निम्नलिखित में से कौनसी एक शाही रेलगाड़ी है, जो भारतीय रेलवे और राजस्थान पर्यटन विकास निगम की एक संयुक्त परियोजना है ?  

[लाइब्रेरियन परीक्षा 27 जुलाई 2025]

  • पिंक सिटी एक्सप्रेस 

  • नमो भारत 

  • स्वर्ण जयंती राजधानी 

  • पैलेस ऑन व्हील्स 

🔹 व्याख्या:

👉 भारतीय रेलवे व राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) की संयुक्त परियोजना है।
👉 इसका नाम – पैलेस ऑन व्हील्स।
👉 यह ट्रेन वर्ष 1982 में लॉन्च हुई।
👉 इसे भारत की पहली लक्जरी हेरिटेज ट्रेन माना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – पैलेस ऑन व्हील्स  

'मंकी वैली' किसका नाम है ? 

[कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (विष) 14.09.2019]

  • जयगढ़ 

  • आमेर

  • गलताजी

  • नाहरगढ़ 

🔹 व्याख्या:

👉 'मंकी वैली' जयपुर के प्रसिद्ध गलताजी तीर्थ का दूसरा नाम है।
👉 यहाँ बड़ी संख्या में बंदर पाए जाते हैं।
👉 बंदरों की अधिकता के कारण इसे मंकी वैली कहा जाता है।

✍️ सही उत्तर है – गलताजी  

सूची I के साथ सूची II को सुमेलित कीजिए: 

सूची I (प्रसिद्ध स्थान)

सूची II (शहर)

a. बादल विलास महल

I. जयपुर

b. मुबारक महल

II. कोटा

c. नेहर खान की मीनार

III. जोधपुर

d. मेहरानगढ़ किला

IV. जैसलमेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: 

[संगणक परीक्षा 03.03.2024]

  • a-IV, b-II, c-I, d-III 

  • a-IV, b-I, c-II, d-III  

  • a-IV, b-II, c-III, d-I 

  • a-II, b-III, c-I, d-IV 

🔹 व्याख्या:

👉 बादल विलास महल – जैसलमेर, पाँच मंजिला ताजिया टॉवर के लिए प्रसिद्ध।
👉 मुबारक महल – जयपुर, सिटी पैलेस का हिस्सा।
👉 नेहर खान की मीनार – कोटा, 16वीं शताब्दी का ऐतिहासिक स्थल।
👉 मेहरानगढ़ किला – जोधपुर का विशाल किला।

✍️ सही उत्तर है – a-IV, b-I, c-II, d-III 

छगनबेन ने सर्वोदयी गतिविधियों के लिए राजस्थान के किस क्षेत्र को चुना ?  

कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर प्रयो.) 16.11.2024

  • पिलानी - झुन्झुनू 

  • लक्ष्मणगढ़ - सीकर 

  • बनस्थली - टोंक 

  • खीचन – जोधपुर 

🔹 व्याख्या:

👉 छगनबेन ने अपने कार्यक्षेत्र के रूप में खीचन (जोधपुर) को चुना।
👉 उन्होंने यहाँ सर्वोदयी गतिविधियों को आगे बढ़ाया।
👉 वर्ष 1961 में वे राजस्थान की पहली महिला सरपंच बनीं।

✍️ सही उत्तर है – छगनबेन  

संसेरा जलदेवी माताजी का मन्दिर निम्नलिखित में से किस नगर में स्थित है ? 

[संगणक परीक्षा 03.03.2024]

  • जोधपुर

  • जालौर

  • अजमेर 

  • राजसमंद 

🔹 व्याख्या:

👉 सांसेरा गांव राजसमंद जिले के रेलमगरा उपखण्ड में स्थित है।
👉 यहाँ प्राचीन जलदेवी मंदिर स्थित है।
👉 इस मंदिर से कई मान्यताएँ व पुराना इतिहास जुड़ा हुआ है।

✍️ सही उत्तर है – राजसमंद

"पैलेस ऑन व्हील्स" ट्रेन किस जगह नहीं जाती है ? 

[कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला) 10.09.2022]

  • धौलपुर 

  •  जैसलमेर 

  • चित्तौड़गढ़

  • सवाई माधोपुर

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान की शाही लक्ज़री ट्रेन है – पैलेस ऑन व्हील्स।
👉 इसका नियमित रूट नई दिल्ली से प्रारम्भ होता है।
👉 यह ट्रेन जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा से होकर गुजरती है।
👉 धौलपुर इस ट्रेन के रूट में शामिल नहीं है।

✍️ सही उत्तर है – धौलपुर 

निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (आर.टी.डी.सी. के होटल का नाम स्थान ) सुमेलित नहीं है? 

[फायरमैन परीक्षा 29.01.2022]

  • ढोला-मारू - जोधपुर 

  • मूमल - जैसलमेर 

  • कजरी - उदयपुर 

  • खादिम - अजमेर

🔹 व्याख्या:

👉 प्रश्नानुसार ढोला-मारू जोधपुर में नहीं बल्कि बीकानेर में स्थित है।
👉 सही युग्म इस प्रकार हैं –

  • ढोला मारू – बीकानेर

  • मूमल – जैसलमेर

  • घूमर – जोधपुर

  • शिखर – माउंट आबू

  • कजरी – उदयपुर 

✍️ सही उत्तर है – ढोला-मारू – बीकानेर

'गुरुद्वारा बुद्ध जोहड ' ____ जिले में स्थित है। 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 25.02.2023]

  • श्री गंगानगर 

  • अजमेर

  • बीकानेर 

  • जोधपुर

🔹 व्याख्या:

👉 गुरुद्वारा बूढ़ा जोहड़ श्रीगंगानगर जिले में स्थित है।
👉 यह रायसिंहनगर तहसील में आता है।
👉 नामकरण – जरेदार बूद्ध सिंह के नाम पर पड़ा।
👉 यहाँ श्रावण मास की अमावस्या पर मेला लगता है।

✍️ सही उत्तर है – श्री गंगानगर 

वित्त वर्ष 2023 में राजस्थान में 17.9 करोड़ घरेलू पर्यटक तथा 17 लाख विदेशी पर्यटक राजस्थान आये। पर्यटन क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग योगदान करता है:

निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:  

[पशु परिचर (6th Phase) 03.12.2024]

  • 10% 

  • 8%  

  • 15% 

  • 12% 

🔹 व्याख्या:

👉 पर्यटन क्षेत्र राजस्थान की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।
👉 वित्त वर्ष 2023 के आँकड़ों के अनुसार इसका योगदान आँका गया।
👉 राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में पर्यटन का योगदान लगभग 12% है।

✍️ सही उत्तर है – 12% 

वागड़ पर्यटन सर्किट में _____ सम्मिलित हैं। 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 01.03.2023]

  • डूंगरपुर - बांसवाड़ा

  • बांसवाड़ा - प्रतापगढ़ 

  • डूंगरपुर - सिरोही 

  • बांसवाड़ा - उदयपुर  

🔹 व्याख्या:

👉 अध्याय में विभिन्न पर्यटक परिपथों का विवरण दिया गया है।
👉 इसमें वागड़ परिपथ बनाया गया है।
👉 इस परिपथ में डूंगरपुर और बांसवाड़ा सम्मिलित हैं।

✍️ सही उत्तर है – डूंगरपुर – बांसवाड़ा 

निम्नलिखित में से कौनसा (पर्यटन स्थल - जिला) सुमेलित नहीं है? 

JEN (सिविल डिग्रीधारक) 18.05.2022

  • चन्द्रमहल - जयपुर 

  • पाण्डुपोल-अलवर

  • किराडू मन्दिर - झालावाड़

  • फूल सागर - बूंदी

🔹 व्याख्या:

👉 किराड़ू का मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित है।
👉 यह मंदिर बाड़मेर से 43 किमी दूर हाथमा गाँव में स्थित है।
👉 यहाँ पाँच मंदिरों की श्रृंखला है जो अब खंडहरनुमा अवस्था में हैं।
👉 इनकी कलात्मक बनावट दर्शकों को आकर्षित करती है।

✍️ सही उत्तर है – किराडू मन्दिर - झालावाड़

राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा आभानेरी महोत्सव किस महीने में आयोजित किया जाता है ?  

[स्टेनोग्राफर परीक्षा 05.10.2024]

  • सितम्बर - अक्टूबर 

  • नवम्बर - दिसम्बर 

  • मई - जून 

  • जुलाई - अगस्त

🔹 व्याख्या:

👉 आभानेरी महोत्सव राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है।
👉 इसका आयोजन सितंबर या अक्टूबर में होता है।
👉 यह उत्सव दौसा जिले के आभानेरी गाँव में मनाया जाता है।
👉 आभानेरी गाँव अपनी प्रसिद्ध चांद बावड़ी के लिए जाना जाता है।

✍️ सही उत्तर है – सितम्बर - अक्टूबर 

सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :

सूची-I (पर्यटक सर्किट)

सूची-II (सम्मिलित स्थान)

(a) हाड़ौती सर्किट

(i) सीकर, झुंझुनूं, चुरू

(b) मेवाड़ सर्किट

(ii) कोटा, बूंदी, झालावाड़

(c) शेखावाटी सर्किट

(iii) पाली, सिरोही, जालौर

(d) माउंट आबू सर्किट

(iv) उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

[REET Mains L-2 Eng) 19.01.2026]

  • (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)

  • (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)

  • (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)

  • (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)

🔹 व्याख्या

👉 हाड़ौती सर्किट में कोटा-बूंदी-झालावाड़ शामिल हैं।
👉
मेवाड़ सर्किट में उदयपुर-चित्तौड़गढ़-कुंभलगढ़ आते हैं।
👉
शेखावाटी सर्किट में सीकर-झुंझुनूं-चुरू शामिल हैं।
👉
माउंट आबू सर्किट में पाली-सिरोही-जालौर आते हैं।

✍️ सही उत्तर है – (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)

निम्नांकित को सुमेलित कीजिए 

     प्रसिद्ध स्थल             जिला 

a. अमरेश्वर महादेव             i. टोंक 

b. देवी कुण्ड                      ii. बीकानेर 

c. अन्देश्वर पार्श्वनाथजी        iii. सवाई माधोपुर 

d. बीसलदेव                      iv. बांसवाड़ा 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

सही कूट का चयन कीजिए । 

  •  a- iv, b-i, c-ii, d-iii

  •  a-ii, b-iii, c-i, d-iv

  •  a-iii, b-iv, c-i, d-ii

  •  a-iii, b-ii, c-iv, d-i  

🔹 व्याख्या:

👉 अमरेश्वर महादेव – सवाई माधोपुर जिले में है।
👉 देवी कुण्ड – बीकानेर जिले का प्रसिद्ध स्थल है।
👉 अन्देश्वर पार्श्वनाथजी – बांसवाड़ा जिले में स्थित है।
👉 बीसलदेव मंदिर – टोंक जिले में है।

✍️ सही उत्तर है – a-iii, b-ii, c-iv, d-i 

सूची I को सूची II से सुमेलित करें -

सूची I (क्षेत्र / अंचल)

सूची II (पर्यटक स्थल)

a. जयपुर

I. मेहरानगढ़ दुर्ग

b. जोधपुर

II. गलियाकोट दरगाह

c. माउंट आबू

III. दिलवाड़ा मंदिर

d. डूंगरपुर

IV. जंतर मंतर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

[REET Mains (L-2) SST 18.01.2026]

  • a-I, b-II, c-IV, d-III

  • a-IV, b-II, c-III, d-I

  • a-IV, b-I, c-III, d-II

  • a-II, b-I, c-III, d-IV

🔹 व्याख्या

👉 जयपुर में स्थित जंतर मंतर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
👉
जोधपुर का प्रसिद्ध स्थल मेहरानगढ़ दुर्ग है।
👉
माउंट आबू में प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर स्थित है।
👉
डूंगरपुर क्षेत्र में गलियाकोट दरगाह प्रसिद्ध है।

✍️ सही उत्तर है – a-IV, b-I, c-III, d-II

निम्न में से कौन सा मेला गलत सुमेलित है ? [*]

[शारीरिक शिक्षा अध्यापक 25.09.2022]

  • कपिल मुनि का मेला     - कोटा 

  • कैला देवी का मेला        - करौली 

  • शीतला माता का मेला    - चाकसू 

  • चारभुजा का मेला         - उदयपुर

📌 महत्वपूर्ण सूचना: इस प्रश्न को बोर्ड द्वारा 'डिलीट' या अमान्य घोषित किया गया है।  

ढूंढ़ाड़ सर्किट निम्नलिखित में से किन शहरों को जोड़ता है ?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

[Jamadar Grade II 27.12.2025]

  • डूंगरपुर-बांसवाड़ा

  • कोटा-बूंदी-झालावाड़

  • जयपुर दौसा

  • अलवर-भरतपुर

🔹 व्याख्या

👉 ढूंढ़ाड़ सर्किट राजस्थान के ढूंढ़ाड़ क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ता है।
👉
इसमें मुख्य रूप से जयपुर और दौसा जिले शामिल हैं।
👉
यह सर्किट क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है।

✍️ सही उत्तर है – जयपुर दौसा

निम्नलिखित में से कौन सा किला मरुस्थलीय किले की श्रेणी में आता है? 

[वनरक्षक (प्रथम चरण) 12.11.2022]

  • नाहरगढ़

  • जूनागढ़ 

  • गागरोन 

  • मेहरानगढ़ 

🔹 व्याख्या:

👉 जूनागढ़ किला थार मरुस्थल से जुड़ा हुआ है।
👉 यह रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित होने के कारण मरुस्थलीय किले की श्रेणी में आता है।
👉 इसे धानवन श्रेणी का किला भी कहा जाता है।

✍️ सही उत्तर है – जूनागढ़  

निम्नलिखित को सुमेलित करें : 

a. तारागढ़ किला       1. जोधपुर 

b. जयगढ़                2. अजमेर 

c. कीर्ति स्तंभ           3. चित्तोड़गढ़ 

d. मेहरानगढ़ किला   4. जयपुर 

[पटवार (द्वितीय चरण) 23.10.2021]

कूट -

            a    b    c      d 

  • 2  4  3   1 

  • 1  2  3   4 

  • 2  4  1  3 

  • 1  3   4  2 

🔹 व्याख्या:

👉 टारागढ़ किला – अजमेर में खड़ी पहाड़ी पर, 8वीं शताब्दी में अजयपाल चौहान द्वारा निर्मित। इसके प्रवेश द्वार – लक्ष्मी पोल, फूट दरवाजा, गगुड़ी फाटक।
👉 जयगढ़ किला – अरावली पर्वतमाला के चील का टीला पर, 1726 में जय सिंह द्वितीय द्वारा निर्मित।
👉 कीर्ति स्तंभ – चित्तौड़गढ़ किला, 12वीं शताब्दी, जैन व्यापारी जीजा भागरवाला द्वारा, ऊँचाई 22 मीटर (72 फीट)।
👉 मेहरानगढ़ किला – जोधपुर, 1,200 फीट ऊँची चट्टान पर फैला विशाल किला।

✍️ सही उत्तर है – 2  4  3   1 

राजस्थान में प्रमुख पर्यटन सर्किट्स की संख्या ____ है ? 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

  • 9

  • 7

  • 8

  • 6

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्यटन सर्किट्स बनाए गए।
👉 इनकी कुल संख्या 9 है।
👉 उद्देश्य – राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थलों को आपस में जोड़ना।

✍️ सही उत्तर है – 9 

यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल रणथंभौर किला राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है ? 

[सहायक जनसम्पर्क अधिकारी 24.04.2022]

  • बारां 

  • बाड़मेर 

  • अलवर 

  • सवाई माधोपुर 

🔹 व्याख्या:

👉 रणथंभौर किला राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है।
👉 यह किला रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है।
👉 इसे 2013 में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
👉 यह राजस्थान के पहाड़ी किलों में से एक है।
👉 किला सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से 13 किमी दूर है।

✍️ सही उत्तर है – सवाई माधोपुर 

निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है ? 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 26.02.2023]

  • निहाल टॉवर                           - धौलपुर 

  • हजरत कमरूद्दीन शाह की दरगाह - नागौर

  • मोडा पहाड़                             - झुंझुनू 

  • कन्हैयालाल बागल हवेली            - चुरू 

🔹 व्याख्या:

👉 हजरत कमरुद्दीन शाह की दरगाह नागौर में नहीं है।
👉 यह दरगाह झुंझुनू शहर में काना पहाड़ के नीचे स्थित है।
👉 यह स्थल हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।
👉 दरगाह का निर्माण 19वीं सदी के मध्य में हुआ।
👉 यहाँ प्रतिवर्ष उर्स बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

✍️ सही उत्तर है – हजरत कमरूद्दीन शाह की दरगाह - नागौर

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए "हाथी गाँव" कहाँ स्थापित किया गया था ?

[पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड -II 11.09.2022]

  • कुंडा गाँव (कूकस)

  • सांगानेर 

  • नाहरगढ़ 

  • रामगढ़ 

🔹 व्याख्या:

👉 भारत का पहला हाथी गाँव राजस्थान के जयपुर के पास कुंडा (कूकस) में स्थापित हुआ।
👉 इसका उद्देश्य – पर्यटकों को आकर्षित करना।
👉 यह थाईलैंड मॉडल पर आधारित है।
👉 इसमें हाथियों व उनके महावतों को स्थायी निवास प्रदान किया गया।

✍️ सही उत्तर है – कुंडा गाँव (कूकस)   

किस वर्ष राजस्थान सरकार ने पर्यटन को उद्योग के रूप में घोषित किया था ?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

[Jamadar Grade II 27.12.2025]

  • 1990

  • 1988

  • 1991

  • 1989

🔹 व्याख्या

👉 राज्य में पर्यटन को मोहम्मद युनूस समिति की सिफारिश पर 4 मार्च, 1989 को 'निर्धूम उद्योग' का दर्जा दिया गया था। इसके अलावा, वर्ष 2022-23 के बजट में इसे पूर्ण उद्योग का दर्जा भी प्रदान किया गया।

जयपुर के हवामहल में कितनी मंज़िलें हैं ? 

[वनपाल परीक्षा 06.11.2022]

  • तीन 

  • चार

  • सात

  • पाँच 

🔹 व्याख्या:

👉 हवा महल, जयपुर पाँच मंज़िला इमारत है। नीचे से ऊपर की ओर इसकी मंजिलों के नाम इस प्रकार हैं:शरद मंदिर (सबसे नीचे)रतन मंदिर ,विचित्र मंदिर ,प्रकाश मंदिर ,हवा मंदिर (सबसे ऊपर)
👉 इसकी आकृति पिरामिडनुमा है।
👉 यह भगवान कृष्ण के मुकुट जैसी दिखाई देती है।
👉 इसमें कुल 953 जालीदार झरोखे बने हैं।

✍️ सही उत्तर है – पाँच  

निम्नलिखित में से राजस्थान में कौन सा जिला मरु त्रिकोण' का भाग नहीं है ? 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

  • बाड़मेर

  • जैसलमेर 

  • जोधपुर

  • बीकानेर 

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान के रेगिस्तान में तीन प्रमुख शहर – जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर शामिल हैं।
👉 इनको मिलाकर रेगिस्तानी त्रिकोण कहा जाता है।
👉 राजस्थान को ‘दुनिया का सबसे रंगीन रेगिस्तान’ कहा जाता है।
👉 जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर अपने किलों, महलों, संस्कृति व ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं।
👉 यह क्षेत्र अपने शानदार अतीत व वर्तमान की सुंदरता के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।

✍️ सही उत्तर है – बाड़मेर

निम्नलिखित में से कौनसी नीति पारिस्थितिकी संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देती है ? 

[कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (सीरम) 15.09.2019]

  • संरक्षणात्मक पर्यटन नीति 

  • सुरक्षित पर्यटन नीति

  • जैविक पर्यटन नीति

  • इको-टूरिज्म नीति

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान सरकार द्वारा जुलाई 2021 में राजस्थान पर्यावरण पर्यटन (इको टूरिज्म) नीति लागू की गई थी। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्राकृतिक, पारिस्थितिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों का संरक्षण करना, वन्यजीवों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय समुदायों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।प्रमुख बिंदु और विशेषताएं:नीति की अवधि: यह नीति अधिसूचना की तारीख से 10 वर्षों तक प्रभावी रहेगी।नोडल विभाग: इसे लागू करने के लिए 'वन विभाग' को नोडल विभाग बनाया गया है।जिला स्तरीय समितियां: नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर 'जिला कलेक्टर' की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है।अनुमत गतिविधियां: इसमें ट्रेकिंग, पक्षी दर्शन, वन्यजीव सफारी, प्रकृति की सैर (nature walk), और वनों के बीच फोटोग्राफी जैसी पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को शामिल किया गया है।पर्यटक सुरक्षा और सुविधाएं: इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, साइकिलिंग, गाइड सुविधा और unified travel card जैसी एकीकृत परिवहन व्यवस्था को विकसित किया जा रहा है।

गागरोन किला स्थित है ?

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 01.03.2023]

  • बूंदी 

  • झालावाड़ 

  • बारां 

  • कोटा 

🔹 व्याख्या:

👉 गागरोन किला का उल्लेख प्रमुख ऐतिहासिक दुर्गों में किया गया है।
👉 यह दुर्ग झालावाड़ जिले में स्थित है।
👉 इसे पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थल माना गया है।

✍️ सही उत्तर है – झालावाड़ 

पैलेस आन व्हील्स क्या है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)  

कनिष्ठ अनुदेशक (मैके. डीजल) 16.11.2024

  • एक लग्जरी बस (आरामदायक बस) 

  • एक रेल 

  • एक मेट्रो रेल 

  • एक किला 

🔹 व्याख्या:

👉 पैलेस ऑन व्हील्स भारत की एक विश्व प्रसिद्ध लग्ज़री ट्रेन है, जिसे राजस्थान पर्यटन (RTDC) और भारतीय रेलवे द्वारा संचालित किया जाता है। यह 7 रात और 8 दिन का शाही सफर तय करती है, जिसमें यात्रियों को राजस्थान के प्रसिद्ध शहरों और स्मारकों की सैर कराई जाती है।ट्रेन में सफर करने के लिए मुख्य विवरण और हाइलाइट्स इस प्रकार हैं:रूट और गंतव्य (Route)ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर राजस्थान और आसपास के प्रमुख ऐतिहासिक शहरों से गुजरती है :पहला दिन: दिल्ली से प्रस्थानदूसरा दिन: जयपुर (गुलाबी शहर के महल और किले)तीसरा दिन: सवाई माधोपुर (रणथंभोर नेशनल पार्क में जंगल सफारी) और चित्तौड़गढ़ (चित्तौड़गढ़ किला)चौथा दिन: उदयपुर (झीलों का शहर, सिटी पैलेस और बोट राइड)पांचवां दिन: जैसलमेर (स्वर्ण शहर, विशाल हवेलियाँ और थार रेगिस्तान में ऊँट की सवारी)छठा दिन: जोधपुर (मेहरानगढ़ किला और नीले शहर की गलियां)सातवां दिन: भरतपुर (पक्षी अभ्यारण्य) और आगरा (ताजमहल)आठवां दिन: दिल्ली में यात्रा का समापनसुविधाएं (Amenities)शाही केबिन: ट्रेन के हर कोच का नाम राजस्थान की पूर्व रियासतों पर रखा गया है, जो आधुनिक सुविधाओं (जैसे एसी, टीवी, इंटरनेट) और राजसी सजावट से सुसज्जित हैं।डाइनिंग और बार: इसमें दो शानदार रेस्टोरेंट (‘द महाराजा’ और ‘द महारानी’) हैं जो राजस्थानी, भारतीय और महाद्वीपीय व्यंजन परोसते हैं। इसके अलावा ट्रेन में एक लग्ज़री बार भी है।अतिरिक्त सुविधाएं: स्पा, लाउंज, और व्यक्तिगत परिचारक (अटेंडेंट) की सुविधा भी उपलब्ध है।

राजस्थान में पर्यटन विभाग की स्थापना हुई थी

[VDO Pre. (प्रथम चरण) 27.12.2021]

  • 1956 में 

  • 1958 में 

  • 1952 में 

  • 1954 में 

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान में पर्यटन विभाग की स्थापना वर्ष 1956 में हुई।
👉 उद्देश्य – राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और संबंधित गतिविधियों का प्रबंधन करना।
👉 इसके बाद 1979 में राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (RTDC) स्थापित किया गया।

✍️ सही उत्तर है – 1956  

लोक देवता तेजाजी महाराज का पवित्र स्थान "बंसी दुगरी" कहाँ स्थित है ? 

[पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड -II 11.09.2022]

  • नागौर 

  • बूंदी 

  • जैसलमेर 

  • अजमेर 

🔹 व्याख्या:

👉 लोकप्रिय देवता तेजाजी महाराज का प्रसिद्ध तीर्थस्थल बंसी दुगरी है।
👉 यह तीर्थस्थान राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है।
👉 यह स्थल तेजाजी महाराज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है।
👉 भक्तों के लिए यह आस्था का प्रमुख तीर्थस्थल है।

✍️ सही उत्तर है – बूंदी  

'मरू महोत्सव' किस पर्यटन सर्किट का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है ? 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 27.02.2023]

  • गोड़वार

  • मेरवाड़ा - मारवाड़ 

  • वागड़

  • मरू 

🔹 व्याख्या:

👉 मरू महोत्सव मरु सर्किट का प्रमुख आयोजन है।
👉 यह उत्सव जैसलमेर में आयोजित होता है।
👉 उद्देश्य – स्थानीय संस्कृति, कला व परंपरा को बढ़ावा देना।
👉 इसमें ऊंट दौड़, लोक नृत्य, संगीत व प्रतियोगिताएँ आयोजित होती हैं।

✍️ सही उत्तर है – मरू 

स्वतन्त्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ की पैनोरामा कहाँ बनेगी ? 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 26.02.2023]

  • शाहपुरा, भीलवाड़ा

  •  तिजारा, अलवर 

  • रुणिचा, जैसलमेर 

  • बसवा, दौसा 

🔹 व्याख्या:

👉 स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ राजस्थान के महान क्रांतिकारी थे।
👉 उनकी स्मृति में पेनोरमा निर्माण का निर्णय लिया गया।
👉 यह पेनोरमा भीलवाड़ा के शाहपुरा में बनेगा।
👉 इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ₹4 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

✍️ सही उत्तर है – शाहपुरा, भीलवाड़ा  

निम्नलिखित में से किस दुर्ग को 'राजस्थान का वेल्लोर' कहते हैं?

JEN (सिविल डिग्रीधारक) 18.05.2022

  • कुम्भलगढ़ 

  • भैंसरोडगढ़ 

  • सिवाना 

  • रणथम्भौर 

🔹 व्याख्या:

👉 भैंसरोड़गढ़ किला जिसे राजस्थान का वेल्लोर कहा जाता है।
👉 यह प्राचीन किला चंबल और ब्राह्मणी नदियों के तट पर स्थित है।
👉 इसका इतिहास दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व तक जाता है।
👉 इसमें देवी भीम चौरी, शिव व गणेश के मंदिर, पाँच टैंक व एक महल मौजूद हैं।

✍️ सही उत्तर है – भैंसरोड़गढ़  

बागौर साहिब एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा है, जहाँ श्री गुरु गोविन्द , सिंह जी अपनी पंजाब यात्रा के समय रुके थे, यह स्थित है –

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 27.02.2023]

  • बीकानेर में   

  • हनुमानगढ़ में 

  • झुंझुनू में 

  • भीलवाडा में 

🔹 व्याख्या:

👉 गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब जिसे गुरुद्वारा बागोर साहिब भी कहा जाता है।
👉 यह भीलवाड़ा जिले की मांडल तहसील में स्थित है।
👉 यह गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है।
👉 यहाँ गुरुजी ने अपने प्रवास के दौरान विश्राम किया था, जिसके बाद इसकी स्थापना हुई।

✍️ सही उत्तर है – भीलवाडा में 

निम्नलिखित में से राजस्थान पर्यटन की टैग लाइन कौन-सी है ?  

[Supervisor (महिला) 07.09.2024]

  • धरती धोरा री 

  • पधारो म्हारे देश 

  • चोखो राजस्थान 

  • जाने किया दिख जाए 

🔹 व्याख्या:

👉 “पधारो म्हारे देश” राजस्थान पर्यटन का पारंपरिक नारा है, जो राज्य की संस्कृति से जुड़ा है।
👉 वर्ष 2016 में पिछली भाजपा सरकार ने इसे बदलकर नया नारा “जाने क्या दिख जाए” प्रस्तावित किया था।
👉 बाद में कांग्रेस सरकार ने इसे वापस लेकर पुराना नारा “पधारो म्हारे देश” पुनः लागू किया।

✍️ सही उत्तर है – पधारो म्हारे देश 

अढ़ाई दिन का झोपड़ा मूलतः था ?

JEN (सिविल डिग्रीधारक) 18.05.2022

  • राज प्रासाद

  • दरगाह 

  • मस्जिद 

  • संस्कृत कॉलेज

🔹 व्याख्या:

👉 अढ़ाई दिन का झोपड़ा मूल रूप से एक संस्कृत महाविद्यालय था।
👉 इसका निर्माण चौहान राजा विग्रहराज चतुर्थ ने करवाया।
👉 बाद में कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसे मस्जिद में परिवर्तित किया।
👉 इसकी संरचना इस्लामी व भारतीय स्थापत्य कला का मिश्रण है।

✍️ सही उत्तर है – संस्कृत कॉलेज

निम्नलिखित को सुमेलित करें :

पर्यटन सर्किट      क्षेत्र 
a.ब्रज मेवात सर्किट 1.अलवर- भरतपुर-सवाई माधोपुर 
b.शेखावाटी सर्किट  2.अजमेर- पुष्कर-मेड़ता- नागौर 
c.मरु सर्किट  3.चुरू - सीकर-झुंझुनूं 
d.मेरवाड़ा सर्किट 4.जोधपुर-जैसलमेर-बीकानेर-बाड़मेर 

[पटवार (तृतीय चरण) 24.10.2021]

 कूट :

           a      b     c     d

  • 2    1   4    3

  • 3    2    1    4

  • 1    3    4    2

  • 4    2    3    1

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान में विभिन्न पर्यटन सर्किट बनाए गए हैं।
👉 बृज मेवात सर्किट – अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर।
👉 शेखावाटी सर्किट – चुरू, सीकर, झुंझुनूं।
👉 डेजर्ट सर्किट – जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर।
👉 मेरवाड़ा सर्किट – अजमेर, पुष्कर, मेड़ता, नागौर।

✍️ सही उत्तर है – 1    3    4    2

चौरासी खम्भों की छतरी कहाँ स्थित है ? 

[वनरक्षक (द्वितीय चरण -A) 11.12.2022]

  • बूंदी

  • जैसलमेर

  • करौली 

  • सिवाणा

🔹 व्याख्या:

👉 चौरासी खम्भों की छतरी का उल्लेख सांस्कृतिक केन्द्रों में हुआ है।
👉 यह स्थल बूँदी में स्थित है।
👉 बूँदी में रानीजी की बावड़ी और सारबाग की छत्तरियाँ भी दर्शनीय हैं।

✍️ सही उत्तर है – बूँदी 

राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा आभानेरी महोत्सव किस स्थान पर आयोजित किया जाता है? 

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें। 

[JEN CIVIL कृषि 07.02.2025]

  • धौलपुर 

  • दौसा 

  • चूरू 

  • जालौर 

🔹 व्याख्या:

👉 आभानेरी महोत्सव राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गाँव में आयोजित होता है।
👉 यह गाँव 9वीं शताब्दी का प्राचीन स्थल है।
👉 यहाँ का महोत्सव 2 दिवसीय होता है।
👉 वर्ष 2024 में इसका आयोजन 4-5 अक्टूबर को होगा।

✍️ सही उत्तर है – दौसा 

राजस्थान इको-टूरिज्म नीति जारी की गई

VDO Pre. (तृतीय चरण) 28.12.2021

  • दिसम्बर 2020 में

  •  जुलाई 2021 में 

  • अप्रैल 2021 में 

  • अगस्त 2020 में

🔹 व्याख्या:

👉 राजस्थान इको-टूरिज्म नीति 2021 जुलाई 2021 में जारी की गई।
👉 उद्देश्य – प्राकृतिक संरक्षण और पर्यटन विकास को बढ़ावा देना।
👉 साथ ही स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक लाभ सुनिश्चित करना।

✍️ सही उत्तर है – जुलाई 2021 

निम्न में से कौनसा सुमेलित नहीं है ? 

[VDO मुख्य परीक्षा 09.07.2022]

  • मूसी महारानी की छतरी - अलवर 

  • सुनहरी कोठी - सीकर 

  • जोगनिया माता मंदिर - भीलवाड़ा 

  • राष्ट्रीय मरु उद्यान जैसलमेर 

🔹 व्याख्या:

👉 सुनहरी कोठी राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है।
👉 इसे "सोने की हवेली" भी कहा जाता है।
👉 इसकी दीवारें व छतें रंगीन शीशों, सोने की परत और पेंटिंग्स से सुसज्जित हैं।
👉 यह सीकर में नहीं, बल्कि टोंक में है।

✍️ सही उत्तर है – सीकर 

राजस्थान के जिले, जो यहाँ पर्यटन के डैजर्ट सर्किट का मुख्य भाग हैं, वे हैं ?

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

  • जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर 

  • जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 

  • जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर 

  • जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर 

🔹 व्याख्या:

👉 डैजर्ट सर्किट को मरुस्थल परिपथ कहा गया है।
👉 इसमें जोधपुर शामिल है।
👉 इसमें जैसलमेर सम्मिलित है।
👉 इसमें बीकानेर भी जोड़ा गया है।

✍️ सही उत्तर है – जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 

राजस्थान की पर्यटन नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें 

a. राजस्थान पर्यटन नीति वर्ष 2020 में शुरू की गई थी। 

b. इको- पर्यटन, नीति का अभिन्न अंग है। 

c. नीति में विशेष पर्यटन क्षेत्र घोषित किए गए हैं। 

d. राज्य में पर्यटन अवसंरचना मजबूत करने का कोई प्रावधान नहीं था। 

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

[Platoon Commander 22.11.2025]

  • केवल a, c और d  

  • केवल a, b और c 

  • केवल b, c और d 

  • केवल a, b और d 

🔹 व्याख्या

👉 राजस्थान पर्यटन नीति 2020 को राज्य सरकार द्वारा 9 सितंबर, 2020 को लागू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पसंदीदा और टिकाऊ पर्यटन गंतव्य के रूप में पुनर्स्थापित करना, बुनियादी ढांचे का विकास करना और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना है।राजस्थान पर्यटन नीति 2020 के प्रमुख उद्देश्य और विशेषताएं:उद्देश्य: राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों और विविध भूगोल का उपयोग करते हुए पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता और जिम्मेदार पर्यटन का अनुभव प्रदान करना।पर्यटन संवर्धन: एडवेंचर (साहसिक), धार्मिक, सांस्कृतिक, जनजातीय, और वैवाहिक पर्यटन के साथ-साथ ईको-टूरिज्म (पारिस्थितिकी पर्यटन) को बढ़ावा देना।निवेश और रोजगार: ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक-आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करके स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना। निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए विभिन्न राजकोषीय प्रोत्साहन प्रदान करना。बेहतर कनेक्टिविटी: सड़क, रेल और हवाई मार्ग के माध्यम से प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधाओं में सुधार करना।नीति की अवधि: इस नीति की समय अवधि अधिसूचना की तारीख से 5 वर्ष है, जो कि नई नीति के लागू होने तक प्रभावी रहती है।

वर्तमान में, निम्न में से राजस्थान के कौन से जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन. सी. आर.) में सम्मिलित हैं ? 

[अन्वेषक परीक्षा 27.12.2020]

  • अलवर एवं जयपुर 

  • भरतपुर एवं धौलपुर

  • अलवर एवं भरतपुर 

  • जयपुर एवं दौसा 

🔹 व्याख्या:

👉 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का गठन NCR योजना अधिनियम, 1985 के तहत हुआ।
👉 राजस्थान से इसमें केवल दो जिले – अलवर और भरतपुर शामिल हैं।
👉 उद्देश्य – दिल्ली पर जनसंख्या और पलायन का बोझ कम करना।

✍️ सही उत्तर है – अलवर और भरतपुर 

सिलिसेढ़ लेक पैलेस राजस्थान के ____ पर्यटन सर्किट में स्थित है

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 26.02.2023]

  • मेवाड़

  • वागड़ 

  • ढूंढाड़ 

  • ब्रज मेवात 

🔹 व्याख्या:

👉 सीलीसेढ़ लेक पैलेस अलवर जिले में स्थित है।
👉 अलवर जिला ब्रज–मेवात परिपथ का हिस्सा है।
👉 इस परिपथ में अलवर, सरिस्का, भरतपुर, सवाई माधोपुर सम्मिलित हैं।

✍️ सही उत्तर है – ब्रज–मेवात 

त्रिपुरा सुंदरी एक प्राचीन मंदिर है, जो बांसवाड़ा के _____गाँव में स्थित है। 

[REET मुख्य परीक्षा (L -2) 28.02.2023]

  • दानपुर

  • बोदला 

  • गारा     

  • उमराई 

🔹 व्याख्या:

👉 त्रिपुरा सुंदरी मंदिर राजस्थान का प्राचीन धार्मिक स्थल है।
👉 यह मंदिर बांसवाड़ा जिले के उमराई गाँव में स्थित है।
👉 यह शक्ति उपासना से संबंधित प्रमुख तीर्थ है।

✍️ सही उत्तर है – उमराई  

राजस्थान में प्रथम पर्यटन नीति किस वर्ष में घोषित की गई? 

[वनरक्षक (द्वितीय चरण -A) 11.12.2022]

  • 2003 

  • 2002

  • 2001 

  • 2000

🔹 व्याख्या:

👉 राज्य में पर्यटन विकास हेतु प्रथम पर्यटन नीति बनाई गई।
👉 यह नीति वर्ष 2001 में घोषित की गई।
👉 इस नीति में पर्यटन विकास, हस्तशिल्प की बिक्री, और लोक कलाकारों के उत्थान पर बल दिया गया।

✍️ सही उत्तर है – 2001 

सूची I को सूची II से सुमेलित करें :

सूची I (पर्यावरण पर्यटन स्थल)

सूची II (जिला)

(a) पीताम्बर की गाल / गाव्व

(i) बारां

(b) कुंड खोह

(ii) बलोत्रा

(c) सिवाणा

(iii) बूंदी

(d) भीमलाट

(iv) अजमेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

[REET Mains ( L-1) 17.01.2026]

  • (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)

  • (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)

  • (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)

  • (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)

🔹 व्याख्या

👉 पीताम्बर की गाल / गाव्व प्रसिद्ध पर्यावरण पर्यटन स्थल है, जो अजमेर जिले में स्थित है।
👉
कुंड खोह प्राकृतिक स्थल बारां जिले में स्थित है।
👉
सिवाणा क्षेत्र बलोत्रा जिले से संबंधित है।
👉
भीमलाट जलप्रपात बूंदी जिले में स्थित है।

✍️ सही उत्तर है – (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)

'दिलवाड़ा मंदिर' स्थित है -  

[CET (10+2 पंचम चरण) 11.02.2023]

  • सिरोही में 

  • श्री महावीरजी में 

  • माउन्ट आबू में 

  • जैसलमेर में

🔹 व्याख्या:

👉 दिलवाड़ा मंदिर जैन धर्म से जुड़े प्रसिद्ध मंदिर हैं।
👉 ये माउण्ट आबू में स्थित हैं।
👉 माउण्ट आबू राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल है।

✍️ सही उत्तर है – माउण्ट आबू