला को पूरे भारत में सबसे आकर्षक माना।
✍️ सही उत्तर है – कर्नल जेम्स टॉड
चोखोलाव महल राजस्थान के किस किले में स्थित है ?
[वरिष्ठ अध्यापक (Spl Edu) 07.02.2018]
👉 चौखोलाव महल मेहरानगढ़ में राव मालदेव द्वारा निर्मित है, फूल महल अभय सिंह द्वारा निर्मित, मोती महल राजा सूरसिंह द्वारा निर्मित, श्रृंगार चौकी यहाँ जोधपुर के राजाओं का राज तिलक होता है
👉 यह महल मेहरानगढ़ किले के भीतर बनाया गया है।
👉 इसकी दीवारों पर बने चित्रों के कारण यह प्रसिद्ध है।
👉 वर्तमान में इसे एक टेरेस रेस्तरां के रूप में भी चलाया जाता है।
✍️ सही उत्तर है – जोधपुर दुर्ग
निम्न में से किस झील में सवाई जय सिंह ने जल महल का निर्माण करवाया था ?
[संग्रहाध्यक्ष पुरातत्व विभाग 19.06.2024]
👉 जल महल के निर्माण से पहले मानसिंह ने पहल की।
👉 उन्होंने गर्भावती नदी पर बांध बनवाया।
👉 इस बांध से मानसागर झील का निर्माण हुआ।
👉 इसका निर्माण वर्ष 1699 ई. में हुआ।
✍️ सही उत्तर है – मानसागर झील
निम्नलिखित में से कौन सा महल रणथम्बोर में अवस्थित है ?
[पशु चिकित्सा अधिकारी 02.08.2020]
👉 जोगी महल रणथंभोर में अवस्थित है।
👉 यह रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है।
👉 महल पदम तालाब के पास बना हुआ है।
👉 इसका निर्माण जयपुर के महाराजा ने 19वीं शताब्दी में करवाया।
✍️ सही उत्तर है – जोगी महल
निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
[Supt. Garden 28.07.2021]
महल स्थान
👉 फूल सागर महल उदयपुर में नहीं है।
👉 फूल सागर महल बूंदी जिले में स्थित है इसका निर्माण बूंदी के शासक राव राजा भाव सिंह की पत्नी राजा फुल लता ने करवाया था यह मैं अपनी सुंदर वाटिका जलाशय और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है
👉 इसे 17वीं शताब्दी में उप रानी फूल लता ने बनवाया था।
✍️ सही उत्तर है – फूल सागर महल - उदयपुर
निम्नलिखित में से सुमेलित युग्म है :
[Protection Officer 28.01.2023]
👉 नथमल की हवेली जोधपुर में नहीं, यह जैसलमेर में स्थित है।
👉 फलवर्द्धिका देवी मंदिर माउंट आबू में नहीं, यह दौसा (आभानेरी) में है।
👉 मालकोट दुर्ग हनुमानगढ़ में नहीं, यह मेड़ता में स्थित है।
✍️ सही उत्तर है – चन्द्र महल - जयपुर
जयपुर स्थित हवामहल का निर्माण किसने करवाया ?
[उपनिरीक्षक (SI) 15.09.2021]
👉 हवा महल का निर्माण जयपुर में हुआ। यह पांच मंजिला इमारत है जो इस प्रकार है 1 शरद मंदिर, 2. रतन मंदिर, 3. विचित्र मंदिर , 4. प्रकाश मंदिर और 5. हवा मंदिर। हवा महल की आकृति श्री भगवान कृष्ण के मुकुट जैसी है इसमें हवा आने-जाने के लिए 953 बेहद खूबसूरत छोटे झरोखे बने हुए हैं।
👉 इसे महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया।
👉 इसका निर्माण वर्ष 1799 ई. में कराया गया।
👉 इसका वास्तुशिल्प डिजाइन लाल चंद उस्ता ने तैयार किया।
✍️ सही उत्तर है – सवाई प्रतापसिंह
'अभेड़ा महल' कहां स्थित है ?
[EO RO (Re Exam) 23 मार्च 2025]
👉 अभेड़ा महल राजस्थान के कोटा शहर में स्थित है।
👉 यह महल चंबल नदी के किनारे बना हुआ है।
👉 महल का महत्व इसके प्राकृतिक सौंदर्य से है।
👉 यह स्थल कोटा की ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – कोटा
निम्न में से कौन सा राजप्रासाद छीतर पैलेस के नाम से विख्यात है ?
[ACF 18.02.2021]
👉 छीतर पैलेस के नाम से प्रसिद्ध भवन उम्मेद भवन पैलेस है।
👉 यह जोधपुर में स्थित है।
👉 इसे यह नाम चित्तर पहाड़ी पर स्थित होने से मिला।
👉 इसके निर्माण में चित्तर बलुआ पत्थर का व्यापक उपयोग हुआ।
✍️ सही उत्तर है – उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर
बूँदी में रंगमहल का निर्माण करवाया -
वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (गणित)
👉 राव राजा छत्रसाल बूंदी साम्राज्य के एक प्रमुख शासक थे।
👉 उन्होंने केशवरायपाटन में मंदिर और बूंदी में छत्र महल बनवाया।
👉 उन्हें शाहजहाँ ने मुगल सेना का अभिन्न अंग माना।
👉 1658 ई. में सामुगढ़ की लड़ाई में वे शहीद हो गए।
✍️ सही उत्तर है – छत्रसाल ने