निम्नलिखित में से कौन सी पर्वतीय चोटी सिरोही जिले में अवस्थित नहीं है?
JEN (विद्युत/यांत्रिक, डिप्लोमा) 20.05.2022
👉 कमलनाथ की पहाड़ी (1001 मी.) सिरोही जिले में नहीं, बल्कि उदयपुर-राजसमंद क्षेत्र में स्थित है।
👉 जबकि सिरोही जिले में स्थित प्रमुख पर्वतीय चोटियाँ हैं — सेर, अचलगढ़, आबू, देलवाड़ा और गुरु शिखर।
👉 अतः कमलनाथ सिरोही जिले की पर्वतीय चोटी नहीं है।
👉 यह चोटी दक्षिणी अरावली क्षेत्र के भीतर आती है, पर सिरोही में नहीं।
अरावली पर्वतमाला की निम्न चोटियों को ऊँचाई के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें:
a. जरगा b. सेर
c. दिलवाड़ा d. गुरु शिखर
[पटवार (प्रथम चरण) 23.10.2021]
कूट -
👉 इन चोटियों की ऊँचाइयाँ हैं —
जरगा – 1431 मी., दिलवाड़ा – 1442 मी., सेर – 1597 मी., गुरु शिखर – 1722 मी.
👉 अतः ऊँचाई के बढ़ते क्रम में सही क्रम होगा:
a. जरगा < c. दिलवाड़ा < b. सेर < d. गुरु शिखर
👉 यानी विकल्प: a, c, b, d
राजस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को उनकी ऊंचाई के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें।
a. सेर
b. गुरूशिखर
c. कमलनाथ
d. देलवाड़ा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains L-2 Sans 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉
गुरूशिखर
अरावली की सबसे
ऊँची
चोटी मानी जाती
है।
👉
इसके
बाद सेर
पर्वत की ऊँचाई
अधिक मानी जाती
है।
👉
फिर
देलवाड़ा
पर्वत अपेक्षाकृत
कम ऊँचा
है।
👉
सबसे
कम ऊँचाई कमलनाथ
पर्वत की मानी
जाती है।
✍️ सही उत्तर है – b, a, d, c
अरावली की सर्वोच्च पर्वत चोटी निम्नांकित में से कौन-सी है ?
[JEN (Civil Degree) 21.08.2016]
👉 अरावली की सर्वोच्च पर्वत चोटी है गुरु शिखर (1722 मीटर), जो सिरोही जिले में स्थित है।
👉 विकल्पों में से सबसे ऊँची चोटी है सेर (1597 मीटर) — यह अरावली की द्वितीय सर्वोच्च चोटी है।
👉 शेष विकल्पों की ऊँचाई क्रमशः है —
जरगा – 1431 मी., रघुनाथगढ़ – 1055 मी., तारागढ़ – 873 मी.
भारत में पठारी क्षेत्र लगभग है -
[CET (10+2 षष्टम चरण) 11.02.2023]
👉 भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 27 प्रतिशत भाग पठारी क्षेत्र के अंतर्गत आता है 2.भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 43% भाग मैदानी है, पर्वतीय क्षेत्र 30% है, और पठारी क्षेत्र लगभग 27% है
अरावली की निम्नांकित चोटियों को उनकी ऊँचाई के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए ।
[कनिष्ठ अनुदेशक (कोस्मेटो) 08.01.2025]
👉 इन पर्वत चोटियों की ऊँचाइयाँ इस प्रकार हैं —
देलवाड़ा – 1442 मीटर
जरगा – 1431 मीटर
अचलगढ़ – 1380 मीटर
कुम्भलगढ़ – 1224 मीटर
👉 अतः इनका सही अवरोही क्रम होगा —
देलवाड़ा > जरगा > अचलगढ़ > कुम्भलगढ़
निम्नलिखित में से कौन से स्थान राजस्थान के हाड़ौती पठार क्षेत्र में आते हैं? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें)
[4th Grade 5th Phase) 21.09.2025]
👉 हाड़ौती पठार क्षेत्र में बूंदी जिले को शामिल माना जाता है।
👉 इस क्षेत्र में कोटा जिले का भी समावेश बताया गया है।
👉 करौली को भी हाड़ौती पठार क्षेत्र में माना गया है।
👉 हाड़ौती पठार मुख्यतः कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ जिलों से मिलकर बना माना गया है।
✍️ सही उत्तर है – बूंदी तथा कोटा
_______ दक्षिणी अरावली क्षेत्र में दूसरी सबसे ऊँची चोटी है ।
[कनिष्ठ अनुदेशक (टर्नर) 09.01.2025]
👉 दक्षिणी अरावली क्षेत्र में दूसरी सबसे ऊँची चोटी है देलवाड़ा, जिसकी ऊँचाई 1442 मीटर है।
👉 इस क्षेत्र की सबसे ऊँची चोटी है जरगा (1431 मीटर) नहीं, बल्कि गुरु शिखर (1722 मीटर) है, जो सिरोही में है।
राजस्थान में हाड़ौती का पठार निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है ?
निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
[JEN यांत्रिक डिग्री 10.02.2025]
👉 हाड़ौती का पठार राजस्थान का प्रमुख भौगोलिक भाग है।
👉 इसका विस्तार राज्य के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में है।
👉 यह पठार मुख्यतः कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में फैला हुआ है।
✍️ सही उत्तर है – दक्षिण-पूर्व क्षेत्र
राजस्थान में प्रि-कैम्ब्रियन चट्टानों का आधारभूत वर्णन किसके द्वारा किया गया है?
[बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक 18.06.2022]
👉 राजस्थान में प्री-कैम्ब्रियन चट्टानों का आधारभूत वर्णन ए.एम. हेरोन द्वारा किया गया था।
👉 उन्होंने राजस्थान की भू-गर्भिक संरचना का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन किया।
👉 इनके अध्ययन से राज्य की विभिन्न शैल श्रेणियों और भूगर्भीय इतिहास को समझने में सहायता मिली।
👉 उनके योगदान को राजस्थान के भूवैज्ञानिक इतिहास में विशेष स्थान प्राप्त है।
अरावली की निम्नलिखित में से कौन-सी चोटी की ऊँचाई 820 मीटर है ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) 23.03.2019]
👉 बाबई (780 मी.), खौ (920 मी.) और रघुनाथगढ़ (1055 मी.) — ये तीनों शिखर उत्तरी अरावली क्षेत्र में स्थित हैं।
👉 यह सभी पर्वतीय शिखर क्रमशः सीकर, जयपुर और झुन्झुनूं जिलों में स्थित हैं।
👉 यह क्षेत्र समानांतर पर्वत श्रेणियों और संकीर्ण घाटियों से युक्त है।
राजस्थान के कौन से जिले में 'उड़िया पठार' स्थित है ?
[पशुधन सहायक (LSA) 21.10.2018]
👉 'उड़िया पठार', राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है।
👉 यह पठार आबू पर्वत से लगभग 160 मीटर ऊँचाई पर स्थित है।
👉 यह क्षेत्र दक्षिणी अरावली पर्वतीय प्रदेश का हिस्सा है।
👉 उड़िया पठार को राजस्थान का सर्वोच्च पठार भी माना जाता है।
अरावली श्रृंखलाओं की रघुनाथगढ़ चोटी राजस्थान के _________ज़िले में स्थित है।
[कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर) 10.01.2025]
👉 रघुनाथगढ़ चोटी अरावली श्रृंखला की उत्तरी अरावली में स्थित एक प्रमुख शिखर है।
👉 इसकी ऊँचाई 1055 मीटर है और यह सीकर जिले में स्थित है।
👉 यह शिखर उत्तरी अरावली का सर्वोच्च शिखर भी माना जाता है।
रचना विधि के आधर पर अरावली पर्वत हैं -
[JEN (यांत्रिक डिप्लोमा) 21.08.2016]
👉 रचना विधि के आधार पर अरावली पर्वत एक मोड़दार (Folded) पर्वत है।
👉 यह विश्व की प्राचीनतम पर्वतमालाओं में से एक है।
👉 अरावली की संरचना में कयान्तरित एवं आग्नेय चट्टानों की प्रमुख भूमिका रही है।
👉 इसकी दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम है और यह राज्य को दो भौगोलिक भागों में बाँटती है।
'गुरु शिखर' निम्न में से किस पर्वत श्रृंखला का उच्चतम शिखर है ?
[प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 28.06.2022]
👉 'गुरु शिखर', अरावली पर्वतमाला का उच्चतम शिखर है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 1722 मीटर (5650 फीट) है।
👉 यह शिखर सिरोही जिले में स्थित आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 यह राजस्थान का भी सर्वोच्च बिंदु माना जाता है।
निम्न में से अन्तर पर्वतीय मैदान नहीं है ?
[पर्यवेक्षक परीक्षा 29.11.2015]
👉 मध्य अरावली क्षेत्र में पर्वत श्रेणियाँ और संकीर्ण घाटियाँ पाई जाती हैं।
👉 ब्यावर, अजमेर, और पीसांगन — ये सभी अरावली की पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित मैदान हैं।
👉 इनमें से विशेष रूप से ब्यावर क्षेत्र को अनेकानेक पहाड़ियों से युक्त असमतल प्रदेश बताया गया है।
👉 अतः ब्यावर को एक अन्तर पर्वतीय मैदान माना जा सकता है।
सूची-I को सूची सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट से कीजिये :
सूची-I सूची-II
अरावली के शिखर ऊँचाई मीटर में
(1) अचलगढ़ (i) 920
(2) तारागढ़ (ii) 792
(3) खौ (iii) 1380
(4) भैराच (iv) 873
[कनिप्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रोनिक्स) 23.12.2019]
Code / कूट :
(1) (2) (3) (4)
👉 (1) अचलगढ़ – 1380 मीटर
👉 (2) तारागढ़ – 873 मीटर
👉 (3) खौ – 920 मीटर
👉 (4) भैराच (बैराठ) – 792 मीटर
👉 अतः सही सुमेलित क्रम होगा —
(1) – (iii), (2) – (iv), (3) – (i), (4) – (ii)
निम्नांकित में से कौनसा (स्थलाकृति अवस्थिति) सही सुमेलित नहीं है
[CET (स्नातक) (चरण -I) 07.01.2023]
👉 उड़िया पठार – माउंट आबू के समीप स्थित है, जो आबू पर्वत से लगभग 160 मीटर ऊँचा है।
लसाडिया का पठार राजस्थान के सलूंबर जिले (पूर्व में उदयपुर) में जयसमंद झील के उत्तर-पूर्व में स्थित है
👉 भाकर – पूर्वी सिरोही में स्थित हैं, विशेषकर जालोर पर्वत क्षेत्र में जैसे रोजा भाखर, इसराना भाकर।
👉 भोराट पठार – कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य फैला है, जो उदयपुर जिले में आता है।
भोराठ का पठार किनके मध्य स्थित है ?
[कनिप्ठ अनुदेशक (मैकेनिक) 23.12.2019]
👉 भोराट का पठार, कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य स्थित है।
👉 यह पठारी क्षेत्र उदयपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में फैला हुआ है।
👉 यह दक्षिणी अरावली पर्वतीय प्रदेश का हिस्सा है और इसके चारों ओर गिरवा की पहाड़ियाँ स्थित हैं।
राजस्थान की निम्नलिखित पहाड़ियों में से कौन-सी सबसे ऊँची है ?
[4th Grade (2nd Phase) 19.09.2025]
👉 जरगा उदयपुर–राजसमंद अरावली क्षेत्र की सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 1431 मीटर बताई जाती है।
👉 पूरे राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी गुरु शिखर है।
👉 गुरु शिखर की ऊँचाई लगभग 1722 मीटर मानी जाती है।
✍️ सही उत्तर है – जरगा
'जिन्दोली सुरंग' राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से किसमें स्थित है ?
[JEN (विद्युत/यांत्रिक) (डिप्लोमा) 26.12.2020]
👉 'जिन्दोली सुरंग', राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है।
👉 यह सुरंग उत्तरी अरावली क्षेत्र का भाग है, जहाँ अरावली श्रेणियाँ समानान्तर क्रम में फैली हैं।
👉 यह क्षेत्र पर्वतीय संरचनाओं व संकीर्ण मार्गों से युक्त है।
👉 अलवर जिले में अरावली की कई श्रेणियाँ व चोटियाँ जैसे सिरावास, भानगढ़, बिलाली आदि भी स्थित हैं।
मुकुन्दरा की पहाड़ियाँ कौन-से जिलों में विस्तृत हैं ?
[REET मुख्य परीक्षा (L -1) 25.02.2023]
👉 मुकुन्दरा की पहाड़ियाँ, हाड़ौती पठार के मध्य भाग में स्थित हैं।
👉 इनका विस्तार मुख्यतः कोटा और बून्दी जिलों में हुआ है।
👉 यह पर्वतमाला उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 120 किमी लम्बी है।
👉 इनकी ऊँचाई 335 से 503 मीटर तक पाई जाती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा, राजस्थान में उच्चतम पठार है ?
[NHM Data Entry Opr 10.06.2025]
👉 उड़िया पठार राजस्थान का सबसे ऊँचा पठार माना जाता है।
👉 यह सिरोही जिले में माउंट आबू के पास स्थित है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 1360 मीटर बताई जाती है।
👉 यह अपनी ऊँचाई और भौगोलिक विशेषताओं के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – उड़िया
राजस्थान का दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र________के नाम से भी जाना जाता है
[VDO (ग्राम विकास अधिकारी) 02.11.2025]
👉 राजस्थान का दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र हाड़ौती पठार के नाम से जाना जाता है।
✍️ सही उत्तर है – हाड़ौती पठार
राजस्थान में 'नाग पहाड़' चोटी कहाँ स्थित है ?
कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रिशियन) 19.11.2024
👉 'नाग पहाड़' चोटी राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 795 मीटर है।
👉 यह चोटी तारागढ़ के पश्चिम में स्थित है और मध्य अरावली पर्वतीय प्रदेश का हिस्सा है।
👉 यह क्षेत्र संकीर्ण घाटियों और पहाड़ी श्रृंखलाओं से युक्त है।
अरावली पर्वत से सम्बद्ध पठार नहीं है -
[JEN (यांत्रिकी डिग्री) 21.08.2016]
👉 लसाड़िया, भोराट और उड़िया — ये तीनों पठार अरावली पर्वत से सम्बद्ध हैं।
👉 ये सभी दक्षिणी अरावली क्षेत्र में स्थित हैं और उदयपुर तथा सिरोही जिलों में फैले हैं।
👉 जबकि मालवा पठार अरावली से सम्बद्ध नहीं है।
👉 अतः अरावली से सम्बद्ध पठार हैं — लसाड़िया, भोराट, उड़िया।
राजस्थान में द्वितीय सर्वोच्च चोटी है ?
[कनिप्ठ अनुदेशक (मैकेनिक) 23.12.2019]
👉 राजस्थान में द्वितीय सर्वोच्च चोटी है सेर, जिसकी ऊँचाई लगभग 1597 मीटर है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले की आबू-सिरोही पर्वतमाला में स्थित है।
👉 राजस्थान की सर्वोच्च चोटी है गुरु शिखर (1722 मीटर), जो आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 सेर के अतिरिक्त इस क्षेत्र में अचलगढ़, देलवाड़ा, आबू जैसी ऊँचाई वाली चोटियाँ भी हैं।
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
सूची-I राजस्थान की चोटियाँ |
सूची-II जिला |
(a) रघुनाथगढ़ |
(i) अजमेर |
(b) खो |
(ii) सीकर |
(c) तारागढ़ |
(iii) उदयपुर |
(d) जरगा |
(iv) जयपुर |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
[REET Mains L-2 Sci Math 18.01.26]
🔹 व्याख्या
👉 रघुनाथगढ़
चोटी राजस्थान
के सीकर
जिले में स्थित
है।
👉
खो
चोटी जयपुर
जिले में पाई
जाती है।
👉
तारागढ़
चोटी अजमेर
जिले से संबंधित
है।
👉
जरगा
चोटी उदयपुर
जिले में स्थित
है।
✍️ सही उत्तर है – (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
अरावली की चोटियों का सही अवरोही क्रम कौनसा है?
JEN (विद्युत/यांत्रिक, डिग्री) 20.05.2022
👉 इन चोटियों की ऊँचाइयाँ इस प्रकार हैं —
गुरु शिखर – 1722 मी. > सेर – 1597 मी. > देलवाड़ा – 1442 मी. > जरगा – 1431 मी. > अचलगढ़ – 1380 मी.
👉 दिए गए क्रम में देलवाड़ा शामिल नहीं है, लेकिन
गुरु शिखर > सेर > जरगा > अचलगढ़ — यह क्रम सही अवरोही क्रम है।
👉 ये सभी शिखर दक्षिणी अरावली क्षेत्र में स्थित हैं।
विन्ध्यन कगार किस प्रकार की चट्टानों से निर्मित है ?
JEN (विद्युत डिग्रीधारक) 19.05.2022
👉 विन्ध्यन कगार, मुख्यतः बालुका पत्थर (Sandstone) से निर्मित है।
👉 यह चट्टानें विन्ध्य श्रेणी के अंतर्गत आती हैं और राजस्थान के पूर्वी व दक्षिणी-पूर्वी भागों में फैली हैं।
👉 इन क्षेत्रों में बलुआ पत्थर, चूना पत्थर और शैल प्रमुखता से पाई जाती हैं।
👉 विन्ध्यन कगारों का विस्तार करौली, धौलपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर आदि जिलों में हुआ है।
निम्नलिखित में से कौनसा ( पर्वतीय चोटी - ऊँचाई (मीटर)) सुमेलित नहीं है?
[पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड -II 11.09.2022]
👉 इन पर्वतीय चोटियों की ऊँचाइयाँ निम्न प्रकार से हैं —
सेर – 1597 मीटर
रघुनाथगढ़ – 1055 मीटर
जरगा – 1431 मीटर
अचलगढ़ – 1380 मीटर (1280 नहीं)
राजस्थान का सबसे ऊँचा पठार है
[पशुधन सहायक (LSA) 21.08.2016]
👉 उड़िया पठार, राजस्थान का सबसे ऊँचा पठार माना जाता है।
👉 यह आबू पर्वत से 160 मीटर ऊँचाई पर स्थित है और सिरोही जिले में आता है।
👉 यह पठार दक्षिणी अरावली पर्वतीय प्रदेश का हिस्सा है।
👉 उड़िया पठार की विशेषता है इसकी अत्यधिक ऊँचाई और प्राकृतिक विविधता।
अरावली पर्वतमाला के किस भाग में तारागढ़ पर्वत चोटी स्थित है ?
[4th Grade (4th Phase) 20.09.2025]
👉 तारागढ़ पर्वत चोटी मध्य अरावली क्षेत्र में स्थित मानी जाती है कारी सारे बोला।
✍️ सही उत्तर है – मध्य अरावली क्षेत्र
अरावली की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को उनकी ऊँचाई के अनुसार
[प्रयोगशाला सहायक 13.11.2016]
👉 इन पर्वत चोटियों की ऊँचाइयाँ हैं —
जरगा – 1431 मी.
अचलगढ़ – 1380 मी.
कुम्भलगढ़ – 1224 मी.
रघुनाथगढ़ – 1055 मी.
👉 अतः इनका सही अवरोही क्रम होगा —
जरगा > अचलगढ़ > कुम्भलगढ़ > रघुनाथगढ़
संतों का शिखर से सम्बन्धित है ?
[पर्यवेक्षक परीक्षा 29.11.2015]
👉 गुरु शिखर को 'संतों का शिखर' कहा जाता है।
👉 यह राजस्थान की सर्वोच्च पर्वत चोटी (1722 मीटर) है।
👉 यह सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 इस क्षेत्र में आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व के कई स्थल स्थित हैं।
ऊपर माल का पठार मिल जाता है ?
[पर्यवेक्षक परीक्षा 29.11.2015]
👉 विन्ध्यन पठार में ऊपर माल का पठार मिल जाता है।
👉 यह क्षेत्र मुख्यतः पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में विस्तृत है।
👉 इस श्रेणी की चट्टानों में बलुआ पत्थर, चूना पत्थर और शैल प्रमुख हैं।
👉 विन्ध्यन पठार का विस्तार करौली, धौलपुर, बून्दी, सवाई माधोपुर आदि जिलों में है।
गुरुशिखर पर्वत चोटी अरावली के किस प्रदेश का भाग है ?
[उद्योग प्रचार अधिकारी 22.07.2018]
👉 गुरु शिखर पर्वत चोटी, दक्षिणी अरावली प्रदेश का भाग है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 इसकी ऊँचाई 1722 मीटर है, जो राजस्थान की सर्वोच्च चोटी मानी जाती है।
👉 इस क्षेत्र में अन्य शिखर हैं — सेर, अचलगढ़, देलवाड़ा और आबू।
'रोजा भाकर' शिखर राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है ?
[प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) 30.06.2022]
👉 'रोजा भाकर' शिखर, राजस्थान के जालौर जिले में स्थित है।
👉 यह शिखर दक्षिणी अरावली के अंतर्गत जालौर पर्वत क्षेत्र में आता है।
👉 इसी क्षेत्र में अन्य शिखर हैं — इसराना भाकर (839 मी.) और झारोला पहाड़ (588 मी.)।
👉 यह भाग जवाई नदी घाटी के दक्षिण में स्थित है।
'लसाडिया पठार' राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 27.02.2023]
👉 लसाडिया का पठार, उदयपुर जिले में स्थित है और यह जयसमन्द झील के पूर्व में फैला हुआ है।
👉 यह क्षेत्र विच्छेदित एवं अपरदित पर्वतीय भू-आकृति का उदाहरण है।
👉 लसाडिया पठार, दक्षिणी अरावली क्षेत्र का हिस्सा है, जहाँ अनेक पहाड़ियाँ और गिरवा क्षेत्र स्थित हैं।
👉 यह पठार प्राकृतिक विविधता से भरपूर है।
जालोर पहाडी क्षेत्र का सर्वोच्च शिखर है :
[संकलनकर्ता परीक्षा 21.08.2016]
👉 जालोर पहाड़ी क्षेत्र का सर्वोच्च शिखर है इसराना भाकर, जिसकी ऊँचाई लगभग 839 मीटर है।
👉 यह शिखर जवाई नदी घाटी के दक्षिण में स्थित है और दक्षिणी अरावली क्षेत्र का हिस्सा है।
👉 अन्य प्रमुख शिखर हैं — रोजा भाकर (730 मी.) और झारोला पहाड़ (588 मी.)।
👉 यह क्षेत्र सिरोही और जालोर जिलों की पर्वतीय स्थलाकृति को दर्शाता है।
अरावली की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है -
[CET (10+2 प्रथम चरण) 04.02.2023]
👉 अरावली की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है सेर (1597 मीटर), जिसे कई बार सेरगढ़ भी कहा जाता है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले में स्थित आबू-सिरोही श्रेणी का हिस्सा है।
👉 अरावली की सबसे ऊँची चोटी है गुरु शिखर (1722 मीटर)।
👉 इस क्षेत्र में अचलगढ़, देलवाड़ा, आबू और ऋषिकेश जैसे अन्य शिखर भी हैं।
निम्न लिखित में से उत्तरी अरावली का सर्वोच्च शिखर कौन सा है
[अन्वेषक परीक्षा 21.08.2016]
👉 उत्तरी अरावली का सर्वोच्च शिखर है रघुनाथगढ़ (1055 मीटर)।
👉 विकल्पों की ऊँचाई —
बैराठ – 704 मी., जयगढ़ – 648 मी., नाहरगढ़ – 599 मी., भानगढ़ – 649 मी.
निम्नलिखित में से राजस्थान की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है ?
[लाइब्रेरियन परीक्षा 27 जुलाई 2025]
👉 राजस्थान की सबसे ऊँची पर्वत चोटी गुरु शिखर है।
👉 यह अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊँचा स्थान है।
👉 यह माउंट आबू (सिरोही जिला) में स्थित है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 1,722 मीटर (5,650 फीट) है।
✍️ सही उत्तर है – गुरु शिखर
अरावली श्रेणी में निम्नलिखित में से कौन सी सर्वोच्च पर्वत चोटी है ?
[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 27.02.2023]
👉 अरावली श्रेणी की सर्वोच्च पर्वत चोटी है गुरु शिखर, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर (5650 फीट) है।
👉 सेर चोटी की ऊँचाई 1597 मीटर है
👉 यह चोटी सिरोही जिले में स्थित आबू पर्वत का भाग है।
👉 यह राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी भी मानी जाती है।
👉 गुरु शिखर के अलावा सेर, अचलगढ़, देलवाड़ा भी प्रमुख शिखर हैं।
राजस्थान के कौन से भू-आकृतिक क्षेत्र में मुकुन्दरा और बून्दी पहाड़ियाँ स्थित है ?
[स्टेनोग्राफर परीक्षा 05.10.2024]
👉 मुकुन्दरा और बून्दी की पहाड़ियाँ, राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी पठारी क्षेत्र (हाड़ौती) में स्थित हैं।
👉 यह क्षेत्र मुख्यतः कोटा, बारां, बून्दी और झालावाड़ जिलों में फैला है।
👉 इन पहाड़ियों की बनावट अर्द्ध-चन्द्राकार है और औसत ऊँचाई 300–503 मीटर तक है।
👉 यह क्षेत्र लावा मिश्रित व विन्ध्य शैलों के सम्मिश्रण से बना है।
निम्नांकित चोटियों को ऊँचाई के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
[वनरक्षक (द्वितीय चरण -B) 11.12.2022]
1.टॉडगढ़ (मोरमजी / गोरम जी): 934 मीटर (3,281 फीट) - यह मध्य अरावली की सबसे ऊंची चोटी है, जो अजमेर जिले (राजसमंद की सीमा के पास) में स्थित है।2.खो (खोह): 920 मीटर - यह उत्तरी अरावली का हिस्सा है, जो मुख्य रूप से जयपुर जिले में स्थित है।3.नागपहाड़: 795 मीटर (लगभग 2,608 फीट) - यह अजमेर जिले में स्थित है और मध्य अरावली श्रेणी का हिस्सा है।4 .बरौच (भैराच / भेराच): 792 मीटर - यह उत्तर अरावली क्षेत्र में अलवर जिले में स्थित है।
निम्नलिखित में से कौन-सी चोटी राजस्थान के मध्य अरावली पर्वतमाला में स्थित है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
[4th Grade (3rd Phase) 20.09.2025]
👉 तारागढ़ चोटी मध्य अरावली क्षेत्र में स्थित है कारी सारे बोला।
👉 यह चोटी अजमेर जिले के अंतर्गत आती है कारी सारे बोला।
👉 तारागढ़ की कुल ऊँचाई लगभग 870 मीटर बताई जाती है कारी सारे बोला।
✍️ सही उत्तर है – तारागढ़
निम्न में से राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
[जेल प्रहरी (Shift-2nd) 12.04.2025]
👉 गुरु शिखर अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी है।
👉 यह राजस्थान के सिरोही जिले में, माउंट आबू के पास स्थित है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 1,722 मीटर है।
✍️ सही उत्तर है – गुरु शिखर
राजस्थान में अरावली पर्वतमाला में निम्नलिखित में से कौन सा सबसे ऊँचा स्थान है?
निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[JEN (Mech. Diploma) 10.02.2025]
👉 गुरु शिखर अरावली पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है।
👉 यह अबूदा पर्वत (माउंट आबू), राजस्थान में स्थित है।
👉 इसकी ऊँचाई 1,722 मीटर (5,650 फीट) है।
👉 अरावली पर्वतमाला दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा व राजस्थान को पार करती हुई गुजरात में समाप्त होती है।
✍️ सही उत्तर है – गुरु शिखर
'सेर' पर्वत चोटी की ऊँचाई क्या है ?
[प्रयोगशाला सहायक 03.02.2019]
👉 'सेर' पर्वत चोटी की ऊँचाई 1597 मीटर है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले की आबू-सिरोही पर्वतमाला में स्थित है।
👉 यह राजस्थान की द्वितीय सर्वोच्च चोटी है और दक्षिणी अरावली क्षेत्र का भाग है।
👉 इसके समीप ही गुरु शिखर (1722 मी.) स्थित है, जो राज्य की सर्वोच्च चोटी है।
निम्नलिखित में से कौन-सी अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है ?
[Driver Exam 23 Nov 2025]
🔹 व्याख्या
👉
अरावली
पर्वतमाला
भारत की प्राचीन
पर्वत श्रृंखला
है।
👉
इसकी
सबसे ऊँची चोटी
गुरु शिखर
है।
👉
यह
माउंट
आबू (सिरोही)
में
स्थित है।
✍️ सही उत्तर है – गुरु शिखर
निम्नलिखित पर्वतों की ऊँचाइयों का सही अवरोही क्रम चुनिए -
[वनरक्षक (प्रथम चरण) 12.11.2022]
👉 इन पर्वत चोटियों की ऊँचाइयाँ निम्नलिखित हैं —
सेर पीक (1597 मी.) > अचलगढ़ (1380 मी.) > खोह (920 मी.) > तारागढ़ (873 मी.)
👉 अतः इनका सही अवरोही क्रम होगा:
सेर पीक > अचलगढ़ > खोह > तारागढ़
👉 ये सभी शिखर अरावली पर्वतमाला के विभिन्न भागों में स्थित हैं।
राजस्थान में भोराट का पठार स्थित है
[JEN (Civil Diploma) 21.08.2016]
👉 भोराट का पठार, राजस्थान के कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच स्थित है।
👉 यह क्षेत्र उदयपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में आता है।
👉 यह पठार दक्षिणी अरावली पर्वतीय प्रदेश का हिस्सा है।
👉 इसके चारों ओर गिरवा क्षेत्र की पहाड़ियाँ फैली हुई हैं।
अरावली की निम्नलिखित चोटियों को उनकी ऊंचाई के घटते हुए क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) गुरु शिखर
(b) सेर
(c) अचलगढ़
(d) देलवाड़ा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
[REET Mains L-2 Hindi 19.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉
गुरु
शिखर
अरावली की सबसे
ऊँची चोटी है।
👉
सेर,
अचलगढ़,
और
देलवाड़ा
क्रमशः ऊँचाई
में घटते हुए
आते हैं।
✍️ सही उत्तर है – a, b, c, d
निम्नलिखित में से कौनसा जिला भोराट पठारी प्रदेश में अवस्थित है ?
[प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 28.06.2022]
👉 भोराट पठार, उदयपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
👉 यह क्षेत्र कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच फैला हुआ है।
👉 यह पठारी भाग दक्षिणी अरावली प्रदेश के अंतर्गत आता है।
👉 अतः उदयपुर जिला भोराट पठारी क्षेत्र में स्थित है।
निम्नांकित में से कौन सी आग्नेय चट्टानें जालौर में पाई जाती हैं ?
(i) गेब्रो (ii) ग्रेनाइट
(iii) रायोलाईट (iv) बेसाल्ट
[CET (10+2 द्वितीय चरण) 04.02.2023]
कूट -
👉 जालौर जिले में पाई जाने वाली प्रमुख आग्नेय चट्टानें हैं — ग्रेनाइट और रायोलाइट।
👉 ये चट्टानें मलानी श्रेणी की हैं, जो रायोलाइटिक लावा समूह से बनी होती हैं।
👉 जालौर ग्रेनाइट, सिवाना और एरिनपुरा ग्रेनाइट भी इसी श्रेणी से संबंधित हैं।
👉 ये चट्टानें अरावली शिष्ट पर टिकी हुई होती हैं।
राजस्थान में कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच का पठार है ?
[कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (भौतिक) 21.09.2019]
👉 राजस्थान में कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच स्थित पठार को भोराट पठार कहा जाता है।
👉 यह उदयपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में फैला हुआ है।
👉 यह पठार दक्षिणी अरावली पर्वतीय क्षेत्र का भाग है और इसके चारों ओर गिरवा क्षेत्र की पहाड़ियाँ स्थित हैं।
👉 यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और ऊँचाई से युक्त है।
निम्नलिखित में से कौन सा क्रम पर्वत चोटियों एवं उनकी ऊंचाईयों के अवरोही क्रम के अनुसार सही है?
[वनरक्षक (चतुर्थ चरण) 13.11.2022]
👉 इन चोटियों की ऊँचाइयाँ इस प्रकार हैं —
भैराच/बैराठ (704 मी.) > बाबई (780 मी.) > नाग पहाड़ (695 मी.)
👉 जबकि भैराच और बैराठ एक ही शिखर के लिए प्रयुक्त नाम हैं।
👉 अतः सही अवरोही क्रम होगा —
बाबई > बैराठ (भैराच) > नाग पहाड़
👉 यह सभी शिखर उत्तरी अरावली क्षेत्र में स्थित हैं।
तारागढ़ पर्वत चोटी अरावली के निम्नलिखित प्रदेशों में से किसका भाग है ?
[कनिप्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रोनिक्स) 23.12.2019]
👉 तारागढ़ पर्वत चोटी राजस्थान के मध्य अरावली प्रदेश का भाग है।
👉 यह चोटी अजमेर जिले में स्थित है और इसकी ऊँचाई लगभग 873 मीटर है।
👉 तारागढ़ के पश्चिम में फैली पर्वत शृंखलाएँ नाग पहाड़ के नाम से जानी जाती हैं।
👉 यह क्षेत्र संकीर्ण घाटियों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों से युक्त है।
निम्नलिखित में से कौन - सा राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी पठार के संदर्भ में सत्य है ?
a. यह मालवा पठार का ही विस्तार है।
b. यह हाड़ौती के पठार के नाम से भी जाना जाता है ।
c. इस प्रदेश की औसत ऊँचाई 3000 मीटर है।
d. मुकुंदरा की पहाड़ियाँ भी इसी प्रदेश का भाग हैं।
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
[कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर) 10.01.2025]
👉 a. यह मालवा पठार का ही विस्तार है – सही है, दक्षिणी-पूर्वी पठार वास्तव में मालवा का ही विस्तार है।
👉 b. यह हाड़ौती के पठार के नाम से भी जाना जाता है – यह कथन भी सही है।
👉 c. औसत ऊँचाई 3000 मीटर है – यह गलत है, वास्तविक औसत ऊँचाई लगभग 500 मीटर है।
👉 d. मुकुंदरा की पहाड़ियाँ इसी प्रदेश का भाग हैं – यह भी सही है।
कॉलम I में चौटियों को उनकी कॉलम II ऊचाई के अनुसार मिलाईये :
|
कॉलम I (चौटियों) |
कॉलम II (ऊचाई) |
|
i. खौं |
a. 885 मी अजमेर |
|
ii. रघुनाथ गढ़ |
b. 1727 मी सिरोही |
|
iii. तारागढ़ |
c. 1055 मी सीकर |
|
iv. गुरु शिखर |
d. 920 मी जयपुर |
कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर प्रयो.) 16.11.2024
👉 i. खौं – 920 मी (जयपुर) → d
👉 ii. रघुनाथगढ़ – 1055 मी (सीकर) → c
👉 iii. तारागढ़ – 885 मी (अजमेर) → a
👉 iv. गुरु शिखर – 1722 मी (सिरोही) → b
👉 अतः सही सुमेलित क्रम —
i - d, ii - c, iii - a, iv - b
गिरवा पहाड़ियाँ किस जिले में स्थित हैं ?
[कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) 26.03.2019]
👉 गिरवा पहाड़ियाँ, राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित हैं।
👉 ये पहाड़ियाँ उदयपुर बेसिन को घेरे हुए हैं और दक्षिणी अरावली प्रदेश का हिस्सा हैं।
👉 यह क्षेत्र भोराट पठार, जयसमंद झील और लसाडिया पठार के निकट स्थित है।
निम्नलिखित में से कौनसी चोटी दक्षिण अरावली श्रृंखला में अवस्थित नहीं है?
[हाउस कीपर परीक्षा 09.07.2022]
👉 सेर, दिलवाड़ा और कमलनाथ — ये तीनों चोटियाँ दक्षिणी अरावली श्रृंखला में स्थित हैं।
👉 सेर (1597 मी.) और दिलवाड़ा (1442 मी.) शिखर सिरोही जिले में स्थित हैं।
👉 कमलनाथ की पहाड़ी (1001 मी.), उदयपुर-राजसमंद क्षेत्र में स्थित है।
👉 बिलाली चोटी ( 775 मीटर) अलवर में स्थित है
निम्नलिखित में से कौनसी पर्वत चोटी उत्तरी अरावली में अवस्थित नहीं है ?
[कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (सीरम) 15.09.2019]
👉 सज्जनगढ़ (938 मी.) पर्वत चोटी, दक्षिणी अरावली क्षेत्र में स्थित है, जो उदयपुर जिले का भाग है।
👉 जबकि उत्तरी अरावली की प्रमुख चोटियाँ हैं — रघुनाथगढ़, बाबई, खोह, भानगढ़, बैराठ आदि।
👉 अतः सज्जनगढ़ चोटी उत्तरी अरावली में स्थित नहीं है।
👉 यह चोटी जयसमंद झील के निकट स्थित है।
अरावली श्रृंखला के निम्नलिखित शिखरों में सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ?
[CET (स्नातक) 27.09.2024 प्रथम चरण]
👉 अरावली श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी है गुरु शिखर, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 गुरु शिखर, राजस्थान राज्य की भी सर्वोच्च चोटी मानी जाती है।
👉 इसके समीप स्थित अन्य प्रमुख शिखर हैं — सेर, अचलगढ़ और देलवाड़ा।
अरावली की निम्न लिखित पर्वत चोटियों को उनकी ऊँचाई के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए -
[पटवारी मुख्य परीक्षा 24.12.2016]
👉 इन पर्वत चोटियों की ऊँचाइयाँ हैं —
रघुनाथगढ़ – 1055 मी.
अचलगढ़ – 1380 मी.
जरगा – 1431 मी.
कुम्भलगढ़ – 1224 मी.
👉 अतः आरोही क्रम होगा —
रघुनाथगढ़ < कुम्भलगढ़ < अचलगढ़ < जरगा
असंगत युग्म को छाँटिए -
[JEN (Civil डिग्री) 16.10.2016]
पर्वत चोटी - जिला
👉 बीलाली – अलवर — सही, यह चोटी उत्तरी अरावली क्षेत्र में स्थित है।
👉 बाबई – जयपुर — बाबई चोटी जयपुर जिले में स्थित है।
👉 कुम्भलगढ़ – राजसमन्द — सही, यह चोटी दक्षिणी अरावली का भाग है।
जालौर ग्रेनाइट से निर्मित पहाड़ियां होती है
[पर्यवेक्षक परीक्षा 29.11.2015]
👉 जालौर ग्रेनाइट से निर्मित पहाड़ियाँ, सामान्यतः गुम्बदाकार आकृति की होती हैं।
👉 ये चट्टानें मालानी श्रेणी की आग्नेय उत्पत्ति की हैं और पश्चिमी राजस्थान में विस्तृत हैं।
👉 इस प्रकार की आकृति विशेष रूप से जालौर और सिवाना क्षेत्रों में देखी जाती है।
👉 ये पहाड़ियाँ प्राकृतिक अपरदन और चट्टानों की आंतरिक बनावट के कारण गुम्बदाकार बनती हैं।
राजस्थान में सर्वोच्च पर्वत चोटी है -
कनिष्ठ अनुदेशक (मैके. डीजल) 16.11.2024
👉 राजस्थान की सर्वोच्च पर्वत चोटी है गुरु शिखर, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 अन्य विकल्पों की ऊँचाइयाँ हैं —
सेर – 1597 मीटर, नागपानी – 867 मीटर, आबू – 1295 मीटर
गुरुशिखर की चोटी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
[4th Grade 5th Phase) 21.09.2025]
👉 गुरुशिखर अरावली की सबसे ऊँची चोटी है, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर बताई जाती है।
👉 तारागढ़ चोटी मध्य अरावली में अजमेर जिले में स्थित है और इसकी ऊँचाई 870 मीटर है।
✍️ सही उत्तर है – समुद्र तल से गुरुशिखर की ऊँचाई 2722 मीटर है।
सिरोही जिले में तीव्र ढाल युक्त एवं ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों का स्थानीय नाम है ?
JEN (सिविल डिग्रीधारक) 18.05.2022
👉 सिरोही जिले में तीव्र ढाल युक्त और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में 'भाकर' कहा जाता है।
👉 यह शब्द विशेषकर जालौर पर्वत क्षेत्र की असमतल व गोलाकार पहाड़ियों के लिए प्रयुक्त होता है।
👉 प्रमुख उदाहरण हैं — रोजा भाकर, इसराना भाकर और झारोला पहाड़।
👉 ये सभी स्थल दक्षिणी अरावली के पर्वतीय भू-भाग का हिस्सा हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी उदयपुर - राजसमन्द क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
[कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) 07.01.2025]
👉 उदयपुर–राजसमन्द क्षेत्र की सबसे ऊँची चोटी है जरगा, जिसकी ऊँचाई 1431 मीटर है।
👉 यह चोटी दक्षिणी अरावली पर्वतीय प्रदेश में स्थित है।
👉 अन्य विकल्पों की ऊँचाइयाँ हैं —
कुम्भलगढ़ – 1224 मीटर, देलवाड़ा – 1442 मीटर (लेकिन सिरोही में), अचलगढ़ – 1380 मीटर
👉 अतः उदयपुर–राजसमन्द क्षेत्र में सबसे ऊँचा शिखर है — जरगा
'उरिया पठार' राजस्थान के किस जिले में अवस्थित है ?
[कर सहायक 14.10.2018]
👉 'उड़िया पठार' राजस्थान के सिरोही जिले में अवस्थित है।
👉 यह पठार आबू पर्वत से 160 मीटर ऊँचा है और दक्षिणी अरावली क्षेत्र का हिस्सा है।
👉 यहाँ गुरु शिखर, अचलगढ़, देलवाड़ा जैसी ऊँची चोटियाँ भी स्थित हैं।
राजस्थान का ‘जर्गा पर्वत' निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है ?
निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
[JEN यांत्रिक डिग्री 10.02.2025]
👉 जर्गा पर्वत दक्षिणी अरावली का एक हिस्सा है।
👉 यह उदयपुर–राजसमंद क्षेत्र में स्थित है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 1431 मीटर है।
✍️ सही उत्तर है – उदयपुर–राजसमंद
अरावली के निम्न लिखित शिखरों के अवरोही क्रम
[अन्वेषक परीक्षा 21.08.2016]
👉 इन शिखरों की ऊँचाइयाँ आपके पृष्ठों के अनुसार इस प्रकार हैं —
जरगा – 1431 मी.
अचलगढ़ – 1380 मी.
सायरा – 900 मी.
कोटड़ा – 450 मी.
👉 अतः इनका सही अवरोही क्रम होगा —
जरगा > अचलगढ़ > सायरा > कोटड़ा
निम्नलिखित में से कौन-सा पठार माउन्ट आबू पर्वत स्थल से 8 किमी दूर गुरु शिखर चोटी के नीचे स्थित है ?
[उद्योग निरीक्षक परीक्षा 24.06.2018]
👉 यह पठार आबू पर्वत से 160 मीटर ऊँचाई पर स्थित है।
👉 यह क्षेत्र सिरोही जिले में आता है और दक्षिणी अरावली का हिस्सा है।
👉 उड़िया पठार को राजस्थान का सर्वोच्च पठार भी कहा जाता है।
शिवपुरघाट, सूरा घाट और देबारी हैं।
[संकलनकर्ता परीक्षा 21.08.2016]
👉 शिवपुर घाट, सूरा घाट और देबारी, अरावली पर्वतमाला के दर्रे (घाटियाँ) हैं।
👉 ये सभी दर्रे अजमेर जिले की ब्यावर तहसील में स्थित हैं।
👉 यह क्षेत्र मध्य अरावली पर्वतीय प्रदेश का भाग है, जहाँ अनेक संकीर्ण घाटियाँ एवं पहाड़ियाँ पाई जाती हैं।
👉 ये दर्रे स्थानीय आवागमन और संपर्क मार्गों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अरावली श्रृंखला का उच्चतम शिखर है-
[REET मुख्य परीक्षा (L -1) 25.02.2023]
👉 अरावली श्रृंखला का उच्चतम शिखर है गुरु शिखर, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर (5650 फीट) है।
इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने इस चोटी को 'संतों का शिखर' भी कहा है
👉 यह शिखर सिरोही जिले में स्थित आबू पर्वत पर पाया जाता है।
👉 यह न केवल अरावली का, बल्कि पूरे राजस्थान का सर्वोच्च बिंदु भी है।
👉 गुरु शिखर के उत्तर में उडिया पठार और अन्य ऊँचाई वाले शिखर स्थित हैं।
निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
[प्रयोगशाला सहायक 03.02.2019]
👉 घग्घर – मृत नदी — यह नदी अब केवल वर्षा ऋतु में बहती है।
👉 भोराट – पठार — यह कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच स्थित है।
👉 सेर – अरावली चोटी — यह अरावली की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है (1597 मी.)।
निम्नलिखित में से कौन-सी चोटी राजस्थान के आबू-सिरोही खंड में स्थित नहीं है ?
[Conductor Exam 06.11.2025]
🔹 व्याख्या
👉
आबू–सिरोही
खंड में
स्थित प्रमुख
चोटियों में
गुरु
शिखर,
अचलगढ़
और दिलवाड़ा
शामिल हैं।
👉
गुरु
शिखर
राजस्थान की
सबसे ऊँची चोटी
है और माउंट
आबू क्षेत्र
में स्थित है।
👉
जरगा
चोटी उदयपुर–अरावली
क्षेत्र
में स्थित मानी
जाती है,
न
कि आबू–सिरोही
खंड में।
👉
इसलिए
यह आबू–सिरोही
खंड में स्थित
नहीं है।
✍️ सही उत्तर है – जरगा
जयसमन्द झील के पूर्व में पठार स्थिति है ?
[पर्यवेक्षक परीक्षा 29.11.2015]
👉 जयसमन्द झील के पूर्व में स्थित पठार को लसाड़िया का पठार कहा जाता है।
👉 यह क्षेत्र विच्छेदित एवं अपरदित पर्वतीय भू-आकृति का उदाहरण है।
👉 यह दक्षिणी अरावली प्रदेश में स्थित है और उदयपुर जिले का हिस्सा है।
👉 इसके आसपास के क्षेत्र को गिरवा कहा जाता है।
सुमेलित कीजिए-
[वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक 19.06.2022]
चोटियाँ ऊँचाई (मीटर में)
(A) रघुनाथगढ़ (I) 840
(B) सेर (II) 869
(C) डोरा पर्वत (III) 1597
(D) गोगुंडा (IV) 1055
कूट हैं -
👉 रघुनाथगढ़ – 1055 मी.
👉 सेर – 1597 मी.
👉 डोरा पर्वत – 869 मी.
👉 गोगुन्दा – 840 मी.
👉 अतः सही सुमेलित क्रम होगा —
A-IV, B-III, C-II, D-I
राजस्थान में कौन-सा पठार कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य स्थित है ?
कनिष्ठ अनुदेशक (रेफ्रिजरेशन) 18.11.2024
👉 राजस्थान में कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य स्थित पठार को भोराट पठार कहा जाता है।
👉 यह पठार उदयपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
👉 यह क्षेत्र दक्षिणी अरावली पर्वतीय प्रदेश का हिस्सा है।
👉 इसके चारों ओर गिरवा क्षेत्र की पहाड़ियाँ फैली हुई हैं।
'फुलवारी की नाल ' स्थित है :
[प्रयोगशाला सहायक 03.02.2019]
👉 दक्षिणी अरावली क्षेत्र में कई वन आच्छादित क्षेत्र, अभयारण्य और घाटियाँ स्थित हैं।
👉 इस क्षेत्र में प्रमुख स्थल हैं — आबू पर्वत, गिरवा क्षेत्र, लसाडिया का पठार और उदयपुर बेसिन।
राजस्थान में सबसे ऊँची पर्वत चोटी है
[कनिष्ठ अनुदेशक (ICT) 04.01.2025]
👉 राजस्थान में सबसे ऊँची पर्वत चोटी है गुरु शिखर, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 अन्य विकल्पों की ऊँचाइयाँ हैं —
अचलगढ़ – 1380 मीटर, जरगा – 1431 मीटर, बैराठ – 704 मीटर
कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच पठार स्थिति हैं
[पर्यवेक्षक परीक्षा 29.11.2015]
👉 कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच स्थित पठार को भोराट का पठार कहा जाता है।
👉 यह उदयपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में फैला हुआ है।
👉 यह पठार दक्षिणी अरावली पर्वतीय क्षेत्र का हिस्सा है।
👉 इसके चारों ओर गिरवा क्षेत्र की पहाड़ियाँ फैली हुई हैं।
मालाणी पहाड़ी _____ में स्थित है ।
[वनपाल परीक्षा 06.11.2022]
👉 मालाणी पहाड़ी का संबंध मालानी श्रेणी से है, जिसकी चट्टानें रायोलाइटिक लावा समूह से बनी हैं।
👉 यह श्रेणी जोधपुर के निकट स्थित है और अरावली शिष्ट पर टिकी हुई है।
👉 जालौर ग्रेनाइट, सिवाना और एरिनपुरा ग्रेनाइट भी इसी मालानी श्रेणी से संबंधित हैं।
👉 यह क्षेत्र आग्नेय चट्टानों के विस्तृत विस्तार के लिए जाना जाता है।
निम्नलिखित में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है ?
[लवण निरीक्षक (उद्योग) 22.12.2019]
👉 घग्घर – मृत नदी यह नदी वर्तमान में वर्षा ऋतु को छोड़कर शुष्क रहती है।
👉 भोराट – पठार यह कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच स्थित एक पठारी क्षेत्र है।
👉 सेर – अरावली की चोटी यह दक्षिणी अरावली की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है (1597 मी.)।
👉 नागपानी – अरावली दर्रा बल्कि यह एक चोटी (867 मी.) है, दर्रा नहीं।
इनमें से कौन सी अरावली श्रृंखला की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है ?
[स्टेनोग्राफर परीक्षा 21.03.2021]
👉 अरावली श्रृंखला की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है गुरु शिखर, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर (5650 फीट) है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 यह न केवल अरावली की, बल्कि पूरे राजस्थान की सर्वोच्च चोटी मानी जाती है।
👉 इसके बाद सेर, देलवाड़ा और अचलगढ़ प्रमुख ऊँचाइयों वाले शिखर हैं।
सेर चोटी की ऊँचाई कितनी है ?
[उद्योग प्रचार अधिकारी 22.07.2018]
👉 सेर चोटी की ऊँचाई 1597 मीटर है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले में स्थित है और दक्षिणी अरावली का भाग है।
👉 यह राजस्थान की द्वितीय सर्वोच्च चोटी मानी जाती है।
👉 इसके समीप ही गुरु शिखर (1722 मीटर) स्थित है, जो राज्य की सर्वोच्च चोटी है।
निम्नलिखित में से कौन सा समूह राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊँचाई के अनुसार अवरोही क्रम में सही क्रम दर्शाता है ?
[पटवार प्री. परीक्षा 2015]
👉 पर्वत चोटियों की ऊँचाइयाँ निम्न प्रकार हैं —
टाटगढ़ – 933 मीटर
खो (खौ) – 920 मीटर
बीलाली – 775 मीटर (बिलाली)
रोजा भाखर – 730 मीटर
👉 अतः इनका सही अवरोही क्रम होगा —
टाटगढ़ > खो > बीलाली > रोजा भाखर
निम्नलिखित में से अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है ?
[CET (10+2) 24.10.2024 पंचम चरण]
👉 अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊँचा शिखर है गुरु शिखर, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 अन्य विकल्पों की ऊँचाइयाँ हैं —
सेर – 1597 मीटर, दिलवाड़ा – 1442 मीटर, ऋषिकेश – 1017 मीटर
अरावली की उच्चतम चोटी है
[संगणक परीक्षा 05.05.2018]
👉 अरावली पर्वतमाला की उच्चतम चोटी है गुरु शिखर, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर (5650 फीट) है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 यह न केवल अरावली की, बल्कि राजस्थान की भी सबसे ऊँची चोटी है।
👉 इसके समीप ही उड़िया पठार और सेर चोटी भी स्थित हैं।
निम्नलिखित में से कौनसा पठार अरावली पर्वत से सम्बद्ध नहीं है
[प्रयोगशाला सहायक 13.11.2016]
👉 लसाड़िया पठार, उड़िया पठार और भोराट पठार — ये तीनों अरावली पर्वत से सम्बद्ध हैं।
👉 ये सभी दक्षिणी अरावली क्षेत्र में स्थित हैं और उदयपुर व सिरोही जिलों में फैले हैं।
👉 जबकि बघेलखण्ड पठार अरावली से सम्बद्ध नहीं है।
कुंभलगढ़ एवं गोगून्दा के बीच विस्तृत पठार किस नाम से जाना जाता है ?
[प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 29.06.2022]
👉 कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच विस्तृत पठारी क्षेत्र को भोराट पठार कहा जाता है।
👉 यह पठार उदयपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
👉 यह क्षेत्र दक्षिणी अरावली पर्वतीय प्रदेश का भाग है और प्राकृतिक रूप से समृद्ध है।
👉 इसके चारों ओर अनेक पहाड़ी शृंखलाएँ और गिरवा क्षेत्र भी स्थित हैं।
निम्न लिखित में से कौन सा सर्वोच्च पर्वत शिखर है ?
[संकलनकर्ता परीक्षा 21.08.2016]
👉 पर्वत चोटियों की ऊँचाइयाँ निम्नलिखित हैं —
अचलगढ़ – 1380 मी.
सज्जनगढ़ – 938 मी.
खौ – 920 मी.
रघुनाथगढ़ – 1055 मी.
👉 अतः सर्वोच्च पर्वत शिखर है — अचलगढ़।
👉 यह चोटी सिरोही जिले में स्थित है और दक्षिणी अरावली क्षेत्र का हिस्सा है।
नाग पहाड़ राजस्थान के __________जिले में स्थित है।
[प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 28.06.2022]
👉 नाग पहाड़, राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है।
👉 यह शृंखला मध्य अरावली प्रदेश के अंतर्गत आती है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 795 मीटर है और यह तारागढ़ के पश्चिम में स्थित है।
👉 यह क्षेत्र अनेकानेक पहाड़ियों व घाटियों से युक्त असमतल प्रदेश है।
निम्नांकित में से कौन सी पर्वत चोटियाँ उनकी ऊँचाई के अवरोही क्रम में सही हैं ?
[प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) 30.06.2022]
👉 इन पर्वत चोटियों की ऊँचाइयाँ निम्नलिखित हैं —
सेर – 1597 मी. > जरगा – 1431 मी. > देलवाड़ा – 1442 मी. > अचलगढ़ – 1380 मी.
👉 इसमें देलवाड़ा (1442 मी.) की ऊँचाई जरगा (1431 मी.) से अधिक है।
👉 अतः सही अवरोही क्रम होगा —
सेर > देलवाड़ा > जरगा > अचलगढ़
👉 ये सभी शिखर दक्षिणी अरावली क्षेत्र में स्थित हैं।
राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी "गुरु शिखर” किस जिले में स्थित है ?
[Platoon Commander 22.11.2025]
🔹 व्याख्या
👉
गुरु
शिखर राजस्थान
की सबसे ऊँची
चोटी है।
👉
यह
अरावली पर्वतमाला
में स्थित है।
👉
यह
चोटी सिरोही
जिले में अवस्थित
है।
✍️ सही उत्तर है – सिरोही
'हाथी गुडा की नाल दर्रा जोड़ता है [*]
[JEN (कृषि) 10.09.2022]
जालौर सिवाना की पहाडिया बनी है
[पर्यवेक्षक परीक्षा 29.11.2015]
👉 जालौर-सिवाना की पहाड़ियाँ, मुख्यतः जालौर ग्रेनाइट तथा रायोलाइटिक चट्टानों से बनी हैं।
👉 ये चट्टानें मालानी श्रेणी से संबंधित हैं, जो अरावली शिष्ट पर टिकी हुई होती हैं।
👉 यह क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान में स्थित है और आग्नेय शैलों के जमाव के लिए जाना जाता है।
👉 जालौर, सिवाना और एरिनपुरा क्षेत्र इन चट्टानों के प्रमुख स्थल हैं।
गुरु शिखर की ऊँचाई है ?
[पर्यवेक्षक परीक्षा 29.11.2015]
👉 गुरु शिखर की ऊँचाई 1722 मीटर (5650 फीट) है।
👉 यह चोटी सिरोही जिले के आबू पर्वत पर स्थित है।
👉 यह राजस्थान एवं अरावली पर्वतमाला की सर्वोच्च चोटी है।
👉 इसके निकट ही उड़िया पठार स्थित है, जो राज्य का सबसे ऊँचा पठार है।
👉 वैसे तो 1722 मीटर है परन्तु 5 मीटर का 1 घण्टा बना हुआ हैं इसलिए 1722 or 1727 दोनो ही सही है।
गोगुन्दा व कुम्भलगढ़ के मध्य कौन-सा पठार स्थित है ?
[हाथकरघा निरीक्षक (उद्योग) 22.12.2019]
👉 गोगुन्दा और कुम्भलगढ़ के मध्य स्थित पठार को भोराट पठार कहा जाता है।
👉 यह उदयपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
👉 यह क्षेत्र दक्षिणी अरावली पर्वतीय प्रदेश का हिस्सा है और गिरवा क्षेत्र की पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
👉 भोराट पठार, राजस्थान की एक प्रमुख ऊँचाई युक्त प्राकृतिक स्थलाकृति है।
राजस्थान का सर्वोच्च पठार है ?
JEN (विद्युत डिग्रीधारक) 19.05.2022
👉 राजस्थान का सर्वोच्च पठार है उड़िया पठार, जो आबू पर्वत से 160 मीटर ऊँचा है।
👉 यह पठार सिरोही जिले में स्थित है और दक्षिणी अरावली क्षेत्र का भाग है।
👉 उड़िया पठार, आबू पर्वत की सर्वोच्च स्थलाकृति में से एक माना जाता है।
👉 यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से अत्यंत ऊँचाई युक्त एवं वनाच्छादित है।
राजस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को ऊँचाई के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए
[CET (स्नातक) (चरण -II) 07.01.2023]
👉 चारों पर्वत चोटियों की ऊँचाइयाँ निम्नलिखित हैं —
जरगा (1431 मी.) > रघुनाथगढ़ (1055 मी.) > सज्जनगढ़ (938 मी.) > लीलागढ़ (874 मी.)
👉 अतः इनका अवरोही क्रम होगा:
जरगा > रघुनाथगढ़ > सज्जनगढ़ > लीलागढ़
👉 ये सभी शिखर दक्षिणी व उत्तरी अरावली क्षेत्रों में स्थित हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा समूह राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊँचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है ?
[JEN (विधुत) (डिप्लोमाघारक) 29.11.2020]
👉 इन चोटियों की ऊँचाइयाँ हैं —
सेर – 1597 मी. > जरगा – 1431 मी. > अचलगढ़ – 1380 मी. > तारागढ़ – 873 मी.
👉 अतः इनका सही अवरोही क्रम होगा —
सेर > जरगा > अचलगढ़ > तारागढ़
👉 ये सभी शिखर अरावली पर्वतमाला के विभिन्न भागों में स्थित हैं।
अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी 'गुरु शिखर' राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है? निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:
[JEN सिविल डिग्री 22.02.2025]
👉 अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी गुरु शिखर है।
👉 यह सिरोही जिले में, माउंट आबू के पास स्थित है।
👉 इसकी ऊँचाई लगभग 1,722 मीटर है।
👉 यहाँ से आसपास का क्षेत्र बहुत ही मनोरम दिखाई देता है।
✍️ सही उत्तर है – सिरोही
'बर्र (बार) दर्रा' राजस्थान के कौनसे जिले में अवस्थित है ?
[कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (अस्त्रक्षेप) 21.09.2019]
👉 'बर्र (बार) दर्रा', राजस्थान के अजमेर जिले की ब्यावर तहसील में स्थित है।
👉 यह दर्रा मध्य अरावली प्रदेश के अंतर्गत आता है, जहाँ कई छोटे दर्रे पाए जाते हैं।
👉 अन्य प्रमुख दर्रे हैं — परवेरिया, सूरा घाट और देबारी दर्रा।
👉 यह क्षेत्र संकीर्ण घाटियों और पर्वत श्रेणियों से युक्त है।