चित्तौड़ का कालिका माता मन्दिर प्रारम्भ में किस रूप में था ?  

[संग्रहाध्यक्ष पुरातत्व विभाग 19.06.2024]

  • जैन मन्दिर 

  • वैष्णव मन्दिर 

  • सूर्य मन्दिर 

  • शाक्त मन्दिर 

🔹 व्याख्या

👉 कालिका माता मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है।
👉 इसका निर्माण 7वीं शताब्दी के अंत में कराया गया था।
👉 यह मंदिर प्रारम्भ में सूर्य मंदिर के रूप में निर्मित था।
👉 बाद में इसमें देवी कालिका माता की प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई।

✍️ सही उत्तर है – सूर्य मंदिर 

मीरा द्वारा पूजित, गिरधर गोपाल की एक प्रतिमा किस मन्दिर में स्थापित है ?

[Protection Officer 29.05.2019]

  • जगत शिरोमणि, आम्बेर 

  • श्रीनाथजी, नाथद्वारा

  • गोविन्ददेवजी, जयपुर 

  • मदनमोहनजी, करौली

🔹 व्याख्या

👉 भक्त मीरा बाई अपने आराध्य गिरधर गोपाल की पूजा करती थीं।
👉 उनकी पूजित वही प्रतिमा आमेर (जयपुर) के जगत शिरोमणि मंदिर में स्थापित है।
👉 यह मंदिर आमेर नरेश मानसिंह की रानी कंकावती ने अपने पुत्र की स्मृति में बनवाया।
👉 यहाँ भगवान कृष्ण की काले पत्थर की मूर्ति विराजमान है।

✍️ सही उत्तर है – जगत शिरोमणि मंदिर, आमेर 

राजोरगढ़ में मथानदेव द्वारा निर्मित प्रसिद्ध मंदिर निम्न में से किस देवी/देवता को समर्पित था ?  

[RAS Pre परीक्षा 02.02.2025]

  • सूर्य 

  • विष्णु 

  • शिव 

  • महिषासुर मर्दिनी 

🔹 व्याख्या

👉 राजोरगढ़ (अलवर) में गुर्जर-प्रतिहार काल के कई प्राचीन मंदिर बने।
👉 यहाँ मथानदेव द्वारा एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया।
👉 यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित था।
👉 इसमें उस काल की स्थापत्य कला की विशेषताएँ स्पष्ट दिखाई देती हैं।

✍️ सही उत्तर है – शिव 

निम्न में से किस मंदिर को मामादेव का मंदिर भी कहा जाता है ? 

[सहायक कृषि अधिकारी 28.08.2022]

  • एकलिंगजी का मंदिर 

  • कुम्भश्याम मंदिर - कुम्भलगढ़ 

  • कुम्भास्वामी मंदिर - चित्तौड़ 

  • श्रृंगार चौरी मंदिर 

🔹 व्याख्या

👉 कुम्भलगढ़ दुर्ग परिसर में स्थित प्रसिद्ध मंदिर कुम्भश्याम मंदिर है।
👉 इस मंदिर का निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था।
👉 इसे स्थानीय लोग मामादेव का मंदिर भी कहते हैं।
👉 यहाँ भगवान विष्णु के वराह अवतार की प्रतिमा स्थापित है।

✍️ सही उत्तर है – कुम्भश्याम मंदिर – कुम्भलगढ़ 

निम्नलिखित में से कौन सा सर्वाधिक प्राचीन मंदिर है ?  

[सहायक कृषि अधिकारी 29.04.2018]

  • नाथदवारा का श्रीनाथ जी मंदिर  

  • सीकर का हर्षनाथ मंदिर 

  • रणकपुर का पार्श्वनाथ मंदिर  

  • उदयपुर का जगदीश मंदिर  

🔹 व्याख्या

👉 हर्षनाथ मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है।
👉 इसका निर्माण 961 ई. में चौहान शासक सिंहराज ने करवाया था।
👉 यह मंदिर गुर्जर-प्रतिहार कालीन शैली (महामारू शैली) में बना है।
👉 इसे राजस्थान के सर्वाधिक प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – सीकर का हर्षनाथ मंदिर 

'सोनीजी की जैन नसियाँ' स्थित है : 

[सहायक कृषि अधिकारी 2011]

  • कोटा 

  • अजमेर 

  • रणकपुर 

  • सिरोही 

🔹 व्याख्या

👉 सोनीजी की जैन नसिया जैन धर्म का प्रमुख मंदिर है।
👉 यह मंदिर प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव/आदिनाथ को समर्पित है।
👉 यहाँ बना स्वर्ण नगरी हॉल अपनी कलात्मकता और स्वर्ण निर्मित दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
👉 यह जैन मंदिर अजमेर शहर में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – अजमेर 

अपनी गोपुरम आकृति के लिए प्रसिद्ध रंगनाथ मन्दिर, जिसका निर्माण सेठ पूरणमल ने 1844 ई. में करवाया, कहाँ स्थित है ? 

[कनिष्ठ लेखाकार (RPSC) 04.10.2016]

  • करौली में 

  • आबू रोड में 

  • नाथद्वारा में 

  • पुष्कर में 

🔹 व्याख्या

👉 रंगनाथ मंदिर दक्षिण भारतीय शैली का भव्य मंदिर है।
👉 इसका निर्माण 1844 ई. में सेठ पूरणमल ने करवाया था।
👉 यह मंदिर अपनी विशाल गोपुरम आकृति के लिए प्रसिद्ध है।
👉 यह मंदिर अजमेर जिले के पुष्कर नगर में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – पुष्कर 

सुण्डामाता का मंदिर स्थित है -  

वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (ENG)

  • जालौर में

  • जयपुर में

  • सीकर में

  • बाड़मेर में

🔹 व्याख्या

👉 सुंधा माता मंदिर राजस्थान का प्राचीन तांत्रिक शक्ति पीठ है।
👉 यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की ऊँचाई पर बना हुआ है।
👉 यहाँ देवी की प्राचीन मूर्ति प्रतिष्ठित है।
👉 यह मंदिर जालौर जिले में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – जालौर जिले में 

परमार राजाओं द्वारा निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध अर्थणा (अर्थपूर्णा) नगर राजस्थान के किस जिले में स्थित है ? 

[सहायक कृषि अधिकारी 31.05.2019]

  • बाँसवाड़ा 

  • प्रतापगढ़ 

  • डूंगरपुर 

  • उदयपुर 

🔹 व्याख्या

👉 अर्थुना (अर्थपूर्णा) नगर प्राचीन काल में वागड़ क्षेत्र की राजधानी रहा।
👉 यहाँ परमार शासकों ने 11वीं–12वीं शताब्दी में अनेक भव्य मंदिर बनवाए।
👉 इनमें शिव, विष्णु और जैन धर्म से जुड़े कई मंदिर शामिल हैं।
👉 यह ऐतिहासिक नगर वर्तमान में बाँसवाड़ा जिले में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – बाँसवाड़ा 

मंदिर वास्तुकला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए : 

(A) समाधिश्वर मन्दिर, चित्तौड़गढ़ मरु-गुर्जर शैली का महत्त्वपूर्ण मन्दिर है। 

(B) भण्डदेवरा मन्दिर, रामगढ़ भूमिज शैली का महत्त्वपूर्ण मन्दिर है। 

[भूवैज्ञानिक परीक्षा 07.05.2025]

  • केवल (A) सत्य है। 

  • केवल (B) सत्य है। 

  • (A) और (B) दोनों सत्य हैं। 

  • (A) और (B) दोनों असत्य हैं। 

🔹 व्याख्या

👉 समाधिश्वर मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में गोमुख कुंड के पास स्थित है और यह मारू-गुर्जर शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 भण्डदेवरा मंदिर बारां जिले के रामगढ़ में स्थित है, इसे स्थापत्य की दृष्टि से भूमिज शैली का सर्वश्रेष्ठ नमूना माना जाता है। 

✍️ सही उत्तर है – (A) और (B) दोनों सत्य हैं। 

स्वर्ण नगरी हॉल किस जैन मंदिर का भाग है ?

[उपनिरीक्षक (SI) 07.10.2018]

  • नसियां मंदिर, अजमेर 

  • दिलवाड़ा मंदिर, आबू 

  • नाकोड़ा मंदिर, बाड़मेर

  • रणकपुर मंदिर, रणकपुर 

🔹 व्याख्या

👉 स्वर्ण नगरी हॉल अपनी अद्वितीय कलात्मकता और स्वर्ण निर्मित दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
👉 यह हॉल जैन धर्म के प्रसिद्ध नसियां मंदिर (लाल मंदिर) का हिस्सा है।
👉 इस मंदिर में प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव/आदिनाथ की प्रतिमा स्थापित है।
👉 यह मंदिर अजमेर शहर में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – नसियां मंदिर, अजमेर 

सूर्य और विष्णु के सम्मिलित भाव की प्रतिमा किस मंदिर में प्राप्त होती है ? 

[वरिष्ठ अध्यापक 29.01.2023]

  • श्रीनाथ मंदिर, नाथद्वारा

  • सूर्य मंदिर, झालरापाटन 

  • सोमेश्वर मंदिर, किराडू 

  • जगदीश मंदिर, उदयपुर 

🔹 व्याख्या

👉 झालरापाटन का सूर्य मंदिर 10वीं शताब्दी में निर्मित है। झालरापाटन के इस सूर्य मंदिर को सात सहेलियां का मंदिर भी कहा जाता है, सोमेश्वर मंदिर किराडू इसे राजस्थान का खजुराहो कहा जाता है यह गुर्जर प्रतिहार शैली का अंतिम और सबसे शानदार मंदिर है, श्रीनाथ मंदिर नाथद्वारा यह वल्लभ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र है या भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा होती है
👉 यह मंदिर स्थापत्य की दृष्टि से कच्छपघात शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 इस मंदिर में सूर्य और विष्णु के सम्मिलित भाव की प्रतिमा अंकित है।
👉 इसे सप्त शृंगों से युक्त विशाल शिखर वाला सप्तरथ मंदिर भी कहा जाता है।

✍️ सही उत्तर है – सूर्य मंदिर, झालरापाटन 

दिलवाड़ा, माउंट आबू के लूना वसाही नेमिनाथ मंदिर के मुख्य शिल्पी कौन थे ?

[स्कूल व्याख्याता 21.10.2022] 

  • शोभन देव 

  • वास्तुपाल 

  • जैता 

  • देपांक 

🔹 व्याख्या

👉 दिलवाड़ा मंदिर समूह में दूसरा प्रमुख मंदिर लूणावसाही जैन मंदिर है।
👉 इसका निर्माण 1230 ई. में वास्तुपाल और तेजपाल ने करवाया था।
👉 यह मंदिर 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ को समर्पित है।
👉 इस मंदिर के मुख्य शिल्पी शोभनदेव थे।

✍️ सही उत्तर है – शोभन देव 

रणकपुर के मंदिर का निर्माण किसके आदेश से प्रारंभ हुआ ?  

[पुरालेखपाल परीक्षा 03.08.2024]

  • धारण शाह 

  • देपाक 

  • सोमसुंदर सूरी 

  • जिनदत्त सूरी 

🔹 व्याख्या

👉 रणकपुर जैन मंदिर पाली जिले का विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
👉 इसका निर्माण कार्य 1439 ई. में प्रारंभ हुआ।
👉 मंदिर के निर्माण का कार्य सेठ धरणकशाह ने करवाया।
👉 यह कार्य जैन आचार्य सोमसुंदर सूरी के आदेश से प्रारंभ हुआ था।

✍️ सही उत्तर है – सोमसुंदर सूरी 

चारचोमा का शिव मंदिर निम्न में से किस काल से संबंधित है ? 

[Research Assistant 10.07.2025]

  • गुप्त काल 

  • कुषाण काल 

  • वैदिक काल 

  • मौर्य काल 

🔹 व्याख्या

👉 चारचौमा का शिव मंदिर राजस्थान के कोटा जिले में स्थित है।
👉 यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
👉 इसका निर्माण गुप्त काल में हुआ था।
👉 यह मंदिर राजस्थान के प्राचीनतम गुप्तकालीन मंदिरों में गिना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – गुप्त काल 

'नागणेची माता का मन्दिर' स्थित है ? [*]

[वरिष्ठ अध्यापक 29.01.2023]

  • जोधपुर 

  • बाड़मेर 

  • जालौर 

  • जयपुर 

📌 नोट - इस प्रश्न को बोर्ड ने डिलीट (Delete) माना है। 

प्राचीन तांत्रिक शक्ति पीठ 'सुंधा माता' का मंदिर कहाँ स्थित है ?   

वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (विज्ञान)

  • जालौर जिले में

  • जोधपुर जिले में 

  • सीकर जिले में 

  • झुन्झुनूँ जिलें में 


निम्नलिखित में से गलत युग्म को पहचानिए 

[PTI Grade -III (RPSC) 2011]

  • जगत शिरोमणि मंदिर : अजमेर

  • सूर्य मंदिर : ओसियां 

  • देलवाड़ा मंदिर : आबू 

  • महानालेश्वर मंदिर : मेनाल 

🔹 व्याख्या

👉 जगत शिरोमणि मंदिर राजस्थान के आमेर (जयपुर) में स्थित है।
👉 इस मंदिर का निर्माण रानी कंकावती ने अपने पुत्र जगतसिंह की स्मृति में करवाया।
👉 यहाँ भगवान कृष्ण की काले पत्थर की मूर्ति विराजमान है। 

✍️ सही उत्तर है – जगत शिरोमणि मंदिर : अजमेर 

निम्नलिखित में से किस मंदिर स्थल से अर्धनारीश्वर प्रतिमा प्राप्त हुई है ?   

[Asst. Prof. (History) 30.06.2016]

  • बुचकला  

  • कंसुआ  

  • किराडू  

  • आभानेरी  

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान का प्राचीन धार्मिक स्थल आभानेरी दौसा जिले में स्थित है।
👉 यहाँ 8वीं शताब्दी में निर्मित हर्षत माता मंदिर प्रसिद्ध है।
👉 इस मंदिर परिसर से भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा प्राप्त हुई है।
👉 यह स्थल गुर्जर-प्रतिहार कालीन कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

✍️ सही उत्तर है – आभानेरी 

निम्नलिखित में से कौनसे युग्म सही सुमेलित हैं ? 

A. ज्वाला माता मंदिर – जोबनेर 

B. कैवाय माता मंदिर – किनसरिया 

C. सुंधा माता मन्दिर – सांभर  

[सहायक आचार्य परीक्षा 08.09.2024]

कूट –

  • A, B और C 

  • A और B 

  • A और C 

  • B और C 

🔹 व्याख्या

👉 ज्वाला माता मंदिर जयपुर जिले के जोबनेर में स्थित है।
👉 कैवाय माता मंदिर डीडवाना-कुचामन जिले के किणसरिया (परबतसर) में है।
👉 सुंधा माता मंदिर जालौर जिले की अरावली पहाड़ियों में स्थित है, इसे सांभर से जोड़ना गलत है। 

✍️ सही उत्तर है – A और B 

लोक देवता, जिसका मुख्य मंदिर लूणी नदी के किनारे है - 

[सांख्यिकी अधिकारी 18.12.2021]

  • पाबूजी 

  • मल्लीनाथजी

  • तेजाजी 

  • मेहाजी 

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान के पूजनीय लोकदेवता मल्लीनाथजी का प्रमुख मंदिर है।
👉 यह मंदिर लूणी नदी के किनारे स्थित है।
👉 मल्लीनाथजी को राठौड़ वंश का अधिष्ठाता देवता माना जाता है।
👉 यहाँ प्रतिवर्ष विशाल मेला आयोजित होता है।

✍️ सही उत्तर है – मल्लीनाथजी 

राजस्थान का सबसे पहला समयांकित शीतलेश्वर महादेव मन्दिर निम्न में से कहाँ स्थित है ?  

[Research Scholar 04.08.2024]

  • मारवाड़ 

  • उदयपुर 

  • झालरापाटन 

  • भीलवाड़ा 

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान का सबसे पहला समयांकित मंदिर शीतलेश्वर महादेव मंदिर है।
👉 इसका निर्माण 689 ई. में राजा दुर्गण के सामन्त वाप्पक ने करवाया था।
👉 यह मंदिर गुप्तकालीन स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 यह मंदिर झालरापाटन (झालावाड़) जिले में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – झालरापाटन 

कोटा जिले में सीताबाड़ी के मेले में आने वाले श्रद्धालु किस कुण्ड में चढ़ावा नहीं देते ?

[Deputy Commandant 11.01.2026]

  • सूरज कुण्ड

  • लक्ष्मण कुण्ड

  • भरत कुण्ड

  • सीता कुण्ड

🔹 व्याख्या

👉 सीताबाड़ी मेला में विभिन्न कुण्डों पर चढ़ावा दिया जाता है।
👉
इसमें लक्ष्मण, सीता, सूरज कुण्ड पर चढ़ावा दिया जाता है।
👉
लेकिन भरत कुण्ड पर चढ़ावा नहीं दिया जाता।

✍️ सही उत्तर है – भरत कुण्ड

देलवाड़ा के जैन मन्दिरों का निर्माण निम्नलिखित में से किसने करवाया था ?

[उपनिरीक्षक (SI) 13.09.2021]

  • नेमीनाथ 

  • विमल शाह 

  • भीम शाह 

  • आदिनाथ 

🔹 व्याख्या

👉 दिलवाड़ा जैन मंदिर राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित हैं।
👉 इनका निर्माण 11वीं से 15वीं शताब्दी के बीच हुआ।
👉 प्रथम मंदिर विमल शाह ने 1031 ई. में बनवाया था।
👉 इसे विमलवसाही जैन मंदिर कहा जाता है।

✍️ सही उत्तर है – विमल शाह 

राजस्थान में सबसे प्राचीन तिथियुक्त मंदिर कौन सा है ? 

[कृषि अधिकारी 24.11.2020]

  • शिलादेवी मन्दिर, आमेर 

  • सास-बहु मन्दिर, नागदा 

  • शीतलेश्वर मन्दिर, झालरापाटन 

  • श्रीनाथजी मन्दिर, नाथद्वारा

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान का सबसे प्राचीन तिथियुक्त मंदिर शीतलेश्वर महादेव मंदिर है।
👉 यह मंदिर झालरापाटन (झालावाड़) जिले में स्थित है।
👉 इसका निर्माण 689 ई. में राजा दुर्गण के सामन्त वाप्पक ने करवाया।
👉 यह मंदिर गुप्तकालीन स्थापत्य का अद्वितीय उदाहरण है।

✍️ सही उत्तर है – शीतलेश्वर मंदिर, झालरापाटन 

करणी माता का प्रसिद्ध मंदिर किस स्थल पर स्थित है ? 

[सहायक कृषि अधिकारी 31.05.2019]

  • देशनोक 

  • बालोतरा 

  • नागदा 

  • धुलेव 

🔹 व्याख्या

👉 करणी माता मंदिर देशनोक के परिसर में मौजूद इन चूहों को स्थानीय भाषा और धार्मिक रूप से काबा( सफेद चूहे) कहा जाता है जिनके दर्शन अत्यंत शुभ माना जाता है करणी माता चारण जाति की कुलदेवी मानी जाती है मेहरानगढ़ दुर्ग की नींव करणी माता के हाथों से रखवाई गई थी

✍️ सही उत्तर है – देशनोक 

मध्यकालीन राजस्थान में सर्वाधिक सूर्य मंदिर और सूर्य मूर्तियाँ प्राप्त होने वाला परगना है 

[Protection Officer 29.05.2019]

  • सिरोही 

  • डूंगरपुर 

  • बाँसवाड़ा

  • धवलपुरी 

🔹 व्याख्या

👉 मध्यकालीन राजस्थान में सूर्य उपासना विशेष रूप से प्रचलित रही।
👉 इस काल में कई सूर्य मंदिर और सूर्य मूर्तियाँ निर्मित हुईं।
👉 इनमें सर्वाधिक सूर्य मंदिर और मूर्तियाँ सिरोही परगने से प्राप्त हुई हैं।
👉 यह क्षेत्र सूर्य पूजा और स्थापत्य कला का प्रमुख केन्द्र रहा।

✍️ सही उत्तर है – सिरोही 

'सात बीस देवरी जैन मन्दिर' स्थित है - 

[हॉस्पिटल केयर टेकर 10.02.2023]

  • कुम्भलगढ़ दुर्ग में 

  • मेहरानगढ़ दुर्ग में

  • रणथम्भौर दुर्ग में

  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग में 

🔹 व्याख्या

👉 सातबीस देवरी जैन मंदिर चित्तौड़गढ़ किले में स्थित है।
👉 यह मंदिर 11वीं शताब्दी में निर्मित हुआ।
👉 इसमें कुल 27 देवरे (देवल/छोटे मंदिर) बने हैं।
👉 यहाँ जैन धर्म के तीर्थंकरों की मूर्तियाँ प्रतिष्ठित हैं।

✍️ सही उत्तर है – चित्तौड़गढ़ दुर्ग में 

वह शासक जिसने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दरवाजे सोने से निर्मित किए ?  

[Research Scholar 04.08.2024]

  • जयपुर महाराजा सवाई जय सिंह

  • अलवर महाराजा बख्तावर सिंह 

  • बीकानेर महाराजा सरूप सिंह 

  • जोधपुर महाराजा मालदेव 

🔹 व्याख्या

👉 करणी माता मंदिर बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित है।
👉 यह मंदिर हजारों चूहों के लिए प्रसिद्ध है। 
👉 यह कार्य अलवर के महाराजा बख्तावर सिंह द्वारा कराया गया।

✍️ सही उत्तर है – अलवर महाराजा बख्तावर सिंह 

निम्नलिखित में से किसे 'राजस्थान का खजुराहो' कहा जाता है ? 

[PTI Grade -II (RPSC) 2011]

  • देलवाड़ा 

  • मेनाल 

  • ओसियां 

  • किराडू 

🔹 व्याख्या

👉 किराडू के मंदिर बाड़मेर जिले में स्थित प्राचीन मंदिर समूह हैं।
👉 ये मंदिर 11वीं–12वीं शताब्दी में निर्मित हुए।
👉 मंदिरों की दीवारों पर बनी मिथुन मूर्तियाँ इन्हें विशेष बनाती हैं।
👉 इन्हीं कारणों से इन्हें “राजस्थान का खजुराहो” कहा जाता है।

✍️ सही उत्तर है – किराडू 

धार्मिक एवं पर्यटन स्थल 'भीमलत महादेव मंदिर' राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?  

[Assistant Director 09.07.2025]

  • अलवर 

  • बूंदी 

  • बीकानेर 

  • उदयपुर 

🔹 व्याख्या

👉 भीमलत महादेव मंदिर राजस्थान का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। 
👉 यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
👉 यह स्थल बूंदी जिले में अवस्थित है।

✍️ सही उत्तर है – बूंदी 

उदयपुर के जगदीश मंदिर के संबंध में कौन सा कथन सही नहीं है ?

[स्कूल व्याख्याता GK (D) 04.07.2025]

  • विष्णु की पाँच फीट ऊँची काले पत्थर की प्रतिमा इसमें प्रतिष्ठित है।

  • यह पंचायतन शैली में बना हुआ है

  • शिव, पार्वती, गणपति और सूर्य के छोटे मंदिर भी यहाँ स्थित हैं ।

  • यह 1653 में बनवाया गया था।

🔹 व्याख्या

👉 जगदीश मंदिर उदयपुर शहर के मध्य सिटी पैलेस के पास स्थित है।
👉 इसका निर्माण महाराणा जगतसिंह प्रथम ने करवाया था।
👉 यह मंदिर 1651 ई. में पूर्ण हुआ था।
👉 अतः यह कथन असत्य है कि यह मंदिर 1653 ई. में बनवाया गया था।

✍️ सही उत्तर है – यह 1653 में बनवाया गया था। 

आबानेरी स्थित हर्षत माता का मंदिर मूल रूप से किसे समर्पित था ? 

[उपनिरीक्षक (SI) 15.09.2021]

  • भगवान इंद्र 

  • भगवान शिव

  • भगवान विष्णु

  • भगवान गणेश 

🔹 व्याख्या

👉 हर्षत माता मंदिर दौसा जिले के आभानेरी गाँव में स्थित है।
👉 यह मंदिर 8वीं शताब्दी में गुर्जर-प्रतिहारकालीन शैली में निर्मित हुआ।
👉 मूल रूप से यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित था।
👉 बाद में इसमें देवी हर्षत माता की प्रतिमा स्थापित की गई।

✍️ सही उत्तर है – भगवान विष्णु 

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है ?

[PTI Grade -II (RPSC) 2011]

  • जगत शिरोमणि मंदिर : उदयपुर 

  • सोमेश्वर मंदिर : किराडू 

  • घाटेश्वर मंदिर : बाडोली 

  • सूर्य मंदिर : ओसियां 

🔹 व्याख्या

👉 जगत शिरोमणि मंदिर आमेर (जयपुर) में स्थित है।
👉 इसका निर्माण आमेर नरेश मानसिंह की रानी कंकावती ने 1599–1608 ई. के बीच करवाया।
👉 मंदिर में भगवान कृष्ण की काले पत्थर की मूर्ति विराजमान है। 

✍️ सही उत्तर है – जगत शिरोमणि मंदिर : उदयपुर 

शिला देवी का मंदिर निम्नलिखित में से किस किले में अवस्थित है ? 

[वरिष्ठ अध्यापक 26.04.2017]

  • मेहरानगढ़ 

  • अचलगढ़ 

  • कुम्भलगढ़ 

  • आमेर 

🔹 व्याख्या

👉 शिला देवी का मंदिर राजस्थान का प्रसिद्ध मंदिर है।
👉 यह मंदिर आमेर किले (जयपुर) में अवस्थित है।
👉 आमेर के कछवाहा शासक इस देवी की आराधना करते थे।
👉 नवरात्रि में यहाँ विशाल मेला आयोजित होता है।

✍️ सही उत्तर है – आमेर किला 

सीकर जिले के रेवासा गाँव में निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर स्थित है ?   [*]

[Deputy Jailor Exam 13.07.2025]

  • जोगमाता मंदिर 

  • शाकम्भरी माता मंदिर 

  • हर्षनाथ मंदिर 

  • श्याम मंदिर 

निम्नलिखित में से कौन सा मन्दिर स्थापत्य कला की मारू गुर्जर शैली का है ?

  • नागदा के सास-बहू के मन्दिर (उदयपुर के पास) 

  • आउवा का कामेश्वर मन्दिर 

  • किराडू का सोमेश्वर मन्दिर 

  • समाधीश्वर मन्दिर (चित्तौड़ के दुर्ग में स्थित)

🔹 व्याख्या

👉 समाधीश्वर मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में गोमुख कुंड के पास स्थित है।
👉 इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में परमार राजा भोज ने करवाया था।
👉 मंदिर का पुनर्निर्माण 1428 ई. में महाराणा मोकल ने करवाया।
👉 यह मंदिर स्थापत्य कला की मारू गुर्जर शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

✍️ सही उत्तर है – समाधीश्वर मंदिर (चित्तौड़गढ़ दुर्ग) 

रणकपुर मंदिर के विषय में निम्न में कौनसे कथन सत्य हैं ?  

(अ) इसका निर्माण धरणाक अथवा धरण शाह ने करवाया था। 

(ब) इसका मुख्य शिल्पी देपाक अथवा दीपा था।

(स) इस मंदिर की मुख्य प्रतिमा जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की है।

[PTI & Librarian 03.05.2025]

  • केवल (अ) एवं (ब) 

  • (अ), (ब), (स) सभी 

  • केवल (ब) एवं (स) 

  • केवल (अ) एवं (स) 

🔹 व्याख्या

👉 रणकपुर मंदिर का निर्माण 1439 ई. में सेठ धरणाशाह (धरणीशाह) ने करवाया था।
👉 इस मंदिर का प्रमुख शिल्पी सोमपुरा ब्राह्मण देपाक (दीपा) था।
👉 मंदिर में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित है।
👉 अतः तीनों कथन सत्य हैं।

✍️ सही उत्तर है – (अ), (ब), (स) सभी 

देलवाड़ा का आदिनाथ का अपूर्व मंदिर किसके द्वारा बनवाया गया ? 

[PTI Grade -II (RPSC) 30.04.2023]

  • विमलशाह 

  • ब्रह्मगुप्त 

  • विक्रमसिंह

  • चंदन राज 

🔹 व्याख्या

👉 दिलवाड़ा का आदिनाथ मंदिर माउंट आबू (सिरोही) में स्थित है।
👉 यह मंदिर 1031 ई. में गुजरात के चालुक्य राजा भीमदेव के मंत्री विमलशाह ने बनवाया।
👉 इसे विमलवसाही मंदिर भी कहा जाता है।
👉 यह मंदिर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ/ऋषभदेव को समर्पित है।

✍️ सही उत्तर है – विमलशाह 

निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर गुप्तकाल से संबंधित है ? 

[कृषि अधिकारी 24.11.2020]

  • हर्षतमाता मंदिर, आभानेरी 

  • सोमेश्वर मंदिर, किराडू 

  • चारचौमा मंदिर, कोटा 

  • सच्चिया माता मंदिर, ओसियां 

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान में गुप्तकालीन मंदिरों का निर्माण 300 ई.–700 ई. के बीच हुआ।
👉 इस काल के प्रमुख मंदिरों में चारचौमा मंदिर (कोटा) भी शामिल है।
👉 यहाँ भगवान शिव का चतुर्मुखी शिवलिंग स्थापित है। 

✍️ सही उत्तर है – चारचौमा मंदिर, कोटा 

चित्तौड़ किले में स्थित कौनसा मंदिर मूलतः एक सूर्य मंदिर था ?  

[लाइब्रेरियन ग्रेड -II 16.02.2025]

  • समिद्धेश्वर मंदिर 

  • कालिका माता मंदिर 

  • तुलजा भवानी मंदिर 

  • मीरा मंदिर 

🔹 व्याख्या

👉 कालिका माता मंदिर चित्तौड़गढ़ किले में स्थित है।
👉 इसका निर्माण 7वीं शताब्दी के अंत में कराया गया था।
👉 यह मंदिर प्रारम्भ में सूर्य मंदिर के रूप में निर्मित था।
👉 बाद में इसमें देवी कालिका माता की प्रतिमा स्थापित की गई।

✍️ सही उत्तर है – कालिका माता मंदिर 

देलवाड़ा में स्थित तीर्थंकर नेमिनाथ के मंदिर का निर्माण 1230 ई. में करवाया था 

[Protection Officer 29.05.2019]

  • शोभनदेव ने 

  • विमलशाह ने 

  • तेजपाल ने 

  • भीमदेव ने 

🔹 व्याख्या

👉 दिलवाड़ा मंदिर समूह में स्थित दूसरा प्रमुख मंदिर लूणवसाही जैन मंदिर है।
👉 यह मंदिर जैन तीर्थंकर नेमिनाथ को समर्पित है।
👉 इसका निर्माण 1230 ई. में अमात्य भाइयों वास्तुपाल और तेजपाल ने करवाया।
👉 इस मंदिर के मुख्य शिल्पी शोभनदेव थे।

✍️ सही उत्तर है – तेजपाल 

निम्न में से कौनसा से मन्दिर, आमेर में स्थित है/हैं ? 

(अ) जगत शिरोमणि मन्दिर

(ब) अम्बिकेश्वर महादेव मन्दिर 

(स) रक्तदंतिका माता मन्दिर 

[EO RO (Re Exam) 23 मार्च 2025]

कूट -

  • केवल (अ) 

  • केवल (ब) 

  • (अ), (ब) और (स) 

  • (अ) और (ब) 

🔹 व्याख्या

👉 जगत शिरोमणि मंदिर आमेर (जयपुर) में स्थित है, यह मीरा बाई की आराध्य मूर्ति वाला मंदिर है। 
👉 अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर भी आमेर में है, जिसे कछवाहा शासक कोकिलदेव ने बनवाया था।
👉 रक्तदंतिका माता मंदिर आमेर में नहीं है। रक्तदंतिका माता मंदिर राजस्थान के बूंदी जिले के संतूर नामक स्थान पर स्थित है

✍️ सही उत्तर है – (अ) और (ब) 

जोधपुर नरेश मानसिंह की रानी भटियाणी प्रतापकुँवरी ने अपने द्वारा बनाय गये मंदिर को पुनः अन्यत्र बनवाया, क्योंकि पहले वाला मंदिर जमीन में धंस गया था, और उसने उसकी प्राण प्रतिष्ठा 1857 में कराई। उस मंदिर का नाम है -

[RAS Pre. 27.10.2021]

  • महामंदिर 

  • तीजा मांजी का मंदिर 

  • घनश्यामजी का मंदिर 

  • कुंज बिहारी मंदिर 

🔹 व्याख्या

👉 जोधपुर नरेश मानसिंह की रानी भटियाणी प्रतापकुँवरी ने एक भव्य मंदिर बनवाया।
👉 पूर्व में निर्मित यह मंदिर जमीन में धँस गया, इसलिए इसे पुनः अन्य स्थान पर बनवाया गया।
👉 नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 1857 ई. में कराई गई।
👉 इस प्रसिद्ध मंदिर का नाम तीजा मांजी का मंदिर है।

✍️ सही उत्तर है – तीजा मांजी का मंदिर 

आबू में जैन मन्दिर विमलवसहि के निर्माणकर्ता हैं - 

[वरिष्ठ अध्यापक (स्थगित) 21.12.2022]

  • विमल शाह 

  • धरणाक शाह 

  • तेजपाल 

  • वस्तुपाल 

🔹 व्याख्या

👉 विमलवसाही जैन मंदिर दिलवाड़ा (माउंट आबू) का सबसे प्राचीन मंदिर है।
👉 इसका निर्माण 1031 ई. में गुजरात के चालुक्य राजा भीमदेव के मंत्री विमल शाह ने करवाया।
👉 यह मंदिर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ (ऋषभदेव) को समर्पित है।
👉 इसमें अद्वितीय संगमरमर की नक्काशी देखने को मिलती है।

✍️ सही उत्तर है – विमल शाह 

बडोली के घटेश्वर मंदिर में शिव के किस स्वरूप को उत्कीर्ण किया गया है ?  

[रसायनज्ञ पुरालेख विभाग 05.08.2024]

  • अर्द्धनारीश्वर 

  • पशुपति 

  • बालरूप 

  • नटराज 

🔹 व्याख्या

👉 बड़ोली का घटेश्वर मंदिर चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र में स्थित है।
👉 इस मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में हूण शासक मिहिरकुल ने करवाया था।
👉 मंदिर प्रतिहारकालीन कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 इसमें भगवान शिव के नटराज स्वरूप को उत्कीर्ण किया गया है।

✍️ सही उत्तर है – नटराज 

राजस्थान के किस जिले में 'एकलिंगजी' का मन्दिर स्थित है ? 

[कनिष्ठ लेखाकार (RPSC) 04.10.2016]

  • उदयपुर 

  • जैसलमेर 

  • राजसमंद 

  • अजमेर 

🔹 व्याख्या

👉 एकलिंगजी मंदिर भगवान शिव (एकलिंग) को समर्पित है।
👉 इसका निर्माण 734 ई. में बप्पा रावल ने करवाया था।
👉 मंदिर में काले पत्थर का चतुर्मुखी शिवलिंग प्रतिष्ठित है।
👉 यह प्रसिद्ध मंदिर उदयपुर जिले के कैलाशपुरी गाँव में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – उदयपुर 

'गुलाब श्याम का वैष्णव मंदिर स्थित है  

[वरिष्ठ अध्यापक (पेपर -I) 29.12.2024]

  • चित्तौड़ में 

  • उदयपुर 

  • गोगुन्दा में 

  • चावंड में 

🔹 व्याख्या

👉 गुलाब श्याम का वैष्णव मंदिर राजस्थान का प्राचीन धार्मिक स्थल है।
👉 यह मंदिर उदयपुर जिले के गोगुन्दा कस्बे में स्थित है।
👉 यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
👉 स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए यह प्रमुख आस्था केंद्र है।

✍️ सही उत्तर है – गोगुन्दा 

बाड़ोली के मंदिरों को प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जाता है ?  

[Research Assistant 24.08.2017]

  • जेम्स फर्ग्यूसन 

  • जेम्स बर्गेस  

  • जेम्स टॉड    

  • जी. एच. ओझा  

🔹 व्याख्या

👉 बाड़ोली के मंदिर चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र में स्थित हैं।
👉 यहाँ 9वीं शताब्दी के प्राचीन घाटेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिर बने हैं।
👉 इन मंदिरों को सर्वप्रथम 1821 ई. में कर्नल जेम्स टॉड ने प्रकाश में लाया।
👉 बाद में इन मंदिरों की कलात्मकता की प्रशंसा विद्वानों ने भी की।

✍️ सही उत्तर है – जेम्स टॉड 

आमेर के जगत शिरोमणि के मंदिर में अलंकरण एवं मंडप का ढाँचा किस शैली का दृष्टव्य है ?

[Asst. Prof. (History-II) 10.12.2025]

  • नागर शैली

  • राजपूत शैली

  • द्राविड़ शैली

  • मुगल शैली

🔹 व्याख्या

👉 आमेर के जगत शिरोमणि मंदिर में विशेष अलंकरण शैली दिखती है।
👉
इसके मंडप का ढाँचा मुगल शैली से प्रभावित है।
👉
इसमें नक्काशी व संरचना मुगल प्रभाव दर्शाती है।
👉
इसलिए इसकी शैली मुगल शैली मानी जाती है।

✍️ सही उत्तर है – मुगल शैली

आभानेरी में स्थित हर्षदमाता मंदिर किस शैली में बना है ? [*]

[EO RO (Shift I) 14.05.2023]

  • पंचायतन 

  • खंबों 

  • गुर्जर-प्रतिहार

  • किरत कूप 

📌 नोट - इस प्रश्न को बोर्ड ने डिलीट (Delete) माना है। 

निम्नलिखित में से किस लोक देवता का मुख्य मंदिर 'कोलू' में है ?

[सहायक कृषि अधिकारी 28.05.2022]

  • मल्लीनाथजी 

  • पाबूजी 

  • तेजाजी 

  • गोगाजी 

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान के प्रसिद्ध लोकदेवता पाबूजी का प्रमुख मंदिर कोलू गाँव में स्थित है।
👉 यह स्थान जोधपुर जिले में आता है।
👉 यहाँ पाबूजी की स्मृति में भव्य मंदिर और धाम बने हैं।
👉 प्रतिवर्ष यहाँ विशाल मेला आयोजित होता है।

✍️ सही उत्तर है – पाबूजी 

चितौड़गढ़ किले के निम्नलिखित मंदिरों में से कौन सा एक जैन मंदिर है ? 

[RAS Pre. 05.08.2018]

  • सातवीश देवरी 

  • समिद्धेश्वर मंदिर 

  • तुलजा भवानी मंदिर

  • कुंभश्याम मंदिर 

🔹 व्याख्या

👉 चित्तौड़गढ़ किला अनेक प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
👉 यहाँ सातबीस देवरी नामक भव्य जैन मंदिर समूह स्थित है।
👉 इसमें 27 देवरे बने हैं और बीच में एक विशाल जैन मंदिर निर्मित है।
👉 इसमें जैन धर्म के तीर्थंकरों की मूर्तियाँ प्रतिष्ठित हैं।

  • 1. कुंभश्याम मंदिर यह एक विष्णु मंदिर है जिसका निर्माण मूल रूप से प्रतिहार शैली में हुआ था बाद में महाराणा कुंभा ने इसका जीर्णोद्धार करवाया
  • 2. समिद्वेश्वर मंदिर-शिव को समर्पित मंदिर त्रिभुवन नारायण मंदिर या भोज मंदिर नाम से भी जाना जाता है
  • 3. तुलजा भवानी मंदिर का निर्माण बनवीर द्वारा करवाया गया था

✍️ सही उत्तर है – सातबीस देवरी 

माऊन्ट आबू (राजस्थान) में दिलवाड़ा मंदिर प्रसिद्ध है 

[वरिष्ठ अध्यापक 2011]

  • राजपूत कला 

  • जैन मंदिर में कला हेतु 

  • बौद्ध स्थापत्य कला 

  • मुस्लिम कला 

🔹 व्याख्या

👉 दिलवाड़ा जैन मंदिर राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित हैं।
👉 इन मंदिरों का निर्माण 11वीं से 15वीं शताब्दी के बीच हुआ।
👉 यहाँ के मंदिर अपनी अद्वितीय संगमरमर की नक्काशी और कलात्मक स्थापत्य के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।
👉 इन्हें जैन मंदिरों में कला के सर्वश्रेष्ठ उदाहरणों में गिना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – जैन मंदिरों में कला हेतु 

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता बाडोली के मंदिर की नहीं है ?

[वरिष्ठ अध्यापक (ग्रुप- B) 08.09.2025]

  • सादगीपूर्ण छतें 

  • नारी का सुंदर अंकन 

  • स्तंभों पर उत्कीर्ण कला 

  • पंचायतन शैली 

🔹 व्याख्या:

👉 बाडोली के मंदिर अपनी नक्काशीदार मूर्तिकला, अलंकृत शिखरों और सुंदर मंडप संरचना के लिए प्रसिद्ध हैं।
👉 इन मंदिरों में छतें भी अत्यंत अलंकृत तथा शिल्पकला से भरपूर होती हैं।
👉 इसलिए “सादगीपूर्ण छतें” बाडोली के मंदिरों की विशेषता नहीं है।

✍️ सही उत्तर है – सादगीपूर्ण छतें 

गलत युग्म पहचानिये : 

[AEN Pre. 2013]

  • घाटेश्वर मन्दिर : बड़ोली

  • महानगलेश्वर मन्दिर : मैनाल 

  • सोमेश्वर मन्दिर : सिरोही 

  • सहस्त्रबाहु मन्दिर : नागदा 

🔹 व्याख्या

👉 सोमेश्वर मंदिर बाड़मेर जिले के किराडू मंदिर समूह का प्रमुख मंदिर है।
👉 यह मंदिर गुर्जर-प्रतिहार शैली का अंतिम और सबसे भव्य उदाहरण है।
👉 इसे सिरोही से जोड़ना गलत है।
👉 सिरोही जिले में प्रसिद्ध मंदिर दिलवाड़ा जैन मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर, विठ्ठल भगवान मंदिर आदि हैं।

✍️ सही उत्तर है – सोमेश्वर मंदिर : सिरोही 

महामारू मंदिर निर्माण वास्तुशैली के संरक्षक थे :  

[Asst. Prof. (History) 30.06.2016]

  • चौहान  

  • प्रतिहार  

  • परमार  

  • गुहिल  

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान में 8वीं से 12वीं शताब्दी के बीच महामारू शैली (गुर्जर-प्रतिहार शैली) का विकास हुआ।
👉 इस शैली में बने मंदिरों में विशाल शिखर, ऊँची जगती और सुंदर मंडप प्रमुख रहे।
👉 इस शैली के प्रमुख संरक्षक शासक गुर्जर-प्रतिहार थे।
👉 इनके समय में अनेक सूर्य और विष्णु मंदिर बने।

✍️ सही उत्तर है – प्रतिहार 

सुमेलित कीजिए: 

        मंदिर         जिला 

i. कामेश्वर महादेव  a. अलवर 

ii. शीतलेश्वर         b. जोधपुर 

iii. पीपला माता    c. झालावाड़ 

iv. नीलकंठ         d. पाली 

[RAS Pre. 05.08.2018]

सही कूट का चयन कीजिए : 

       i     ii     iii     iv 

  • d     c     b     a 

  • a     b     c     d 

  • a    c     d     b 

  • d     b    c     a 

🔹 व्याख्या

👉 कामेश्वर महादेव मंदिर आउवा (पाली) जिले में स्थित है।
👉 शीतलेश्वर महादेव मंदिर झालरापाटन (झालावाड़) जिले में है।
👉 पीपला माता मंदिर जोधपुर जिले के औसियां में प्रसिद्ध है।
👉 नीलकंठ महादेव मंदिर अलवर जिले (सरिस्का क्षेत्र) में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – i-d, ii-c, iii-b, iv-a

नीलकण्ठ (अलवर) के विषय में कौनसा तथ्य असत्य है ?  

[Asst. Testing Officer 08.07.2025]

  • यहाँ नृत्य मुद्रा में गणेश प्रतिमा है। 

  • यह एकाकी पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर है। 

  • यहाँ पर शयन मुद्रा में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा है। 

  • इस स्थान को 'नौगजा जैन तीर्थ' भी कहा जाता है। 

🔹 व्याख्या

👉 नीलकण्ठ महादेव मंदिर अलवर जिले के सरिस्का क्षेत्र में स्थित है।
👉 इसका निर्माण 10वीं–11वीं शताब्दी में प्रतिहार शासक अजयपाल ने करवाया था।
👉 यहाँ प्राचीन शिवलिंग और सुंदर प्रतिमाएँ स्थापित हैं।
👉 यह तथ्य असत्य है कि नीलकण्ठ (अलवर) में शयन मुद्रा में हनुमान जी की प्रतिमा है। शयन मुद्रा में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा अलवर जिले में स्थित पांडुपोल हनुमान मंदिर में है

✍️ सही उत्तर है – यहाँ पर शयन मुद्रा में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा है। 

किसकी स्मृति में राजा मानसिंह ने आमेर में जगत शिरोमणि : मन्दिर का निर्माण कराया -  

वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (संस्कृत)

  • माधोसिंह (निकट सम्बंधी) 

  • भारमल (पितामह) 

  • जगतसिंह (पुत्र) 

  • भगवन्तदास (पिता)

🔹 व्याख्या

👉 जगत शिरोमणि मंदिर आमेर (जयपुर) में स्थित प्रसिद्ध वैष्णव मंदिर है।
👉 इसका निर्माण आमेर नरेश मानसिंह प्रथम की रानी कंकावती ने करवाया।
👉 यह मंदिर उनके पुत्र जगतसिंह की स्मृति में बनवाया गया था।
👉 मंदिर में भगवान कृष्ण की काले पत्थर की मूर्ति प्रतिष्ठित है।

✍️ सही उत्तर है – जगतसिंह (पुत्र) 

ओसियां में महावीर स्वामी को समर्पित जैन मन्दिर का निर्माण किस राजा के काल में हुआ-  

वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (हिन्दी)

  • नागभट्ट 

  • देवपाल 

  • त्रिलोचन पाल

  • वत्सराज प्रतिहार 

🔹 व्याख्या

👉 ओसियां को राजस्थान का भुवनेश्वर कहा जाता है।
👉 यहाँ अनेक जैन और वैष्णव मंदिर 8वीं से 12वीं शताब्दी के बीच बने।
👉 जैन धर्म का प्राचीनतम मंदिर महावीर स्वामी मंदिर है।
👉 इसका निर्माण गुर्जर प्रतिहार शासक वत्सराज के काल में हुआ।

✍️ सही उत्तर है – वत्सराज प्रतिहार 

निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर गुर्जर प्रतिहार वास्तु शैली का नहीं है ? 

[उपनिरीक्षक (SI) 07.10.2018]

  • किराडू का सोमेश्वर मंदिर 

  • चारचौमा का शिव मंदिर 

  • गोठ मांगलोद का दधिमति माता मंदिर 

  • ओसियां का सूर्य मंदिर 

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान में 8वीं से 12वीं शताब्दी के बीच गुर्जर प्रतिहार शैली/महामारू शैली का विकास हुआ।
👉 इस काल के प्रमुख मंदिर – हर्षत माता मंदिर (आभानेरी), नीलकंठ मंदिर (अलवर), हरिहर मंदिर (औसियां) आदि हैं।
👉 चारचौमा का शिव मंदिर गुप्तकालीन मंदिर है, यह गुर्जर प्रतिहार शैली का नहीं है। 

✍️ सही उत्तर है – चारचौमा का शिव मंदिर 

महाराजाधिराज मानसिंह द्वारा निर्मित जयपुर के गोविन्द देवजी मंदिर के वास्तुकार कौन थे ? 

[लाइब्रेरियन ग्रेड -II 16.02.2025]

  • मानिक चन्द 

  • गोविन्द दास 

  • गोवर्धन दास 

  • कल्याण दास 

🔹 व्याख्या

👉 गोविन्द देवजी मंदिर जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में स्थित है।
👉 इसका निर्माण महाराजाधिराज सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1735 ई. में करवाया।
👉 इस भव्य मंदिर के प्रमुख वास्तुकार गोविन्द दास थे।
👉 मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के गोविन्द देवजी विग्रह की स्थापना की गई।

✍️ सही उत्तर है – गोविन्द दास 

निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीनतम मंदिर है ?

सहायक आचार्य [22.09.2021]

  • रणकपुर का पार्श्वनाथ मंदिर 

  • आभानेरी का हर्षद माता मंदिर 

  • नाथद्वारा का श्रीनाथजी मंदिर

  • उदयपुर का जगदीश मंदिर

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान के प्राचीनतम मंदिरों में से एक हर्षद माता मंदिर है।
👉 यह मंदिर दौसा जिले के आभानेरी गाँव में स्थित है।
👉 इसका निर्माण 8वीं शताब्दी में गुर्जर-प्रतिहार काल में हुआ।
👉 यह मंदिर मूलतः भगवान विष्णु को समर्पित था।

✍️ सही उत्तर है – आभानेरी का हर्षद माता मंदिर 

निम्नलिखित में से कौन-सा एक मंदिर गुर्जर प्रतिहार शैली का माना जाता है ?  

[वरिष्ठ अध्यापक (Spl Edu) 07.02.2018]

  • सोमेश्वर मन्दिर (किराडू)  

  • जगत शिरोमणि मन्दिर (आमेर)  

  • चौमुखा जैन मन्दिर (रणकपुर)  

  • समध्यिश्वर मन्दिर (चित्तौड़ दुर्ग)  

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान में 8वीं से 12वीं शताब्दी के बीच गुर्जर प्रतिहार शैली का विकास हुआ।
👉 इस शैली में बने मंदिरों में विशाल शिखर, कलात्मक मण्डप और सुदृढ़ जगती प्रमुख विशेषताएँ हैं।
👉 बाड़मेर जिले के किराडू मंदिर समूह का सोमेश्वर मंदिर इसी शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 इसे गुर्जर प्रतिहार शैली का अंतिम और सबसे भव्य मंदिर माना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – सोमेश्वर मंदिर (किराडू) 

रणकपुर का जैन मंदिर किसे समर्पित है ? 

[कृषि अधिकारी 24.11.2020]

  • महावीर स्वामी 

  • आदिनाथ 

  • शान्तिनाथ 

  • नेमिनाथ 

🔹 व्याख्या

👉 रणकपुर का जैन मंदिर पाली जिले में स्थित है।
👉 यह मंदिर 1439 ई. में सेठ धरणकशाह ने बनवाया था।
👉 इसमें 1444 खंभे और अद्वितीय नक्काशी देखने को मिलती है।
👉 यह मंदिर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ (ऋषभदेव) को समर्पित है।

✍️ सही उत्तर है – आदिनाथ 

महाराणा कुम्भा द्वारा चित्तौड़गढ़ के कुम्भस्वामी मन्दिर का निर्माण किस वर्ष किया गया ?  

[संग्रहाध्यक्ष पुरातत्व विभाग 19.06.2024]

  • 1468 ई. 

  • 1458 ई. 

  • 1448 ई. 

  • 1444 ई. 

🔹 व्याख्या

👉 कुम्भस्वामी मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग परिसर में स्थित है।
👉 इसका निर्माण महाराणा कुम्भा द्वारा कराया गया था।
👉 यह मंदिर 15वीं शताब्दी में 1448 ई. में बनवाया गया।
👉 यहाँ भगवान विष्णु के वराह अवतार की प्रतिमा प्रतिष्ठित है।

✍️ सही उत्तर है – 1448 ई. 

किराडू का सोमेश्वर मन्दिर है -  

वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (गणित)

  • गुर्जर प्रतिहार शैली का

  • भूमिज शैली का 

  • कच्छपघात शैली का

  • सोलंकी शैली का 

🔹 व्याख्या

👉 सोमेश्वर मंदिर बाड़मेर जिले के किराडू मंदिर समूह का प्रमुख मंदिर है।
👉 यह मंदिर 11वीं–12वीं शताब्दी में निर्मित हुआ।
👉 इसका स्थापत्य गुर्जर प्रतिहार शैली (महामारू शैली) का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 इसे इस शैली का अंतिम और सबसे भव्य मंदिर माना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – गुर्जर प्रतिहार शैली का 

रणकपुर मन्दिर का प्रमुख स्थापत्यकार कौन था ?

[ATO परीक्षा 27.07.2021] 

  •  धरणक शाह 

  • मण्डन 

  • देपाक 

  • नाथा 

🔹 व्याख्या

👉 रणकपुर जैन मंदिर पाली जिले का विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
👉 इसका निर्माण 1439 ई. में सेठ धरणकशाह ने करवाया।
👉 इस मंदिर का प्रमुख स्थापत्यकार सोमपुरा ब्राह्मण देपाक (दीपा) था।
👉 मंदिर अपनी अद्वितीय नक्काशी और 1444 खंभों के लिए प्रसिद्ध है।

✍️ सही उत्तर है – देपाक 

चारचौमा मन्दिर राजस्थान के किस जिले में हैं ? 

[वरिष्ठ अध्यापक 31.10.2018]

  • कोटा 

  • सीकर 

  • झालावाड़ 

  • बूँदी 

🔹 व्याख्या

👉 चारचौमा मंदिर राजस्थान के प्राचीन गुप्तकालीन मंदिरों में गिना जाता है।
👉 यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
👉 यहाँ काले पत्थर का चतुर्मुखी शिवलिंग प्रतिष्ठित है।
👉 यह मंदिर कोटा जिले में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – कोटा 

चित्तौड़गढ़ के कालिका माता के मंदिर का निर्माण कब किया गया था ?

[स्कूल व्याख्याता (इतिहास) 27.06.2025]

  • आठवीं शताब्दी के प्रारंभिक काल में

  • नवमीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में

  • ग्यारहवीं शताब्दी के अन्त में

  • दसवीं शताब्दी के प्रारंभिक काल में

 

🔹 व्याख्या

👉 कालिका माता मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग परिसर में स्थित है।
👉 इसका निर्माण प्रारम्भ में एक सूर्य मंदिर के रूप में किया गया था।
👉 यह मंदिर स्थापत्य की दृष्टि से प्रतिहारकालीन महामारू शैली का उदाहरण है।
👉 इसका निर्माण आठवीं शताब्दी के प्रारंभिक काल में किया गया था।

✍️ सही उत्तर है – आठवीं शताब्दी के प्रारंभिक काल में 

श्रृंगार चंवरी मंदिर के विषय में सही कथनों का चयन कीजिए -

(i) इसका मध्य भाग गोलाकार जैन गुम्बद से ढका है। 

(ii). इसका निर्माण कुंभा के कोषाध्यक्ष के पुत्र भण्डारी वेलका/वेका ने करवाया था। 

(iii) इस मंदिर की योजना गोलाकार है। 

(iv) इसके चारों ओर से चार पंख निकले हुए हैं।

सही उत्तर का चयन कीजिए -  

[सहायक सांख्यिकी अधि. 25.08.2024]

  • (i), (iii) और (iv) 

  • (i), (ii) और (iv) 

  • (i), (ii) और (iii) 

  • (ii) और (iii) 

🔹 व्याख्या

👉 श्रृंगार चंवरी मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग परिसर में स्थित है।
👉 इसका मध्य भाग गोलाकार जैन गुम्बद से ढका हुआ है।
👉 इसका निर्माण महाराणा कुंभा के कोषाध्यक्ष के पुत्र भण्डारी वेलका/वेका ने करवाया।
👉 मंदिर की योजना गोलाकार न होकर इसके चारों ओर से चार पंख निकले हुए हैं।

✍️ सही उत्तर है – (i), (ii) और (iv) 

लटियाल देवी का मंदिर स्थित है 

[PTI GRADE -II & III (RPSC) 2013]

  • नागौर 

  • फलौदी 

  • रणकपुर 

  • आबू 

🔹 व्याख्या

👉 लटियाल देवी मंदिर राजस्थान का प्रमुख धार्मिक स्थल है।
👉 यह मंदिर फलौदी जिले में स्थित है।

👉 यहाँ देवी के प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।
👉 नवरात्रि में यहाँ भव्य मेला आयोजित होता है।

✍️ सही उत्तर है – फलौदी

कोटा स्थित कंसुवा का मंदिर समर्पित है - 

[सहायक कृषि अधिकारी 25.04.2018]

  • शिव को

  • विष्णु को  

  • गणेश को

  • कंस को  

🔹 व्याख्या

👉 कंसुआ मंदिर राजस्थान के कोटा जिले में स्थित है।
👉 यह मंदिर गुप्तकालीन स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 इसके गर्भगृह में काले पत्थर का चतुर्भुज शिवलिंग स्थापित है।
👉 अतः यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

✍️ सही उत्तर है – शिव 

निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है ? 

[वरिष्ठ अध्यापक 28.10.2018] 

            मन्दिर     -    स्थान 

  • सुंधा माता मन्दिर - भीनमाल 

  • ज्वाला माता मन्दिर -तलवाड़ा

  • आईमाता मन्दिर  - बिलाड़ा 

  • द्वारिकाधीश मन्दिर -कांकरोली

🔹 व्याख्या

👉 ज्वाला माता मंदिर का स्थान जोबनेर (जयपुर) में है।
👉 तलवाड़ा (बाँसवाड़ा) में स्थित प्रसिद्ध मंदिर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर है।
👉 इस प्रकार ज्वाला माता मंदिर को तलवाड़ा से जोड़ना गलत है। 

✍️ सही उत्तर है – ज्वाला माता मंदिर – तलवाड़ा 

त्रिपुरा सुन्दरी का मन्दिर किस जिले में है -  

वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (गणित)

  • राजसमंद 

  • जयपुर

  • बांसवाड़ा 

  • उदयपुर

🔹 व्याख्या

👉 त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर राजस्थान का प्राचीन शक्ति पीठ है।
👉 यह मंदिर बाँसवाड़ा जिले के तलवाड़ा क्षेत्र में स्थित है।
👉 यहाँ देवी की अष्टभुजी प्रतिमा प्रतिष्ठित है।
👉 नवरात्रि में यहाँ विशाल मेला भरता है।

✍️ सही उत्तर है – बाँसवाड़ा 

हर्षतमाता का मन्दिर कहाँ स्थित है ?  

[वरिष्ठ अध्यापक (Spl Edu) 07.02.2018]

  • ओसिया में  

  • भाण्डारेज में  

  • आभानेरी में  

  • रैवासा में  

🔹 व्याख्या

👉 हर्षतमाता मंदिर राजस्थान का प्राचीन धार्मिक स्थल है।
👉 यह मंदिर 8वीं शताब्दी में गुर्जर-प्रतिहार काल में निर्मित हुआ।
👉 यह प्रसिद्ध चाँद बावड़ी के पास स्थित है।
👉 यह मंदिर दौसा जिले के आभानेरी गाँव में अवस्थित है।

✍️ सही उत्तर है – आभानेरी 

अर्थना के 'मण्डलेश्वर मन्दिर' का निर्माण किस राजवंश द्वारा करवाया गया ?  

[सहायक आचार्य परीक्षा 08.09.2024]

  • चौहान 

  • गुहिल 

  • प्रतिहार 

  • परमार 

🔹 व्याख्या

👉 अर्थुना बाँसवाड़ा जिले का प्राचीन धार्मिक स्थल है।
👉 यहाँ 11वीं–12वीं शताब्दी में कई भव्य मंदिर बने।
👉 मण्डलेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण वागड़ के परमार राजवंश द्वारा करवाया गया।
👉 यह मंदिर लकुलीश सम्प्रदाय से जुड़ा हुआ है।

✍️ सही उत्तर है – परमार 

आभानेरी पर्यटन स्थल जिसके लिये प्रसिद्ध है : 

[सहायक कृषि अधिकारी 2011]

  • 8वीं शताब्दी के मंदिर 

  • चित्रकला 

  • पर्वतीय क्षेत्र

  • मध्यकालीन दुर्ग 

🔹 व्याख्या

👉 आभानेरी राजस्थान के दौसा जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
👉 यह स्थान 8वीं शताब्दी के गुर्जर-प्रतिहारकालीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
👉 यहाँ का प्रमुख आकर्षण हर्षत माता मंदिर है।
👉 इसके अतिरिक्त यहाँ बनी विशाल चाँद बावड़ी भी प्रसिद्ध है।

✍️ सही उत्तर है – 8वीं शताब्दी के मंदिर 

निम्नांकित में से किसने रणकपुर मन्दिर को बनवाया ? 

[Asst. Prof. (History) 24.09.2021]

  • धरणीशाह 

  • तेजपाल 

  • वास्तुपाल 

  • विमल वसाही 

🔹 व्याख्या

👉 रणकपुर जैन मंदिर पाली जिले का विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
👉 इसका निर्माण कार्य 1439 ई. में प्रारम्भ हुआ।
👉 इस भव्य मंदिर का निर्माण सेठ धरणीशाह ने करवाया।
👉 यह मंदिर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ को समर्पित है।

✍️ सही उत्तर है – धरणीशाह 

आबू के प्रसिद्ध मंदिर विमल-वसही और लुण-वसही हैं : 

  • शैव मंदिर 

  • वैष्णव मंदिर 

  • जैन मंदिर 

  • बौद्ध मंदिर 

🔹 व्याख्या

👉 माउंट आबू (सिरोही) राजस्थान का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
👉 यहाँ के दिलवाड़ा परिसर में विमलवसाही और लूणवसाही मंदिर स्थित हैं।
👉 ये दोनों मंदिर उत्कृष्ट जैन स्थापत्य कला के उदाहरण हैं।
👉 इन्हें विश्व के श्रेष्ठ जैन मंदिरों में गिना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – जैन मंदिर 

देलवाड़ा (आबु के निकट) मन्दिर परिसर में मन्दिरों की कुल संख्या है : 

[कृषि अधिकारी 2011]

  • पाँच 

  • तीन 

  • दो 

  • चार 

🔹 व्याख्या

👉 दिलवाड़ा मंदिर परिसर राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित है। 
👉 इन मंदिरों का निर्माण 11वीं से 15वीं शताब्दी के बीच हुआ।
👉 देलवाड़ा मंदिर परिसर में पांच प्रमुख मंदिर है नंबर 1 विमल शाही मंदिर (आदिनाथ मंदिर), 2 लूना वसाही मंदिर (नेमिनाथ), 3 पित्त लहर मंदिर, 4. पार्श्वनाथ मंदिर चौमुखा मंदिर, 5. महावीर स्वामी मंदिर
👉 प्रत्येक मंदिर अपनी उत्कृष्ट संगमरमर नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है।

✍️ सही उत्तर है – पाँच 

रणकपुर मंदिर के मुख्य द्वार की छत पर किसकी प्रतिमा उत्कीर्ण है? 

[Asst. Prof. (History) 17.05.2024]

  • नेमीनाथ जी की 

  • आदिनाथ जी की 

  • नृत्य करती पुतलिकाओं की 

  • ऋषभदेव जी की माता मरुदेवी की 

🔹 व्याख्या

👉 रणकपुर जैन मंदिर पाली जिले का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है।
👉 यह मंदिर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ (ऋषभदेव) को समर्पित है। 
👉 यह प्रतिमा ऋषभदेव जी की माता मरुदेवी की है।

✍️ सही उत्तर है – ऋषभदेव जी की माता मरुदेवी 

अंबिका माता मंदिर अवस्थित है 

[पशु चिकित्सा अधिकारी 02.08.2020]

  • नागदा, उदयपुर 

  • चारचौमा, कोटा 

  • बाडौली, चित्तौड़गढ़ 

  • जगत, उदयपुर 

🔹 व्याख्या

👉 अंबिका माता मंदिर राजस्थान का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है।
👉 यह मंदिर उदयपुर जिले के जगत गाँव में स्थित है।
👉 इसका निर्माण 10वीं शताब्दी में मेवाड़ शासक अल्लट के काल में हुआ।
👉 यह मंदिर अपनी उत्कृष्ट नागर शैली और सुंदर नक्काशियों के कारण "मेवाड़ का खजुराहो" कहलाता है।

✍️ सही उत्तर है – जगत, उदयपुर 

दिलवाड़ा स्थित प्रसिद्ध तेजपाल मंदिर अथवा लून वसहि मंदिर किस तीर्थंकर को समर्पित है ? 

[सहायक कृषि अधिकारी 31.05.2019]

  • महावीर स्वामी

  • आदिनाथजी 

  • नेमिनाथजी 

  • पार्श्वनाथजी 

🔹 व्याख्या

👉 दिलवाड़ा मंदिर परिसर में पाँच प्रमुख जैन मंदिर शामिल हैं।
👉 इनमें से एक है लूनवसाही मंदिर जिसे तेजपाल और वास्तुपाल ने 1230 ई. में बनवाया।
👉 यह मंदिर 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथजी को समर्पित है।
👉 मंदिर अपनी अद्भुत संगमरमर नक्काशी और स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है।

✍️ सही उत्तर है – नेमिनाथजी 

गलता तीर्थ पर स्थित मंदिर किस देवता को समर्पित है ? 

[स्टेनोग्राफर (RPSC) 2011]

  • अग्नि 

  • श्री राम 

  • सूर्य 

  • श्री कृष्ण 

🔹 व्याख्या

👉 गलता तीर्थ जयपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
👉 यहाँ अनेक मंदिर बने हैं, जिनमें प्रमुख मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है।
👉 इस मंदिर में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित है।
👉 माघ शुक्ल सप्तमी को यहाँ विशाल मेला भरता है।

✍️ सही उत्तर है – सूर्य 

निम्नलिखित में से कौनसा समुदाय अपने मंदिरों के लिए 'बडेर' पद का प्रयोग करता है ? 

[सहायक कृषि अधिकारी 28.05.2022]

  • देवासी 

  • बंजारा 

  • अहीर 

  • सीरवी 

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान में कई समुदाय अपने धार्मिक स्थलों के लिए अलग-अलग पदों का प्रयोग करते हैं।
👉 सीरवी समुदाय अपने मंदिरों के लिए विशेष रूप से ‘बडेर’ शब्द का प्रयोग करता है। सीरवी जाति के लोगों के आई माता कुलदेवी मानी जाती है जिनका मुख्य मंदिर बिलाड़ा जोधपुर में है
👉 यह शब्द उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। 
👉 इससे उनकी सामाजिक आस्था और परंपरा का बोध होता है।

✍️ सही उत्तर है – सीरवी 

किराडू का सोमेश्वर मंदिर और आभानेरी का हर्षत - माता मंदिर निम्नलिखित में से कौन सी स्थापत्य शैली में बने हैं ? 

[वरिष्ठ अध्यापक 01.05.2017]

  • गुप्त 

  • मौर्य 

  • गुर्जर-प्रतिहार

  • द्रविड़ 

🔹 व्याख्या

👉 किराडू का सोमेश्वर मंदिर बाड़मेर जिले में स्थित है। यह गुर्जर-प्रतिहार काल का अंतिम और सबसे भव्य मंदिर है।
👉 आभानेरी का हर्षतमाता मंदिर दौसा जिले में है, इसका निर्माण भी गुर्जर-प्रतिहार काल में हुआ।
👉 दोनों मंदिरों में गुर्जर-प्रतिहार शैली की विशिष्ट विशेषताएँ — ऊँची जगती, शिखर और मंडप विद्यमान हैं। 

✍️ सही उत्तर है – गुर्जर-प्रतिहार शैली 

रणकपुर के मंदिर में की गयी विशिष्ट तक्षणकला की निम्नांकित में से कौनसी विशेषताएँ हैं?
(A) नारी की दुर्बल आकृतियों को यहाँ प्राथमिकता से उकेरा गया है।
(B)
नारी प्रतिमाओं में सूक्ष्म तक्षण से विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन ।
(C)
बेहतरीन पुष्प आकृतियां, जो गुजराती कला और परंपरा की पहचान है ।
(D)
यहाँ की प्रतिमाओं में अस्त्र-शस्त्रों का अंकन नहीं है ।
सही उत्तर का चयन कीजिए -

[स्कूल व्याख्याता GK (A) 23.06.2025]

  • (A), (B) और (C)

  • (A), (C) और (D)

  • (B), (C) और (D)

  • (A), (B) और (D)

🔹 व्याख्या

👉 रणकपुर जैन मंदिर अपनी अद्भुत तक्षणकला के लिए प्रसिद्ध है।
👉 यहाँ नारी की सुकुमार आकृतियों को विशेष रूप से उकेरा गया है।
👉 नारी प्रतिमाओं में सूक्ष्म तक्षण से विविध मुद्राएँ दर्शाई गई हैं।
👉 साथ ही उत्कृष्ट पुष्प आकृतियाँ भी अंकित हैं, जो गुजराती कला और परंपरा की पहचान हैं।

✍️ सही उत्तर है – (A), (B) और (C) 

मूछाला महावीर का मंदिर कहाँ स्थित हैं ? 

[मूल्यांकन अधिकारी 23.08.2020]

  • बदनौर

  • घाणेराव 

  • मैनाल 

  • नाडौल 

🔹 व्याख्या

👉 मूछाला महावीर मंदिर जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। 24 में जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी को समर्पित किया मंदिर अत्यंत प्राचीन और प्रसिद्ध जैन मंदिर है, यह दुनिया का एकमात्र ऐसा जैन मंदिर है जहां भगवान महावीर की प्रतिमा मूंछों के साथ स्थापित है
👉 यह मंदिर पाली जिले के घाणेराव (कुंभलगढ़ अभयारण्य क्षेत्र) में स्थित है।
👉 इसका निर्माण महाराणा कुम्भा के शासनकाल में सफेद संगमरमर से हुआ।
👉 भगवान महावीर की प्रतिमा से जुड़ी लोककथा के कारण इसका नाम मूछाला महावीर मंदिर पड़ा।

✍️ सही उत्तर है – घाणेराव 

चित्तौड़गढ़ का कुंभ स्वामी मंदिर किस देवता को समर्पित है ?

[खाध्य सुरक्षा अधिकारी 25.11.2019]

  • शिव 

  • विष्णु 

  • भैरवनाथ  

  • सूर्य 

🔹 व्याख्या

👉 कुंभ स्वामी मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग परिसर में स्थित है।
👉 इसका निर्माण महाराणा कुंभा ने 15वीं शताब्दी में करवाया था।
👉 यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
👉 यहाँ विष्णु के वराह अवतार की प्रतिमा प्रतिष्ठित है।

✍️ सही उत्तर है – विष्णु 

राजस्थान के निम्नलिखित मंदिरों में से गुर्जर- प्रतिहार काल में निर्मित मंदिरों को चुनिए : 

(i) आहड़ का आदिवराह मंदिर 

(ii) आभानेरी का हर्षतमाता का मंदिर 

(iii) राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर 

(iv) ओसियाँ का हरिहर मंदिर 

RAS Pre. 28.08.2016

कूट : 

  • (i) और (iv)

  • (i), (ii) और (iv)

  • (i), (ii), (iii) और (iv) 

  • (ii) और (iv) 

🔹 व्याख्या

👉 आहड़ का आदिवराह मंदिर गुर्जर-प्रतिहार काल की स्थापत्य कला का उदाहरण है। गुर्जर प्रतिहार काल ( 8वीं से 11वीं शताब्दी) को राजस्थान इतिहास में वास्तु कला का स्वर्ण काल माना जाता है इस काल में विकसित मंदिरों का निर्माण महामारू शैली या गुर्जर प्रतिहार शैली में हुआ,।
👉 आभानेरी का हर्षतमाता मंदिर 8वीं शताब्दी का प्रतिहारकालीन मंदिर है।
👉 राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर अलवर जिले में स्थित प्रतिहारकालीन मंदिर है।
👉 औसियां का हरिहर मंदिर भी प्रतिहारकालीन शैली में निर्मित है।

✍️ सही उत्तर है – (i), (ii), (iii) और (iv) 

राजस्थान में "विठ्ठल भगवान का मन्दिर" कहाँ पर स्थित हैं ? 

[ACF परीक्षा 2011]

  • ओर गाँव (सिरोही) 

  • कैथून (कोटा) 

  • नागदा (उदयपुर) 

  • कोटपूतली (जयपुर) 

🔹 व्याख्या

👉 विठ्ठल भगवान का मंदिर राजस्थान का प्राचीन धार्मिक स्थल है।
👉 यह मंदिर सिरोही जिले के ओर गाँव में स्थित है।
👉 मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है।
👉 यहाँ धार्मिक अवसरों पर भव्य मेले आयोजित होते हैं।

✍️ सही उत्तर है – ओर गाँव (सिरोही) 

"श्री जगत शिरोमणि" मंदिर के सम्बंध में कौनसा कथन सत्य नहीं है ?  

[अनुसंधान अधिकारी पुरा. 04.08.2024]

  • इसमें सुंदर गरुड़ मंडप है। 

  • राजा मानसिंह I की याद में इसका निर्माण करवाया गया। 

  • मंदिर आमेर में स्थित है। 

  • रानी कनकावती ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 

🔹 व्याख्या

👉 जगत शिरोमणि मंदिर आमेर (जयपुर) में स्थित प्रसिद्ध वैष्णव मंदिर है।
👉 इसका निर्माण 1599 से 1608 ई. के बीच रानी कंकावती ने करवाया था।
👉 यह मंदिर अपने पुत्र जगतसिंह की स्मृति में बनवाया गया।
👉 अतः यह कथन असत्य है कि मंदिर का निर्माण राजा मानसिंह प्रथम की याद में करवाया गया।

✍️ सही उत्तर है – राजा मानसिंह I की याद में इसका निर्माण करवाया गया। 

आऊवा का कामेश्वर मंदिर किस काल की कला का प्रतिनिधित्व करता है ? 

[खाध्य सुरक्षा अधिकारी 25.11.2019]

  • चौहान कालीन 

  • गुर्जर-प्रतिहार कालीन 

  • गुप्तकालीन 

  • परमार कालीन  

🔹 व्याख्या

👉 कामेश्वर मंदिर राजस्थान के पाली जिले के आऊवा गाँव में स्थित है।
👉 यह मंदिर 9वीं शताब्दी में निर्मित हुआ।
👉 इसका स्थापत्य गुर्जर-प्रतिहार कालीन कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 मंदिर में उस काल की विशेषताएँ — ऊँची जगती, शिखर और मंडप स्पष्ट दिखाई देते हैं।

✍️ सही उत्तर है – गुर्जर-प्रतिहार कालीन 

जहाँ दादू ने अपना अन्तिम समय बिताया था, उस स्थान का नाम था -  

वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (संस्कृत)

  • जयपुर 

  • नारायणा 

  • साम्भर 

  • शाहपुरा

🔹 व्याख्या

👉 दादूदयाल राजस्थान के महान संत और निर्गुण भक्त कवि थे।
👉 उन्होंने अपना अंतिम समय जयपुर जिले के एक गाँव में बिताया।
👉 यह गाँव नारायणा कहलाता है।
👉 यहाँ उनकी स्मृति में भव्य समाधि स्थल बना हुआ है।

✍️ सही उत्तर है – नारायणा 

तिलवाड़ा का मल्लीनाथ मंदिर किस नदी के तट पर अवस्थित है ? 

[पशु चिकित्सा अधिकारी 02.08.2020]

  • माही नदी 

  • जवाई नदी 

  • सुकड़ी नदी 

  • लूनी नदी 

🔹 व्याख्या

👉 मल्लीनाथजी मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध लोकदेवता से जुड़ा हुआ है।
👉 यह मंदिर बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा गाँव में स्थित है।
👉 मंदिर लूनी नदी के तट पर अवस्थित है।
👉 यहाँ प्रतिवर्ष बड़ा मेला आयोजित होता है।

✍️ सही उत्तर है – लूनी नदी 

पाबूजी का मुख्य तीर्थ स्थल है : 

[वरिष्ठ अध्यापक 31.10.2018]

  • ठीकरिया गाँव 

  • पाँचोटा गाँव 

  • कोलू गाँव 

  • जोधपुरिया गाँव

🔹 व्याख्या

👉 पाबूजी राजस्थान के लोकदेवता के रूप में पूजित हैं।
👉 यहाँ पाबूजी की स्मृति में भव्य मंदिर और धाम बने हैं।
👉 प्रतिवर्ष यहाँ विशाल मेला आयोजित होता है।

✍️ सही उत्तर है – कोलू गाँव 

रणकपुर जैन मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है-  

वरिष्ठ अध्यापक 2010 पेपर -I GK (उर्दू)

  • गंभीरी 

  • मथाई 

  • माही 

  • बेड़च 

🔹 व्याख्या

👉 रणकपुर जैन मंदिर राजस्थान के पाली जिले में स्थित है।
👉 यह मंदिर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ को समर्पित है।
👉 मंदिर अपनी अद्वितीय नक्काशी और 1444 खंभों के लिए प्रसिद्ध है।
👉 यह मंदिर मघाई (मथाई) नदी के तट पर स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – मथाई  

निम्नांकित चौहान शासकों में से हर्षनाथ मन्दिर का निर्माण किसने किया ? 

[सांख्यिकी अधिकारी 25.02.2024]

  • गुवक - प्रथम 

  • वाक्पतिराज 

  • अजयराज 

  • चन्दनराज 

🔹 व्याख्या

👉 हर्षनाथ मंदिर राजस्थान के सीकर जिले के हर्ष पर्वत पर स्थित है।
👉 यह मंदिर गुर्जर-प्रतिहार कालीन स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 इसका निर्माण चौहान शासक गुवक प्रथम ने करवाया था।
👉 बाद में इस मंदिर का जीर्णोद्धार अन्य चौहान शासकों द्वारा भी कराया गया।

✍️ सही उत्तर है – गुवक प्रथम 

चित्तौड़गढ़ के श्रृंगार चंवरी मंदिर के विषय में निम्न कथनों में से कौनसे सही हैं?

(अ) यह पार्श्वनाथ जैन मंदिर है।

(ब) इनमें 'अष्टापद' व्यवस्था में मूर्तियाँ रखी हैं।

(स) इसके प्रवेश द्वार पर गंगा-यमुना की मूर्तियाँ हैं।

(द) इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भण्डारी बेला ने किया।

सही उत्तर चुनिए

[Deputy Commandant 11.01.2026]

  • केवल (अ), (स) और (द)

  • केवल (ब), (स) और (द)

  • केवल (अ) और (द)

  • केवल (अ), (ब) और (द)

🔹 व्याख्या

👉 श्रृंगार चंवरी मंदिर में अष्टापद व्यवस्था मिलती है।
👉
इसके प्रवेश द्वार पर गंगा-यमुना मूर्तियाँ हैं।
👉
इसका जीर्णोद्धार कार्य भण्डारी बेला ने किया।
👉
यह पार्श्वनाथ जैन मंदिर नहीं है।

✍️ सही उत्तर है – केवल (ब), (स) और (द)

देपाक के निर्देशन में किस मंदिर का निर्माण किया गया ?

[Asst. Prof. (History-II) 10.12.2025]

  • संचिया माता मन्दिर, ओसियां

  • उमा - माहेश्वर मन्दिर, जैसलमेर

  • द्वारकाधीश मन्दिर, उदयपुर

  • चतुर्मुख आदिनाथ मन्दिर, रणकपुर

🔹 व्याख्या

👉 देपाक एक प्रसिद्ध स्थापत्यकार थे।
👉
इनके निर्देशन में भव्य जैन मंदिर का निर्माण हुआ।
👉
यह मंदिर रणकपुर स्थित चतुर्मुख आदिनाथ है।
👉
इसलिए यह निर्माण रणकपुर मंदिर से संबंधित है।

✍️ सही उत्तर है – चतुर्मुख आदिनाथ मन्दिर, रणकपुर

'सात सहेलियों का मन्दिर' कहाँ स्थित है ? 

[लाइब्रेरियन ग्रेड -II [02.08.2020]

  • भीनमाल 

  • पिलांनी 

  • झालरापाटन 

  • नागदा 

🔹 व्याख्या

👉 सात सहेलियों का मंदिर राजस्थान का प्राचीन मंदिर है।
👉 यह मंदिर झालरापाटन (झालावाड़) में स्थित है।
👉 इसे पद्मनाभ/सूर्य मंदिर भी कहा जाता है।
👉 इस मंदिर की विशेषता है कि इसमें सूर्य की प्रतिमा जूतों सहित अंकित है।

✍️ सही उत्तर है – झालरापाटन 

आवरीमाता का मंदिर है : 

[सहायक कृषि अधिकारी 2011]

  • निम्बाहेड़ा 

  • निकुम्भ 

  • कपासन 

  • आसीन्द 

🔹 व्याख्या

👉 आवरी माता मंदिर राजस्थान का प्रसिद्ध मंदिर है।
👉 यह मंदिर निकुंभ (चित्तौड़गढ़ जिला) में स्थित है।
👉 यहाँ देवी की प्रतिमा भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र है।
👉 नवरात्रि के अवसर पर यहाँ विशाल मेला आयोजित होता है।

✍️ सही उत्तर है – निकुम्भ 

निम्नलिखित में से राजस्थान के किस स्थान पर सोमेश्वर मंदिर स्थित है ? 

सहायक आचार्य [24.04.2016]

  • ओसिआं (जोधपुर) 

  • चंद्रावती (झालावाड़) 

  • किराडू (बाड़मेर) 

  • आभानेरी (दौसा) 

🔹 व्याख्या

👉 सोमेश्वर मंदिर राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है।
👉 यह मंदिर प्राचीन किराडू मंदिर समूह का सबसे बड़ा व भव्य मंदिर है।
👉 इसका निर्माण गुर्जर-प्रतिहार शैली में हुआ है।
👉 इसे इस शैली का अंतिम और सबसे भव्य उदाहरण माना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – किराडू (बाड़मेर) 

धुलेव में स्थित प्रसिद्ध मन्दिर, जैन धर्म के किस तीर्थंकर को समर्पित है ?

[Head Master 11.10.2021] 

  • पार्श्वनाथ 

  • ऋषभदेव 

  • महावीर 

  • शांतिनाथ 

🔹 व्याख्या

👉 धुलेव (धूलैव) उदयपुर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
👉 यहाँ स्थित भव्य मंदिर को ऋषभदेव मंदिर कहा जाता है।
👉 यह मंदिर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव (आदिनाथ) को समर्पित है।
👉 इसे केसरियानाथ जी / कालाजी के नाम से भी जाना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – ऋषभदेव 

राजस्थान में 'भूमिज शैली' का प्राचीनतम मन्दिर है 

[Protection Officer 29.05.2019]

  • लोद्रवा का जैन मन्दिर 

  • पुष्कर का ब्रह्मा मन्दिर 

  • भानगढ़ का शिव मन्दिर 

  • सेवाड़ी का जैन मन्दिर 

🔹 व्याख्या

👉 भानगढ़ का शिव मंदिर अलवर में स्थित है लोद्रवा जैन मंदिर जैसलमेर में काक नदी के किनारे स्थित है जो अपनी महीन नक्काशी और कल्पवृक्ष के लिए जाना जाता है
👉 इसकी विशेषता यह है कि मंदिर का प्रदक्षिणा पथ खुला होता है।
👉 राजस्थान में इस शैली का सबसे प्राचीन उदाहरण सेवाड़ी का जैन मंदिर है।
👉 यह मंदिर पाली जिले में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – सेवाड़ी का जैन मंदिर 

10वीं शताब्दी का प्रसिद्ध अम्बिका मंदिर है 

सहायक आचार्य [24.04.2016]

  • ओसियां में

  • आहड़ में

  • जगत में

  • नागदा में 

🔹 व्याख्या

👉 अम्बिका माता मंदिर को "मेवाड़ का खजुराहो" कहा जाता है।
👉 यह मंदिर 10वीं शताब्दी में मेवाड़ शासक अल्लट के समय बना।
👉 यह शक्तिपीठ उदयपुर जिले के जगत गाँव में स्थित है।
👉 इसका शिखर नागर शैली में निर्मित है।

✍️ सही उत्तर है – जगत 

ओसियां के जैन मन्दिर किस जिले में स्थित हैं

[वरिष्ठ अध्यापक 19.02.2019]

  • जैसलमेर 

  • जयपुर

  • बाड़मेर 

  • जोधपुर 

🔹 व्याख्या

👉 ओसियां के जैन मंदिर राजस्थान की प्राचीन स्थापत्य धरोहर हैं।
👉 ये मंदिर 8वीं से 12वीं शताब्दी के बीच निर्मित हुए।
👉 यहाँ महावीर स्वामी, सूर्य और हरिहर सहित कई मंदिर बने हैं।
👉 यह समूह जोधपुर जिले में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – जोधपुर 

निम्न में से राजस्थान के किस मंदिर में एक स्त्री का पुस्तक के साथ अंकन दिखाया गया है ?  

[संग्रहाध्यक्ष पुरातत्व विभाग 19.06.2024]

  • किराडू के मंदिर 

  • छोटी सादड़ी के मंदिर

  • मेनाल के मंदिर 

  • बाडोली के मंदिर 

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित किराडू मंदिर समूह 11वीं–12वीं शताब्दी के हैं।
👉 यहाँ पाँच मंदिरों के अवशेष मिलते हैं, जिनमें प्रमुख सोमेश्वर मंदिर है।
👉 इन मंदिरों की मूर्तियों और शिल्पांकन में अनेक अद्वितीय दृश्य बने हैं।
👉 यहीं एक स्त्री का पुस्तक के साथ अंकन भी दिखाई देता है।

✍️ सही उत्तर है – किराडू के मंदिर