सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें -
सूची-I (दुर्ग) |
सूची-II (स्थान) |
a. औदुक |
I. जैसलमेर |
b. धन्वन |
II. गागरोण |
c. वन |
III. सिवाणा |
d. ऐरण |
IV. चितौड़ |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains L-2 Sans 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 औदुक
दुर्ग
का उदाहरण गागरोण
दुर्ग से संबंधित
माना जाता है।
👉
धन्वन
दुर्ग
का उदाहरण जैसलमेर
दुर्ग को माना
जाता है।
👉
वन
दुर्ग
का उदाहरण सिवाणा
दुर्ग से संबंधित
है।
👉
ऐरण
दुर्ग
का उदाहरण चितौड़
दुर्ग से संबंधित
माना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – a-II, b-I, c-III, d-IV
राजस्थान के किस किले को 'सोनार किला' या गोल्डन फोर्ट कहा जाता है ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमेन) 05.01.2025]
👉 जैसलमेर किला राजस्थान का प्रसिद्ध धान्वन दुर्ग है।
👉 यह किला पीले पत्थरों से निर्मित है, जो सूर्य की किरणों में स्वर्णिम आभा प्रदान करते हैं।
👉 इसी कारण इसे ‘सोनार किला’ या ‘गोल्डन फोर्ट’ कहा जाता है।
👉 इसका निर्माण महारावल जैसल ने 1155 ई. में करवाया था।
👉 यह किला 21 जून 2013 को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
✍️ सही उत्तर है – जैसलमेर किला
कर्नल टॉड के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा किला व्यापारी भैंसा शाह और रोड़ा चारण द्वारा बनाया गया था ?
[JEN (Mech. Diploma) 10.02.2025]
👉 भैंसरोड़गढ़ किला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।
👉 इस किले का निर्माण व्यापारी भैंसा शाह और रोड़ा चारण (बंजारा) द्वारा करवाया गया था।
👉 यह किला चम्बल और बामनी नदियों के संगम पर स्थित एक जल दुर्ग है।
👉 इसकी अद्भुत सुंदरता से प्रभावित होकर कर्नल जेम्स टॉड ने इसकी विशेष प्रशंसा की थी।
👉 उन्होंने कहा — “यदि मुझे राजस्थान में किसी जागीर की पेशकश हो, तो मैं भैंसरोड़गढ़ को चुनूँगा।”
✍️ सही उत्तर है – भैंसरोड़गढ़ किला
किलकिला, जमजमा एवं नुसरत नामक प्राचीन तोपें किस विख्यात दुर्ग में सुरक्षित रखी हैं ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमेन) 05.01.2025]
👉 किलकिला, जमजमा और नुसरत नामक प्रसिद्ध तोपें मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) में सुरक्षित हैं।
👉 यह दुर्ग राव जोधा द्वारा 1459 ई. में निर्मित गिरी दुर्ग है।
👉 इन तोपों का उपयोग मारवाड़ की सैन्य शक्ति और सुरक्षा के लिए किया जाता था।
👉 दुर्ग के तोपखाने में अनेक अन्य प्रसिद्ध तोपें जैसे शम्भूबाण और गजनीखां भी रखी हैं।
👉 यह किला मारवाड़ के राठौड़ों की वीरता और सामरिक कौशल का प्रतीक है।
✍️ सही उत्तर है – मेहरानगढ़ दुर्ग
अपने अभेद्य स्वरूप के कारण मारवाड़ का कौन सा दुर्ग संकटकाल में मारवाड़ के राजाओं का शरण स्थल रहा है ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (STE) 05.01.2025]
👉 सिवाणा दुर्ग राजस्थान का प्रसिद्ध गिरी व वन दुर्ग है।
👉 इसका निर्माण परमार शासक वीरनारायण परमार ने 954 ई. में करवाया था।
👉 यह दुर्ग अपने अभेद्य स्वरूप और प्राकृतिक सुरक्षा के लिए जाना जाता है।
👉 यही कारण है कि यह संकटकाल में मारवाड़ के राठौड़ राजाओं का शरण स्थल रहा।
👉 इसे “अणखलो सिवाणो” और “जालौर दुर्ग की कुंजी” भी कहा जाता है।
✍️ सही उत्तर है – सिवाणा दुर्ग
राजस्थान के किस किले को "विश्व का दूसरा जिब्राल्टर” कहा जाता है?
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
[पशु परिचर (5th Phase) 03.12.2024]
👉 तारागढ़ दुर्ग (अजमेर) राजस्थान का प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है। पूर्व का जिब्राल्टर , राजस्थान का जिब्राल्टर और अरावली का अरमान नाम से प्रसिद्ध तारागढ़ अजमेर है
👉 इसका निर्माण चौहान शासक अजयराज ने 1113 ई. में करवाया था।
👉 यह दुर्ग अपनी ऊँचाई, अभेद्यता और स्थापत्य सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
👉 1832 ई. में लॉर्ड विलियम बैंटिक ने इसे देखकर कहा —
“यह विश्व का दूसरा जिब्राल्टर है।”
👉 इसीलिए तारागढ़ दुर्ग को “पूर्व का दूसरा जिब्राल्टर” भी कहा जाता है।
✍️ सही उत्तर है – तारागढ़ (अजमेर)
यह किला वास्तुकला का एक अनूठा उदाहरण है, जिसे जगह-जगह बिखरे चट्टानों के टुकड़ों से बनाया गया था। यह ___________ है।
[JEN (Mech. Diploma) 10.02.2025]
👉 लक्ष्मणगढ़ किला राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है।
👉 इसका निर्माण राव राजा लक्ष्मणसिंह ने 1805 ई. में करवाया था।
👉 यह किला वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है क्योंकि इसे जगह-जगह बिखरी चट्टानों के टुकड़ों से बनाया गया था।
👉 यह किला अपनी प्राचीन जल संग्रहण प्रणाली और मजबूत प्राचीरों के लिए प्रसिद्ध है।
👉 वर्तमान में यह किला निजी संपत्ति के रूप में संरक्षित है।
✍️ सही उत्तर है – लक्ष्मणगढ़ किला
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में;
अभिकथन A: चितौड़ दुर्ग को "सैन्य दुर्ग” की श्रेणी में रखा जा सकता है।
कारण R: यह दिल्ली से गुरूग्राम और तुगलकाबाद के मार्ग में स्थित है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
[REET Mains (L-1) 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉
चितौड़
दुर्ग
को इसकी रणनीतिक
स्थिति
व संरचना के
कारण सैन्य
दुर्ग
की श्रेणी में
रखा जाता है।
👉
यह
दुर्ग मेवाड़
क्षेत्र
में स्थित है
और रक्षा
व्यवस्था
की दृष्टि से
अत्यंत महत्वपूर्ण
रहा।
👉
जबकि
दिल्ली-गुरुग्राम
व तुगलकाबाद
मार्ग
से इसका संबंध
नहीं है।
✍️ सही उत्तर है – A सही है लेकिन R सही नहीं है।
राजस्थान में मेहरानगढ़ किला कहाँ स्थित है?
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
[पशु परिचर (6th Phase) 03.12.2024]
👉 मेहरानगढ़ किला राजस्थान का प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है।
👉 इसका निर्माण राव जोधा ने 1459 ई. में करवाया था।
👉 यह किला जोधपुर नगर के ऊपर चिड़ियाटूंक पहाड़ी पर स्थित है।
👉 यह किला अपनी मजबूत प्राचीरों, भव्य महलों और तोपों के लिए प्रसिद्ध है।
👉 इसे मारवाड़ के राठौड़ वंश की वीरता और गौरव का प्रतीक माना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – जोधपुर
निम्नलिखित में से किस नदी के किनारे 'शेरगढ़ दुर्ग' अवस्थित है ?
[Driver Exam 23 Nov 2025]
🔹 व्याख्या
👉
शेरगढ़
दुर्ग
ऐतिहासिक महत्व
का प्रसिद्ध
किला है।
👉
यह
दुर्ग परवन
नदी के
किनारे स्थित
है।
👉
इसलिए
संबंधित नदी
परवन
है।
✍️ सही उत्तर है – परवन
‘रणथम्भौर दुर्ग’ राजस्थान के किस ज़िले में स्थित है ?
[Driver Exam 23 Nov 2025]
🔹 व्याख्या
👉
रणथम्भौर
दुर्ग
ऐतिहासिक एवं
विश्व धरोहर
स्थल के रूप
में प्रसिद्ध
है।
👉
यह
रणथम्भौर राष्ट्रीय
उद्यान के निकट
स्थित है।
👉
यह
सवाई
माधोपुर
ज़िले में स्थित
है।
✍️ सही उत्तर है – सवाई माधोपुर
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें -
सूची-I (किले का प्रकार) |
सूची-II (संबंधित किला) |
a. जल दुर्ग |
I. गागरोण दुर्ग |
b. वन दुर्ग |
II. लोहागढ़ दुर्ग |
c. पर्वत दुर्ग |
III. सिवाणा दुर्ग |
d. पारिख दर्ग |
IV. मेहरानगढ़ |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:-
🔹 व्याख्या
👉 गागरोण
दुर्ग
तीन ओर से जल
से घिरा होने
के कारण जल
दुर्ग
कहलाता है।
👉
सिवाणा
दुर्ग
घने वन
क्षेत्र
में स्थित होने
से वन
दुर्ग
माना जाता है।
👉
मेहरानगढ़
दुर्ग
ऊँची पहाड़ी
पर स्थित होने
से पर्वत
दुर्ग
है।
👉
लोहागढ़
दुर्ग
के चारों ओर
खाई (परिखा)
होने
से यह पारिख
दुर्ग
कहलाता है।
✍️ सही उत्तर है – a-I, b-III, c-IV, d-II
आमेर किले का निर्माण _________से हुआ।
[खनिज कार्यदेशक 23.02.2025]
👉 आमेर किला राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित एक भव्य गिरी दुर्ग है।
👉 इसका निर्माण राजा मानसिंह प्रथम ने 1592 ई. में करवाया था।
👉 यह किला लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से निर्मित है।
👉 इसकी बनावट में राजपूत और मुगल स्थापत्य शैली का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
👉 यहाँ के शीशमहल और सुख निवास इसकी सुंदरता के प्रमुख आकर्षण हैं।
✍️ सही उत्तर है – लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर
निम्नलिखित में से कौन सा किला चित्तौड़गढ़ में पहाड़ी डाकुओं से अपने कारवां की रक्षा के लिए व्यापारियों भैंसा शाह और रोड़ाचरण द्वारा बनाया गया था? नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
[JEN यांत्रिक विद्युत 06.02.2025]
👉 भैंसरोड़गढ़ किला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।
👉 इसका निर्माण व्यापारी भैंसाशाह और रोड़ा बंजारे ने करवाया था।
👉 इसे उन्होंने अपने व्यापारिक कारवां की रक्षा के लिए बनवाया था ताकि पहाड़ी डाकुओं से सुरक्षा मिल सके।
👉 यह दुर्ग चम्बल और बामनी नदियों के संगम पर स्थित एक जल दुर्ग है।
👉 अपनी सुंदरता और स्थापत्य के कारण इसे “राजस्थान का वैल्लोर” भी कहा जाता है।
✍️ सही उत्तर है – भैंसरोड़गढ़ किला
जयपुर के किस किले का नाम सुदर्शनगढ़ भी है ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रिक) 10.01.2025]
👉 नाहरगढ़ दुर्ग जयपुर का प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है।
👉 इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1734 ई. में करवाया था।
👉 प्रारंभ में इस दुर्ग का नाम ‘सुदर्शनगढ़’ रखा गया था।
👉 बाद में नाहरसिंह भौमिया के नाम पर इसका नाम नाहरगढ़ पड़ा।
👉 यह किला अपने माधवेन्द्र भवन और चित्रित महलों के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – नाहरगढ़
किस किले में हमें नौ समान सुइट' मिलते हैं?
[JEN (Agriculture) 22.02.2025]
👉 नाहरगढ़ किला राजस्थान की राजधानी जयपुर की पहाड़ियों पर स्थित है।
👉 इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1734 ई. में करवाया था।
👉 इस दुर्ग में स्थित माधवेन्द्र भवन में नौ समान सुइट (महल) बनाए गए हैं।
👉 ये महल सवाई माधोसिंह द्वितीय की नौ रानियों के लिए निर्मित किए गए थे।
👉 यह भवन अपनी सुंदर भित्ति चित्रों और कलात्मक स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – नाहरगढ़
निम्नलिखित दुर्गों को उनके निर्माण वर्ष के आधार पर कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
(a) सिवाणा
(b) चुरू
(c) जुनागढ़
(d) गागरोण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
[REET Mains L-2 Hindi 19.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 सिवाणा दुर्ग का निर्माण 10वीं शताब्दी (954 ई.) में हुआ।
👉 गागरोण दुर्ग का निर्माण 12वीं शताब्दी के आसपास हुआ।
👉 जूनागढ़ किले का निर्माण 1589-93 ईस्वी के दौरान हुआ।
👉 चूरू के किले का निर्माण 1739 ईस्वी में करवाया गया।
✍️ सही उत्तर है – a, d, c, b
राजा बार सिंह ने कौन सा किला बनवाया था?
[JEN (Agriculture) 22.02.2025]
👉 राजा बारसिंह हाड़ा ने राजस्थान के बूंदी नगर में स्थित प्रसिद्ध तारागढ़ किला बनवाया था।
👉 इसका निर्माण उन्होंने 1354 ई. में करवाया था।
👉 यह किला बूंदी के उत्तरी छोर की ऊँची पहाड़ी पर स्थित है।
👉 इसका निर्माण मालवा, मेवाड़ और गुजरात के आक्रमणों से सुरक्षा के लिए किया गया था।
👉 यह दुर्ग अपने भव्य महलों और रंगीन चित्रशालाओं के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – तारागढ़ किला
वे किले जो पानी से घिरे होते हैं, कहलाते हैं:
[JEN विद्युत डिप्लोमा 08.02.2025]
👉 वे किले जो चारों ओर से पानी से घिरे होते हैं, उन्हें औदक दुर्ग कहा जाता है।
👉 ऐसे दुर्गों का निर्माण सुरक्षा और रक्षा के दृष्टिकोण से किया जाता था।
👉 इन किलों के चारों ओर नदियाँ, झीलें या तालाब प्राकृतिक सुरक्षा का कार्य करते थे।
👉 राजस्थान में गागरोन दुर्ग, भैंसरोड़गढ़ दुर्ग, और शेरगढ़ दुर्ग इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
👉 इन दुर्गों को ही जलदुर्ग भी कहा जाता है।
✍️ सही उत्तर है – औदक दुर्ग
निम्नलिखित में से कौन सा किला सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा जयपुर को मराठा आक्रमणों से बचाने के लिए बनवाया गया था ?
[तकनीकी सहायक 18.05.2025]
👉 नाहरगढ़ किला का निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1734 ई. में करवाया था।
👉 इसका निर्माण जयपुर नगर को मराठा आक्रमणों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया गया था।
👉 इस किले का प्रारंभिक नाम सुदर्शनगढ़ था, जिसे बाद में नाहरगढ़ कहा गया।
👉 यह किला अरावली की पहाड़ियों पर स्थित है और जयपुर शहर की रक्षा के लिए बनाया गया था।
👉 यहाँ स्थित माधवेन्द्र भवन अपनी स्थापत्य कला और भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – नाहरगढ़ किला
कौन-से कथन भटनेर दुर्ग से संबंधित हैं ?
a. इसे हनुमानगढ़ दुर्ग भी कहा जाता है।
b. जैसलमेर सम्राट भाटी के पुत्र भूपत ने यह दुर्ग बनवाया था।
c. तैमूर और गज़नवी कभी इस मजबूत दुर्ग पर कब्जा नहीं कर पाए।
d. दुर्ग के भीतर एक प्राचीन भवन "जैन पसारा” स्थित है।
e. “आईन-ए-अकबरी” मे इस किलेबंदी का विवरण दिया है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains (L-1) 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉
भटनेर
दुर्ग
को आज हनुमानगढ़
दुर्ग
के नाम से भी
जाना जाता है।
👉
यह
दुर्ग भूपत
भाटी
द्वारा निर्मित
कराया गया था।
👉
दुर्ग
के भीतर जैन
पसारा
नामक प्राचीन
भवन स्थित
है।
👉
आईन-ए-अकबरी
में भी इस किलेबंदी
का उल्लेख मिलता
है।
✍️ सही उत्तर है – a, b, d, e
निम्नलिखित में से कौन-सा दुर्ग कालीसिंध और आहू नदियों के संगम पर अवस्थित है ?
[Platoon Commander 22.11.2025]
🔹 व्याख्या
👉
गागरोन
दुर्ग
राजस्थान का
एक प्रसिद्ध
जलदुर्ग है।
👉
यह
कालीसिंध
और आहू
नदियों के संगम
पर अवस्थित
है।
✍️ सही उत्तर है – गागरोन दुर्ग
राजस्थान के किस शहर में जूनागढ़ किला स्थित है?
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
[पशु परिचर (6th Phase) 03.12.2024]
👉 जूनागढ़ किला राजस्थान के बीकानेर शहर में स्थित है।
👉 इसका निर्माण महाराजा रायसिंह ने 1589 से 1594 ई. के बीच करवाया था।
👉 यह किला दुलमेरा के लाल पत्थरों से निर्मित है और मुगल-राजपूत स्थापत्य शैली का सुंदर उदाहरण है।
👉 इसे पहले चिंतामणि किला कहा जाता था, बाद में इसका नाम जूनागढ़ पड़ा।
👉 यह दुर्ग धान्वन व पारिख दुर्ग दोनों श्रेणियों में गिना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – बीकानेर
राजस्थान के किलों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?
[JEN (Agriculture) 22.02.2025]
👉 मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर नगर में स्थित है, न कि जयपुर में।
👉 इसका निर्माण राव जोधा ने 1459 ई. में करवाया था।
👉 यह किला चिड़ियाटूंक पहाड़ी पर स्थित एक भव्य गिरी दुर्ग है।
👉 जयपुर में प्रसिद्ध किले आमेर, जयगढ़ और नाहरगढ़ हैं।
👉 अतः युग्म — मेहरानगढ़ किला – जयपुर — सुमेलित नहीं है।
✍️ सही उत्तर है – मेहरानगढ़ किला – जयपुर
निम्नलिखित में से कौन सा 'वन दुर्ग' का उदाहरण है ?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
[सर्वेयर परीक्षा 23.02.2025]
👉 वन दुर्ग वे किले होते हैं जो चारों ओर से वनों और काँटेदार झाड़ियों से घिरे हों।
👉 ऐसे दुर्ग प्राकृतिक रूप से सुरक्षित और दुर्गम माने जाते थे।
👉 राजस्थान में सिवाणा दुर्ग इसका प्रमुख उदाहरण है।
👉 यह दुर्ग बालोतरा (बाड़मेर) के पास स्थित है और परमार शासक वीरनारायण द्वारा 954 ई. में बनवाया गया था।
👉 इसे “अणखलो सिवाणो” और “जालौर दुर्ग की कुंजी” भी कहा जाता है।
✍️ सही उत्तर है – सिवाना किला
किस किले का नाम मूल रूप से 'चित्रकोट' था और बाद में इसे वर्तमान नाम दिया गया?
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
[JEN सिविल डिग्री 22.02.2025]
👉 चित्तौड़गढ़ किला का प्राचीन नाम चित्रकोट था।
👉 इसका निर्माण मौर्य राजा चित्रांग (चित्रांगद) ने करवाया था।
👉 उन्होंने अपने नाम पर किले का नाम चित्रकोटगढ़ रखा, जो बाद में चित्तौड़गढ़ कहलाया।
👉 यह किला राजस्थान का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण गिरी दुर्ग है।
👉 इसे “गढ़ तो गढ़ चित्तौड़गढ़, बाकी सब गढ़ैया” कहा गया है।
✍️ सही उत्तर है – चित्तौड़ किला
नाहरगढ़ किले के मुख्य प्रवेश द्वार का नाम क्या है ?
[4th Grade 6th Phase) 21.09.2025]
👉 नाहरगढ़ किला का निर्माण सवाई जय सिंह द्वितीय ने वर्ष 1734 ईस्वी में करवाया था।
👉 इस किले का मुख्य प्रवेश द्वार “ताड़ी द्वार” के नाम से जाना जाता है।
👉 इस द्वार के पास नाहर सिंह भोमिया का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, जिन्हें किले का रक्षक देवता माना जाता है।
👉 नाहरगढ़ किला अरावली की पहाड़ियों पर स्थित है और जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए बनाया गया था।
👉 यह किला अपनी राजस्थानी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – ताड़ी द्वार
राजस्थान में स्थित “विजय स्तम्भ" का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया?
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
[पशु परिचर (5th Phase) 03.12.2024]
👉 राजस्थान का प्रसिद्ध विजय स्तम्भ चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है।
👉 इसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने सारंगपुर विजय (1437 ई.) के उपलक्ष्य में करवाया था।
👉 यह 9 मंजिला और लगभग 122 फीट ऊँचा भव्य स्तम्भ है।
👉 इसे लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनाया गया था।
👉 यह स्तम्भ महाराणा कुम्भा की कीर्ति और विजयों का प्रतीक है।
✍️ सही उत्तर है – राणा कुम्भा
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:
सूची-I (राजस्थान में दुर्ग) |
सूची-II (ज़िला) |
a. जूनागढ़ दुर्ग |
I. आमेर |
b. गागरौन दुर्ग |
II. भरतपुर |
c. जयगढ़ दुर्ग |
III. झालावाड़ |
d. लोहागढ़ दुर्ग |
IV. बीकानेर |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
[Driver Exam 23 Nov 2025]
🔹 व्याख्या
👉 जूनागढ़
दुर्ग
बीकानेर
में स्थित है,
इसलिए
a–IV।
👉
गागरौन
दुर्ग
झालावाड़
जिले में है,
अतः
b–III।
👉
जयगढ़
दुर्ग
आमेर
(जयपुर)
में
स्थित है,
इसलिए
c–I।
👉
लोहागढ़
दुर्ग
भरतपुर
में है,
अतः
d–II।
✍️ सही उत्तर है – a-IV, b-III, c-I, d-II
राजस्थान के किस किले में राजा द्वारा अपनी रानियों के लिए बनवाए गए नौ एक जैसे कमरे मिलते हैं?
[VDO (ग्राम विकास अधिकारी) 02.11.2025]
👉 नाहरगढ़ किले में स्थित माधवेंद्र भवन का निर्माण राजा सवाई माधो सिंह द्वारा करवाया गया था।
👉 इस भवन में राजा ने अपनी नौ रानियों के लिए नौ समान आकार के कमरे बनवाए थे।
👉 प्रत्येक कक्ष का निर्माण और सजावट समान रखी गई थी ताकि किसी रानी के साथ भेदभाव न हो।
👉 इन कमरों को गुप्त मार्गों (secret passages) से आपस में जोड़ा गया था, जिससे राजा किसी भी रानी के कक्ष में आसानी से पहुँच सकें।
👉 यह भवन राजस्थानी और इंडो-यूरोपीय स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
✍️ सही उत्तर है – नाहरगढ़ किला
धान्वन दुर्ग से क्या तात्पर्य है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
[कनिष्ठ अनुदेशक (सुईंग) 09.01.2025]
👉 धान्वन दुर्ग वे किले होते हैं जो चारों ओर से मरुभूमि (रेगिस्तान) से घिरे हों।
👉 इन दुर्गों का निर्माण सुरक्षा और आक्रमणों से रक्षा के उद्देश्य से किया जाता था।
👉 मरुस्थल की रेत और निर्जनता इन किलों की प्राकृतिक सुरक्षा दीवार का कार्य करती थी।
👉 राजस्थान में जैसलमेर, भटनेर, नागौर और जूनागढ़ इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
👉 ऐसे किलों को रेगिस्तानी दुर्ग भी कहा जाता है।
✍️ सही उत्तर है – दुर्ग जो चौतरफ़ा मरुभूमि से घिरा हो।
राजस्थान में लड़े गए निम्नलिखित युद्धों को सही अनुक्रम में व्यवस्थित करें।
a. खतौली का युद्ध
b. हल्दीघाटी का युद्ध
c. पानीपत का युद्ध
d. खानवा का युद्ध
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains L-2 Sans 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉
खतौली
का युद्ध
1517
में
राणा
सांगा
और इब्राहिम
लोदी के
बीच हुआ।
👉
इसके
बाद खानवा
का युद्ध
1527
में
राणा
सांगा
और बाबर
के बीच लड़ा
गया।
👉
फिर
पानीपत
का युद्ध
1526
में
बाबर
और इब्राहिम
लोदी के
बीच हुआ।
👉
अंत
में हल्दीघाटी
का युद्ध
1576
में
महाराणा
प्रताप
और मुगल
सेना के
बीच हुआ।
✍️ सही उत्तर है – a, d, c, b
राजस्थान का "त्रिनेत्र गणेश जी " मंदिर कहाँ स्थित है?
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
[पशु परिचर (6th Phase) 03.12.2024]
👉 त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध रणथम्भौर किले में स्थित है।
👉 इस मंदिर का निर्माण चौहान शासकों द्वारा करवाया गया था।
👉 यह मंदिर रणथम्भौर दुर्ग के भीतर स्थित है और यहाँ तीन नेत्रों वाले गणेश जी की प्रतिमा विराजमान है।
👉 यह मंदिर राजस्थान का सबसे प्राचीन गणेश मंदिर माना जाता है।
👉 हर वर्ष यहाँ भाद्रपद माह में विशाल गणेश मेले का आयोजन होता है।
✍️ सही उत्तर है – रणथम्भौर किला
राव बरसिंह ने बूंदी को मेवाड़, मालवा और गुजरात की ओर से संभावित आक्रमणों से सुरक्षा के लिए किस दुर्ग का निर्माण करवाया ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (MNV) 07.01.2025]
👉 राव बरसिंह हाड़ा ने 1354 ई. में बूंदी नगर की रक्षा के लिए एक भव्य किले का निर्माण करवाया।
👉 यह किला ऊँची पहाड़ी पर स्थित है और इसे तारागढ़ दुर्ग कहा जाता है।
👉 इसका निर्माण मेवाड़, मालवा और गुजरात की ओर से संभावित आक्रमणों से सुरक्षा हेतु किया गया था।
👉 यह किला बूंदी का प्रमुख गिरी दुर्ग है और अपने रंगमहल व चित्रशालाओं के लिए प्रसिद्ध है।
👉 कर्नल टॉड ने इसके राजमहलों की सुंदरता को सर्वश्रेष्ठ बताया है।
✍️ सही उत्तर है – तारागढ़
किशोरी महल, महलखास और कोठीखास राजस्थान में किस किले के भीतरी महल हैं ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर) 10.01.2025]
👉 किशोरी महल, महल खास और कोठी खास राजस्थान के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले (भरतपुर) के भीतरी महल हैं।
👉 इस किले का निर्माण महाराजा सूरजमल ने 1733 ई. में करवाया था।
👉 यह दुर्ग अपनी मिट्टी की दोहरी प्राचीरों और अजेय सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है।
👉 किले में स्थित ये महल राजपरिवार के निवास और प्रशासनिक उपयोग के लिए बनाए गए थे।
👉 यह किला राजस्थान का प्रसिद्ध पारिख व स्थल दुर्ग माना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – लोहागढ़
नाहरगढ़ किले का मूल नाम क्या था ?
[लाइब्रेरियन परीक्षा 27 जुलाई 2025]
👉 नाहरगढ़ किला राजस्थान की राजधानी जयपुर की पहाड़ियों पर स्थित है।
👉 इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1734 ई. में करवाया था।
👉 इस किले का मूल नाम ‘सुदर्शनगढ़’ रखा गया था।
👉 बाद में नाहरसिंह भौमिया के नाम पर इसका नाम बदलकर नाहरगढ़ रखा गया।
👉 यह किला जयपुर नगर की सुरक्षा और रक्षण के लिए बनाया गया था।
✍️ सही उत्तर है – सुदर्शनगढ़
सूची I को सूची II से सुमेलित करें -
सूची I (दुर्गों के प्रकार) |
सूची II (दुर्ग) |
a. औदुक |
I. जूनागढ़ |
b. पारिख |
II. गागरोण |
c. पारिध |
III. सिवाणा |
d. वन |
IV. चितौड़ |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains (L-2) SST 18.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 औदुक
दुर्ग
वह होते हैं
जो जल से
घिरे
होते हैं,
जैसे
गागरोण
दुर्ग।
👉
पारिख
दुर्ग
के चारों ओर
खाई (परिखा)
होती
है,
जैसे
जूनागढ़।
👉
पारिध
दुर्ग
चारों ओर दीवारों
से घिरे
होते हैं,
जैसे
चित्तौड़।
👉
वन
दुर्ग
घने वन
क्षेत्र
में स्थित होते
हैं,
जैसे
सिवाणा।
✍️ सही उत्तर है – a-II, b-I, c-IV, d-III
भैंसरोड़गढ़ का दुर्ग ________ की कोटि में आता है।
[कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर) 10.01.2025]
👉 भैंसरोड़गढ़ दुर्ग राजस्थान का अत्यंत सुंदर और प्राचीन किला है।
👉 यह दुर्ग चम्बल और बामनी नदियों के संगम स्थल पर स्थित है।
👉 चारों ओर से पानी से घिरे होने के कारण यह जल दुर्ग (औदक दुर्ग) की श्रेणी में आता है।
👉 इसका निर्माण भैंसाशाह व्यापारी और रोड़ा बंजारे ने करवाया था।
👉 इसे इसकी सुंदरता के कारण “राजस्थान का वैल्लोर” भी कहा जाता है।
✍️ सही उत्तर है – जल दुर्ग
निम्नलिखित में से कौन सा विश्व धरोहर स्थल राजस्थान से है
[JEN यांत्रिक विद्युत 06.02.2025]
👉 गागरोन किला राजस्थान का प्रसिद्ध जलदुर्ग (औदक दुर्ग) है।
👉 यह आहु और कालीसिंध नदियों के संगम स्थल पर स्थित है।
👉 इस दुर्ग का निर्माण डोड परमार शासक बीजलदेव ने 11वीं शताब्दी में करवाया था।
👉 21 जून 2013 को इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
👉 यह किला अपनी प्राकृतिक सुरक्षा और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – गागरोन किला
निम्नलिखित में से कौन-सा किला 1592 ई. में 'राजा मानसिंह प्रथम' द्वारा बनवाया गया था?
[JEN CIVIL कृषि 07.02.2025]
👉 आमेर किला राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है।
👉 इसका निर्माण राजा मानसिंह प्रथम ने 1592 ई. में करवाया था।
👉 यह किला प्राचीन कालीखोह पहाड़ी पर बना है और मुगल-राजपूत स्थापत्य शैली का सुंदर उदाहरण है।
👉 आमेर किले में दीवान-ए-आम, शीशमहल, और सुख निवास जैसे भव्य महल बने हैं।
👉 इसे 2013 में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
✍️ सही उत्तर है – आमेर किला
गागरोण दुर्ग राजस्थान में किस प्रकार के दुर्ग का उदाहरण है ?
(निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
[REET Mains L-2 Hindi 19.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 गागरोण दुर्ग आहू और कालीसिंध नदियों के संगम पर स्थित है।
👉 नदियों से घिरा होने के कारण इसे जल दुर्ग या ओदक दुर्ग कहा जाता है।
👉 यह दुर्ग झालावाड़ जिले में बिना किसी नींव के एक चट्टान पर खड़ा है।
👉 यह राजस्थान के उन किलों में शामिल है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हैं।
✍️ सही उत्तर है – जल
निम्नलिखित में से किसने झालावाड़ का किला (गढ़ महल) बनवाया था?
[L.S.A. Exam 13.06.2025]
👉 झालावाड़ का किला, जिसे गढ़ महल भी कहा जाता है, का निर्माण महाराजा राणा मदन सिंह ने करवाया था।
👉 यह किला 19वीं शताब्दी ई. में बनवाया गया और झालावाड़ राज्य की राजधानी के रूप में विकसित हुआ।
👉 गढ़ महल अपनी राजस्थानी स्थापत्य कला और भव्य शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – महाराजा राणा मदन सिंह
कॉलम I में दुर्ग का प्रकार को कॉलम II में दुर्ग से मिलान कीजिए।
|
कॉलम I (दुर्ग का प्रकार) |
कॉलम II (दुर्ग) |
|
1. ऐरण दुर्ग |
a. गागरोन दुर्ग |
|
2. परीख दुर्ग |
b. जैसलमेर दुर्ग |
|
3. धान्वन दुर्ग |
c. जालौर दुर्ग |
|
4. जल दुर्ग |
d. भरतपुर दुर्ग |
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:
[कनिष्ठ अनुदेशक (MNV) 07.01.2025]
👉 ऐरण दुर्ग वह होता है जिसका मार्ग काँटों और पत्थरों से भरा हो — जैसे जालौर दुर्ग (c)।
👉 पारिख दुर्ग वह होता है जिसके चारों ओर गहरी खाई बनी हो — जैसे भरतपुर का लोहागढ़ दुर्ग (d)।
👉 धान्वन दुर्ग वह होता है जो मरुस्थल से घिरा हो — जैसे जैसलमेर दुर्ग (b)।
👉 जल दुर्ग (औदक दुर्ग) वह होता है जो चारों ओर से जल से घिरा हो — जैसे गागरोन दुर्ग (a)।
✍️ सही उत्तर है – 1-c, 2-d, 3-b, 4-a
महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित 'विजय स्तंभ', निम्नलिखित में से किस किले में स्थित है?
[4th Grade (4th Phase) 20.09.2025]
👉 विजय स्तंभ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले में स्थित एक भव्य स्मारक है।
👉 इसका निर्माण महाराणा कुंभा ने वर्ष 1448 ईस्वी में करवाया था।
👉 यह स्तंभ मालवा और गुजरात की संयुक्त सेनाओं पर विजय की स्मृति में बनवाया गया था।
👉 इस स्मारक को कृति स्तंभ तथा विष्णु स्तंभ के नाम से भी जाना जाता है।
👉 यह राजपूत वीरता, शौर्य और कला कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है।
✍️ सही उत्तर है – चित्तौड़गढ़
जूनागढ़ दुर्ग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
a. जूनागढ़ दुर्ग बीकानेर में है।
b. यह राठौड़ शासक रायसिंह द्वारा निर्मित किया गया था।
c. जूनागढ़ दुर्ग के महल मुगल स्थापत्य कला से प्रभावित हैं।
d. “गंगा निवास" नामक एक कक्ष है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains (L-1) 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 जूनागढ़ दुर्ग राजस्थान के बीकानेर शहर में स्थित है। जूनागढ़ दुर्ग के भीतर गंगा निवास महल के अलावा अन्य महलो में अनूप महल, बादल महल,फूल महल और करण महल है
👉 इसका निर्माण राठौड़ शासक रायसिंह ने कराया था।
👉 दुर्ग के महल मुगल स्थापत्य से प्रभावित माने जाते हैं।
👉 किले के भीतर गंगा निवास नामक कक्ष भी है।
✍️ सही उत्तर है – a, b, c और d
निम्नलिखित में से कौन सा किला 'गढ़ बिठली' के नाम से भी जाना जाता है ?
[JEN (Civil Diploma) 11.02.2025]
👉 तारागढ़ किला राजस्थान का प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है, जो अजमेर में स्थित है।
👉 इसे गढ़ बीठली नाम 17वीं शताब्दी में प्राप्त हुआ था।
👉 इस दुर्ग का निर्माण चौहान शासक अजयराज ने 1113 ई. में करवाया था।
👉 यह दुर्ग अपनी ऊँचाई, सुरक्षा और स्थापत्य भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।
👉 इसे “पूर्व का दूसरा जिब्राल्टर” भी कहा जाता है।
✍️ सही उत्तर है – तारागढ़ किला
पहाड़ियों से लेकर मैदानों तक शहर के किलों का निर्माण ________ की अवधि थी ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
[JEN (Diploma) 06.02.2025]
👉 राजस्थान में पहाड़ियों से लेकर मैदानों तक शहरों के किलों का निर्माण एक विशेष ऐतिहासिक काल में हुआ।
👉 यह अवधि वह थी जब राजपूतों और मुगलों के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध स्थापित हुए थे।
👉 इस काल में किलों में मुगल और राजस्थानी स्थापत्य शैली का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
👉 इसी समय जयपुर, आमेर, और अजमेर जैसे क्षेत्रों में भव्य किलों का निर्माण हुआ।
👉 यह काल राजस्थान की संस्कृति, कला और वास्तुकला के उत्कर्ष का प्रतीक था।
✍️ सही उत्तर है – राजपूतों और मुगलों के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध
निम्नलिखित में से किस किले का नाम अलाउद्दीन खिलजी ने "खिज्राबाद" रखा था ?
[NHM Accounts Assistant 16.06.2025]
👉 1303 ईस्वी में अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ किले पर विजय प्राप्त की।
👉 विजय के बाद उसने किले का नाम अपने पुत्र खिज्र खान के नाम पर “खिज्राबाद” रखा।
👉 अलाउद्दीन ने यह किला अपने पुत्र खिज्र खान को सौंप दिया था।
👉 यह घटना चित्तौड़ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवर्तन का प्रतीक बनी।
👉 खिलजी के शासनकाल में यह क्षेत्र दिल्ली सल्तनत के नियंत्रण में आ गया था।
✍️ सही उत्तर है – चित्तौड़गढ़
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करे:
सूची-I |
सूची-II |
a. जूनागढ़ दुर्ग |
I. जयपुर |
b. मेहरानगढ़ दुर्ग |
II. राजसमंद |
c. आमेर दुर्ग |
III. बीकानेर |
d. कुंभलगढ़ दुर्ग |
IV. जोधपुर |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains (L-1) 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 जूनागढ़
दुर्ग
राजस्थान के
बीकानेर
जिले में स्थित
है।
👉
मेहरानगढ़
दुर्ग
जोधपुर
शहर का प्रसिद्ध
किला है।
👉
आमेर
दुर्ग
जयपुर
के पास स्थित
ऐतिहासिक दुर्ग
है।
👉
कुंभलगढ़
दुर्ग
राजसमंद
जिले में स्थित
है।
✍️ सही उत्तर है – a-III, b-IV, c-I, d-II
'सुदर्शनगढ़' के नाम से कौन-सा दुर्ग विख्यात है ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) 07.01.2025]
👉 नाहरगढ़ दुर्ग राजस्थान की राजधानी जयपुर की पहाड़ियों पर स्थित है।
👉 इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1734 ई. में करवाया था।
👉 प्रारंभ में इस दुर्ग का नाम ‘सुदर्शनगढ़’ रखा गया था।
👉 बाद में नाहरसिंह भौमिया के नाम पर इसका नाम नाहरगढ़ पड़ा।
👉 यह किला अपने माधवेन्द्र भवन और सुंदर चित्रित महलों के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – नाहरगढ़
कुम्भलगढ़ दुर्ग का प्रमुख सूत्रधार (शिल्पी) कौन था ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (ICT) 04.01.2025]
👉 कुम्भलगढ़ दुर्ग राजस्थान का प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है।
👉 इसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने 15वीं शताब्दी में करवाया था।
👉 इस दुर्ग का प्रमुख सूत्रधार (शिल्पी) महान वास्तुकार मण्डन था।
👉 मण्डन महाराणा कुम्भा के राज स्थापत्य सलाहकार भी थे।
👉 उन्होंने दुर्ग की रक्षा, योजना और स्थापत्य संरचना को अत्यंत कुशलता से तैयार किया था।
✍️ सही उत्तर है – मण्डन
कुंभलगढ़ किले का मुख्य वास्तुकार कौन था ?
[खनिज कार्यदेशक 23.02.2025]
👉 कुम्भलगढ़ किला राजस्थान का प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है, जिसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था।
👉 इस दुर्ग का मुख्य वास्तुकार (शिल्पी) महान स्थापत्य विशेषज्ञ मण्डन था।
👉 मण्डन महाराणा कुम्भा के राज स्थापत्य सलाहकार भी थे।
👉 उन्होंने दुर्ग की रचना, सुरक्षा व्यवस्था और सौंदर्य को अद्भुत रूप दिया।
👉 यह दुर्ग अपनी 36 किमी लंबी प्राचीर के कारण भी प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – मण्डन
राजस्थान में चामुंडा देवी मंदिर कहाँ स्थित है, जहाँ 2008 में भगदड़ की घटना हुई थी ?
[4th Grade (2nd Phase) 19.09.2025]
👉 चामुंडा देवी मंदिर राजस्थान के जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ किले के भीतर स्थित है।
👉 यह मंदिर 15वीं शताब्दी में निर्मित हुआ था और देवी चामुंडा माता को समर्पित है।
👉 30 सितंबर 2008 ई. को नवरात्रि के अवसर पर यहाँ भीषण भगदड़ की घटना हुई थी।
👉 इस हादसे में 224 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई तथा 425 से अधिक लोग घायल हुए थे।
👉 यह मंदिर आज भी मेहरानगढ़ किले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक केंद्र माना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – मेहरानगढ़ किला
निम्नलिखित में से कौन सा किला बाराँ शहर के पास परवन नदी के तट पर स्थित है ?
[JEN (Diploma) 06.02.2025]
👉 शेरगढ़ किला राजस्थान के बाराँ जिले में स्थित है।
👉 यह किला परवन नदी के तट पर बसा हुआ है।
👉 इसका प्राचीन नाम कोषवर्धन दुर्ग था, जिसे बाद में शेरशाह सूरी ने जीर्णोद्धार करवाकर “शेरगढ़” नाम दिया।
👉 इस दुर्ग के एक शिलालेख से ज्ञात होता है कि इसका निर्माण 8वीं शताब्दी में नागवंशीय शासकों ने करवाया था।
👉 यह किला अपनी ऐतिहासिक महत्ता और स्थापत्य सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – शेरगढ़ किला
मिट्ठेशाह की दरगाह कहाँ स्थित है ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (सुईंग) 09.01.2025]
👉 मिट्ठेशाह की दरगाह राजस्थान के प्रसिद्ध गागरोन दुर्ग (झालावाड़) में स्थित है।
👉 यह दरगाह खींची शासक जैत्रसिंह के समय सूफी संत हमीदुद्दीन चिश्ती (मिट्ठेशाह) की स्मृति में बनी थी।
👉 उनकी मृत्यु इसी दुर्ग में हुई, जिसके बाद औरंगज़ेब ने यहाँ यह ऐतिहासिक दरगाह बनवाई।
👉 यह स्थान गागरोन दुर्ग की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को बढ़ाता है।
👉 यह दरगाह आज भी श्रद्धा और एकता का प्रतीक मानी जाती है।
✍️ सही उत्तर है – गागरोन दुर्ग
“गोगामेडी” (गोगाजी का मुख्य स्थान) कहां स्थित है? [*]
[REET Mains (L-2) SST 18.01.2026]
राजस्थान के ________ किले को बख्तरबंद किला भी कहा जाता है।
[कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रिक) 10.01.2025]
👉 राजस्थान का प्रसिद्ध रणथम्भौर दुर्ग एक गिरी व वन दुर्ग है।
👉 यह दुर्ग अरावली और विंध्याचल पर्वतमालाओं के मध्य स्थित है।
👉 प्रसिद्ध इतिहासकार अबुल फज़ल ने इसे “बख्तरबंद किला” कहा था।
👉 उन्होंने लिखा — “अन्य दुर्ग नंगे हैं, पर रणथम्भौर दुर्ग बख्तरबंद है।”
👉 यह दुर्ग अपनी अभेद्यता और सामरिक सुरक्षा के लिए विख्यात है।
✍️ सही उत्तर है – रणथम्भौर
जयपुर को मराठा आक्रमणों से सुरक्षित रखने के लिए सवाई जयसिंह ने कौन सा किला बनवाया था ?
[JEN विद्युत डिप्लोमा 08.02.2025]
👉 सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर नगर को मराठा आक्रमणों से सुरक्षित रखने के लिए एक दुर्ग का निर्माण करवाया।
👉 इस दुर्ग का नाम प्रारंभ में सुदर्शनगढ़ रखा गया था, जिसे बाद में नाहरगढ़ किला कहा जाने लगा।
👉 इसका निर्माण 1734 ई. में कराया गया था।
👉 यह किला अरावली पर्वत श्रृंखला की ऊँची पहाड़ियों पर स्थित है।
👉 यहाँ स्थित माधवेन्द्र भवन अपनी सुंदरता और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – नाहरगढ़ किला
कौन - सा किला उस पठार पर स्थित है जो मेसा के पठार के नाम से प्रसिद्ध है?
[JEN CIVIL कृषि 07.02.2025]
👉 चित्तौड़गढ़ दुर्ग राजस्थान का प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है।
👉 यह दुर्ग उस ऊँचे पठार पर स्थित है जिसे “मेसा का पठार” कहा जाता है।
👉 इस दुर्ग का निर्माण मौर्य शासक चित्रांग मौर्य द्वारा करवाया गया था।
👉 इसकी ऊँचाई समुद्र तल से 1850 फीट है और यह 8 किमी लंबा तथा 2 किमी चौड़ा है।
👉 यह दुर्ग राजस्थान का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण किला है।
✍️ सही उत्तर है – चित्तौड़गढ़
निम्नलिखित में से किस किले को 'सोनार का किला' भी कहा जाता है ? सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
[JEN (Diploma) 06.02.2025]
👉 जैसलमेर किला राजस्थान का प्रसिद्ध धान्वन दुर्ग है।
👉 यह किला पीले पत्थरों से निर्मित है, जो सूर्य की किरणों में स्वर्णिम आभा देते हैं।
👉 इसी कारण इसे ‘सोनार किला’ या ‘स्वर्ण किला’ कहा जाता है।
👉 इसका निर्माण महारावल जैसल ने 1155 ई. में करवाया था।
👉 यह किला 2013 में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।
✍️ सही उत्तर है – जैसलमेर किला
शिलालेखों में किस किले का उल्लेख ‘सुवर्णगिरि' के नाम से किया गया है?
[JEN यांत्रिक विद्युत 06.02.2025]
👉 जालौर किला राजस्थान का प्रसिद्ध गिरी दुर्ग है।
👉 शिलालेखों और प्राचीन ग्रंथों में इसका उल्लेख ‘सुवर्णगिरि’ नाम से किया गया है।
👉 इसे सोहनगढ़, कनकाचल और कंचनगिरी के नाम से भी जाना जाता है।
👉 इस दुर्ग का निर्माण प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने करवाया था।
👉 यह किला अपनी अजेयता और दृढ़ स्थापत्य के कारण प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – जालौर किला
राजस्थान के किस किले को सुदर्शनगढ़ के नाम से भी जाना जाता है ?
[VDO (ग्राम विकास अधिकारी) 02.11.2025]
👉 नाहरगढ़ किला का मूल नाम “सुदर्शनगढ़” था।
👉 इसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने वर्ष 1734 ईस्वी में करवाया था।
👉 बाद में इसका नाम नाहरगढ़ पड़ा, जो नाहर सिंह भोमिया के नाम पर रखा गया।
👉 यह किला जयगढ़ और आमेर किलों के साथ मिलकर जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए बनाया गया था।
👉 यह किला अरावली पर्वतमाला पर स्थित है और अपनी रणनीतिक स्थिति व स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – नाहरगढ़
निम्नलिखित में से किसने राजस्थान में गागरोन किले का निर्माण करवाया था ?
[4th Grade 6th Phase) 21.09.2025]
👉 गागरोन किला राजस्थान का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक दुर्ग है।
👉 इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में बिजलदेव सिंह डोड द्वारा करवाया गया था।
👉 यह किला कालीसिंध और आहू नदियों के संगम स्थल पर स्थित है।
👉 अपनी जल-आवेष्ठित संरचना के कारण इसे “भारत का जलदुर्ग” कहा जाता है।
👉 यह किला युद्ध कौशल, प्राकृतिक सुरक्षा और राजस्थानी स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
✍️ सही उत्तर है – बिजलदेव सिंह
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में;
अभिकथन A: अकबर ने अजमेर शहर के मध्य में एक दुर्ग बनवाया, जिसे ‘अकबर का दौलतखाना' भी कहते हैं।
कारण R: यह राजस्थान में एकमात्र दुर्ग है, जो मुस्लिम दुर्ग वास्तुकला प्रणाली के अनुसार निर्मित किया गया था।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
[REET Mains (L-1) 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉
अकबर
ने अजमेर
शहर के मध्य
में एक दुर्ग
बनवाया,
जिसे
अकबर का
दौलतखाना
कहा जाता है।
👉
यह
दुर्ग मुगल
काल में
मुस्लिम
वास्तुकला
शैली के अनुसार
निर्मित हुआ।
👉
इसलिए
इसे राजस्थान
में इस प्रकार
की विशिष्ट
संरचना
वाला दुर्ग
माना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
12वीं सदी में बीजलदेव ने राजस्थान के कौन-से किले का निर्माण करवाया था ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) 07.01.2025]
👉 गागरोन का किला राजस्थान का प्रसिद्ध जलदुर्ग (औदक दुर्ग) है।
👉 इसका निर्माण डोड परमार वंशीय शासक बीजलदेव ने 12वीं सदी में करवाया था।
👉 यह दुर्ग आहु और कालीसिंध नदियों के संगम स्थल पर स्थित है।
👉 यह राजस्थान का एकमात्र किला है जो बिना नींव के कठोर चट्टान पर बना है।
👉 21 जून 2013 को इसे यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
✍️ सही उत्तर है – गागरोन का किला
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
सूची-I राजस्थान के दुर्ग |
सूची-II जिले |
(a) मेहरानगढ़ |
(i) बीकानेर |
(b) सिवाणा |
(ii) जोधपुर |
(c) जूनागढ़ |
(iii) झालावाड़ |
(d) गागरोन |
(iv) बाड़मेर |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
[REET Mains L-2 Sci Math 18.01.26]
🔹 व्याख्या
👉 मेहरानगढ़
दुर्ग
राजस्थान के
जोधपुर
जिले में
स्थित है।
👉
सिवाणा
दुर्ग
बाड़मेर
जिले में
स्थित प्रसिद्ध
दुर्ग है।
👉
जूनागढ़
दुर्ग
बीकानेर
जिले में
स्थित ऐतिहासिक
किला है।
👉
गागरोन
दुर्ग
झालावाड़
जिले में
स्थित जल दुर्ग
है।
✍️ सही उत्तर है – (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
निम्न किले / दुर्ग की स्थापना का सही कालक्रम क्या है ?
a. चुरू दुर्ग
b. जूनागढ़ दुर्ग
c. गागरोण दुर्ग
d. सिवाणा दुर्ग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
[Jamadar Grade II 27.12.2025]
🔹 व्याख्या
👉 सिवाणा दुर्ग सबसे प्राचीन माना जाता है और इसका निर्माण प्रारम्भिक काल में हुआ।
👉 इसके बाद गागरोण दुर्ग की स्थापना हुई।
👉 फिर मुगलकाल में जूनागढ़ दुर्ग (बीकानेर) का निर्माण कराया गया।
👉 सिवाना दुर्ग सबसे पुराना दुर्ग है जिसका निर्माण परमार वंश के शासक वीर नारायण परमार (954) ने करवाया था इसे मारवाड़ के राजाओं की शरण स्थली कहा जाता है, 1195 में गागरोन दुर्ग का निर्माण डोड राजा बिजल देव ने करवाया था इसे डोड गढ़ या धूलर गढ़ भी कहते हैं
✍️ सही उत्तर है – d, c, b, a
किस किले की खूबसूरती से अभिभूत होकर ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स टॉड ने कहा था कि अगर उन्हें राजस्थान में ____________ जागीर की पेशकश की जाए तो वे किले को चुनेंगे।
[JEN विद्युत डिप्लोमा 08.02.2025]
👉 भैंसरोड़गढ़ किला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।
👉 यह दुर्ग चम्बल और बामनी नदियों के संगम स्थल पर बना एक जल दुर्ग है।
👉 इसकी प्राकृतिक सुंदरता और स्थापत्य कला से ब्रिटिश इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड अत्यंत प्रभावित हुए थे।
👉 उन्होंने कहा — “यदि मुझे राजस्थान में किसी जागीर की पेशकश की जाए, तो मैं भैंसरोड़गढ़ को ही चुनूँगा।”
👉 यह दुर्ग अपनी शांत जलधारा और रमणीय दृश्यावली के लिए प्रसिद्ध है।
✍️ सही उत्तर है – भैंसरोड़गढ़
शेरशाह ने ख्वास खाँ को चित्तौड़ में अपना प्रतिनिधि किस शासक के समय में नियुक्त किया ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रिक) 10.01.2025]
👉 शेरशाह सूरी ने अपने शासनकाल में चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर अधिकार किया था।
👉 उसने यहाँ अपने प्रतिनिधि के रूप में ख्वास खाँ को नियुक्त किया।
👉 यह घटना महाराणा उदयसिंह के शासनकाल में हुई थी।
👉 उस समय शेरशाह ने 1544 ई. में चित्तौड़ पर आक्रमण किया था।
👉 उदयसिंह ने संघर्ष से बचने के लिए किले की चाबियाँ शेरशाह को सौंप दी थीं।
✍️ सही उत्तर है – महाराणा उदयसिंह
1459 ई. में जोधपुर में मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (पलम्बर) 08.01.2025]
👉 मेहरानगढ़ दुर्ग राजस्थान के जोधपुर नगर के ऊपर स्थित एक भव्य गिरी दुर्ग है।
👉 इसका निर्माण 1459 ई. में राव जोधा ने करवाया था।
👉 यह किला चिड़ियाटूंक पहाड़ी पर बना है, जो सामरिक दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त स्थान था।
👉 किले की नींव करणी माता द्वारा रखवाई गई थी।
👉 यह दुर्ग मारवाड़ की शक्ति, वीरता और स्थापत्य कला का प्रतीक है।
✍️ सही उत्तर है – राव जोधा
निम्न में से कौन - सा दुर्ग औदक दुर्ग है ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (STE) 05.01.2025]
👉 औदक दुर्ग वे किले होते हैं जो चारों ओर से जल से घिरे हों।
👉 ऐसे दुर्गों का निर्माण सुरक्षा और रक्षा की दृष्टि से किया जाता था।
👉 गागरोन दुर्ग (झालावाड़) राजस्थान का प्रमुख औदक / जल दुर्ग है।
👉 यह दुर्ग आहु और कालीसिंध नदियों के संगम स्थल पर स्थित है।
👉 इसे 21 जून 2013 को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
✍️ सही उत्तर है – गागरोण दुर्ग
बीकानेर के किस शासक ने जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (STE) 05.01.2025]
👉 जूनागढ़ दुर्ग राजस्थान के बीकानेर में स्थित है।
👉 इस दुर्ग का निर्माण महाराजा रायसिंह ने करवाया था।
👉 इसका निर्माण कार्य 1589 ई. से 1594 ई. के बीच हुआ।
👉 यह दुर्ग दुलमेरा के लाल पत्थरों से निर्मित है और मुगल-राजपूत शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
👉 इसके निर्माण की देखरेख उनके मंत्री कर्मचंद बछावत ने की थी।
✍️ सही उत्तर है – राय सिंह
राणीसर और पद्मासर झील किस दुर्ग के लिए जल आपूर्ति के प्रमुख साधन थे ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (पलम्बर) 08.01.2025]
👉 राणीसर और पद्मासर झीलें राजस्थान के मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) से संबंधित हैं।
👉 इन झीलों का निर्माण दुर्ग को जल आपूर्ति हेतु करवाया गया था।
👉 राणीसर झील राव जोधा की हाड़ा रानी जसमादे द्वारा बनवाई गई थी।
👉 पद्मासर झील का निर्माण राव जोधा ने सेठ पद्मचंद शाह की सहायता से करवाया था।
👉 इन झीलों से रहट के माध्यम से दुर्ग में पानी पहुँचाया जाता था।
✍️ सही उत्तर है – मेहरानगढ़
सूची I को सूची II से सुमेलित करें।
सूची I |
सूची II |
(a) वन दुर्ग |
(i) बीकानेर किला |
(b) धान्वन दुर्ग |
(ii) गागरोण किला |
(c) ओदुक दुर्ग |
(iii) जैसलमेर किला |
(d) पारिख दुर्ग |
(iv) सिवाणा किला |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
[Jamadar Grade II 27.12.2025]
🔹 व्याख्या
👉 वन
दुर्ग
ऐसे किले होते
हैं जो घने
जंगलों से घिरे
होते हैं — जैसे
सिवाणा
किला।
👉
धान्वन
दुर्ग
मरुस्थलीय
क्षेत्र में
स्थित होते
हैं — जैसे जैसलमेर
किला।
👉
ओदुक
दुर्ग
जल से सुरक्षित
किले होते हैं
— जैसे गागरोण
किला।
👉
पारिख
दुर्ग
समतल क्षेत्र
में स्थित किले
— जैसे बीकानेर
किला।
✍️ सही उत्तर है – (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
राजस्थान के निम्नलिखित ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण दुर्गों को उनके आरंभिक निर्माण के अनुसार कालक्रमानुसार (पुराने से नवीनतम) व्यवस्थित करें।
a. जयगढ़
c. नाहरगढ़
b. आमेर
d. तारागढ़
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains L-2 Sans 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉
तारागढ़
दुर्ग
अजमेर में स्थित
प्राचीन
दुर्ग
माना जाता है।
👉
इसके
बाद आमेर
दुर्ग
का निर्माण
कछवाहा
शासकों
द्वारा किया
गया।
👉
फिर
जयगढ़
दुर्ग
का निर्माण
जयपुर
राज्य
की रक्षा हेतु
हुआ।
👉
सबसे
बाद में नाहरगढ़
दुर्ग
का निर्माण
जयपुर
में किया गया।
✍️ सही उत्तर है – d, b, a, c