राजस्थान के निम्नलिखित शासकों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :
(a) महाराणा कुम्भा
(b) बप्पा रावल
(c) पृथ्वीराज III
(d) भारमल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
[REET Mains L-2 Hindi 19.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 बप्पा रावल ने 8वीं शताब्दी में मेवाड़ राज्य की स्थापना की।
👉 पृथ्वीराज III ने 12वीं शताब्दी में अजमेर पर शासन किया।
👉 महाराणा कुम्भा का शासनकाल 15वीं शताब्दी (1433-1468) का रहा।
👉 भारमल आमेर के शासक 16वीं शताब्दी (1547-1573) में बने।
✍️ सही उत्तर है – b, c, a, d
अग्नि कुंड के माध्यम से राजपूतों की उत्पत्ति का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
[Supervisor (महिला) 07.09.2024]
👉 राजपूतों की उत्पत्ति का एक मत अग्निकुंड सिद्धांत कहलाता है।
👉 यह मत मुख्य रूप से पृथ्वीराज रासो से जुड़ा है।
👉 इसके लेखक चंदबरदाई माने जाते हैं।
✍️ सही उत्तर है – चंदबरदाई
सूची I को सूची II से सुमेलित करें -
सूची I (युद्ध) |
सूची II (वर्ष) |
a. सारंगपुर |
I. 1227 |
b. भूताला |
II. 1527 |
c. खातौली |
III. 1517 |
d. खानवा |
IV. 1437 |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
[REET Mains (L-2) SST 18.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 सारंगपुर
का युद्ध
वर्ष 1437
ई.
में
हुआ था।
👉
भूताला
का युद्ध
का संबंध वर्ष
1227
ई.
से
माना जाता है।
👉
खातौली
का युद्ध
वर्ष 1517
ई.
में
लड़ा गया।
👉
खानवा
का युद्ध
प्रसिद्ध रूप
से 1527
ई.
में
हुआ।
✍️ सही उत्तर है – a-IV, b-I, c-III, d-II
उस शक क्षत्रप का नाम बताइये जिसने पुष्कर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल को नियंत्रित किया?
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
[पशु परिचर (6th Phase) 03.12.2024]
👉 पुष्कर क्षेत्र पर नियंत्रण शक क्षत्रप नाहपान का था।
👉 उसके सेनापति उषवदात ने मालवों को पराजित किया।
👉 इसके बाद साम्राज्य का विस्तार पुष्कर क्षेत्र तक हुआ।
✍️ सही उत्तर है – नाहपान
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :
सूची-I (क्षेत्र) |
सूची-II ( राजवंश) |
a. मेवाड़ |
I. कच्छवाहा |
b. मारवाड़ |
II. राठौड़ |
c. आबू |
III. परमार |
d. आमेर |
IV. गुहिल |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:-
[REET Mains (L-1) 20.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 मेवाड़
क्षेत्र
पर गुहिल
वंश का
शासन स्थापित
था।
👉
मारवाड़
क्षेत्र
में राठौड़
वंश का
प्रमुख प्रभुत्व
रहा।
👉
आबू
क्षेत्र
का संबंध परमार
वंश से
माना जाता है।
👉
आमेर
राज्य
पर कच्छवाहा
वंश का
शासन था।
✍️ सही उत्तर है – a-IV, b-II, c-III, d-I
राजपूतों की उत्पत्ति का अग्नि कुंड सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया ?
[Patwar Exam (Shift I) 17.08.2025]
👉 अग्निकुंड सिद्धांत का प्रतिपादन चंदबरदाई ने अपने ग्रंथ ‘पृथ्वीराज रासो’ में किया था।
👉 इस सिद्धांत के अनुसार माउंट आबू के गुरु शिखर पर ऋषि वशिष्ठ ने एक यज्ञ किया था।
👉 उस यज्ञ के अग्निकुंड से चार प्रमुख राजपूत वंश – चौहान, चालुक्य, परमार और प्रतिहार उत्पन्न हुए।
👉 यह सिद्धांत राजपूतों की उत्पत्ति से संबंधित माना जाता है।
👉 इसके समर्थक इतिहासकारों में मुहणोत नैणसी और सूर्यमल मिश्रण के नाम उल्लेखनीय हैं।
✍️ सही उत्तर है – चन्द्र बरदाई ने
अग्निकुंड सिद्धांत के आधार पर, जेम्स टॉड ने राजपूतों की विदेशी उत्पत्ति का प्रस्ताव निम्नलिखित में से किससे किया ?
[JEN (Civil Diploma) 11.02.2025]
👉 अग्निकुंड सिद्धांत राजपूतों की उत्पत्ति से जुड़ा है।
👉 जेम्स टॉड ने इसे राजपूतों की विदेशी उत्पत्ति से जोड़ा।
👉 उन्होंने राजपूतों को सीथियन जाति का वंशज माना।
✍️ सही उत्तर है – सीथियन
जैसलमेर का प्राचीन नाम क्या है?
[JEN (Agriculture) 22.02.2025]
👉 प्राचीन काल में जैसलमेर का नाम मांड (मड़) या वल्ल था।
👉 यह क्षेत्र बाद में जांगल प्रदेश का हिस्सा माना गया।
👉 यहाँ पौराणिक कथाओं में वर्णित जैसलू कुआँ का उल्लेख भी मिलता है।
👉 यह स्थान राजस्थान के मरु प्रदेश में स्थित है।
✍️ सही उत्तर है – मांड
कॉलम I में राजवंश का कॉलम II में संस्थापक के साथ मिलान करें।
|
कॉलम I (राजवंश) |
कॉलम II (संस्थापक) |
|
1. राठौड़ |
a. चूडामन |
|
2. चौहान |
b. दुलह राय |
|
3. जाट |
c. वासुदेव |
|
4. कच्छवाहा |
d. सिहा |
[कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) 20.11.2024]
👉 राठौड़ वंश के संस्थापक सिहा थे।
👉 चौहान वंश के संस्थापक वासुदेव थे।
👉 जाट वंश के संस्थापक चूडामन थे।
👉 कच्छवाहा वंश के संस्थापक दुलह राय थे।
✍️ सही उत्तर है – 1-d, 2-c, 3-a, 4-b
मध्यकालीन 'पट्टा रेख' से आप क्या समझते हैं ?
[वनरक्षक (द्वितीय चरण -B) 11.12.2022]
👉 मध्यकालीन समय में पट्टा रेख का उल्लेख मिलता है।
👉 इसका अर्थ है पट्टा में लिखा हुआ निर्धारित कर।
✍️ सही उत्तर है – पट्टा में लिखा हुआ निर्धारित कर
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए :
सूची I (राजवंश) |
सूची II (शासक) |
(a) गुहिल |
(I) भारमल |
(b) राठौड़ |
(II) महाराणा प्रताप |
(c) चौहान |
(III) महाराजा जसवंत सिंह - I |
(d) कच्छावाहा |
(IV) अजयराज |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
[REET Mains L-2 Hindi 19.01.2026]
🔹 व्याख्या
👉 गुहिल राजवंश के प्रसिद्ध शासक महाराणा प्रताप थे।
👉 राठौड़ वंश के शासक जसवंत सिंह-I मारवाड़ के थे।
👉 अजयराज ने अजमेर में चौहान वंश को बढ़ाया।
👉 भारमल आमेर के कच्छावाहा राजवंश के शासक थे।
✍️ सही उत्तर है – a-II, b-III, c-IV, d-I